• Skip to content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer

डाॅ. वेदप्रताप वैदिक

पत्रकारिता, राजनीतिक चिंतन, अंतरराष्ट्रीय राजनीति

Header Right


प्रख्यात पत्रकार, विचारक, राजनितिक विश्लेषक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं वक्ता
An eminent journalist, ideologue, political thinker, social activist & orator
  • Home
  • About Dr. Vaidik
  • Articles
  • News
  • Publication
  • Photos
  • Videos
  • Join Samvad
You are here: Home / Articles / अंग्रेजी गुड़क रही अब नीचे
अंग्रेजी गुड़क रही अब नीचे

अंग्रेजी गुड़क रही अब नीचे

January 5, 2023 By Dr. Vaidik Leave a Comment

भारत से अंग्रेजों को विदा हुए तो 75 वर्ष हो गए लेकिन भारत के भद्रलोक पर आज भी अंग्रेजी सवार है। देश का राज-काज, संसद का कानून, अदालतों के फैसलों और ऊँची नौकरियों में अंग्रेजी का वर्चस्व बना हुआ है। ज्यों ही इंटरनेट, मोबाइल फोन और वेबसाइट का दौर चला, लोगों को लगा कि अब हिंदी और भारतीय भाषाओं की कब्र खुद कर ही रहेगी। ये सब आधुनिक तकनीकें अमेरिका और यूरोप में से उपजी हैं। वहाँ अंग्रेजी का बोलबाला है। ये तकनीकें भारत में भी तूफान की तरह फैल रही थीं। जो लोग अंग्रेजी नहीं जानते थे लेकिन मोबाइल फोन, इंटरनेट या वेबसाइटों का इस्तेमाल करना चाहते थे, उन्हें मजबूरन अंग्रेजी (कामचलाऊ) सीखनी पड़ती थी लेकिन भारत के भद्रलोक को अब पता चला है कि उल्टे बाँस बरेली पहुंच गए हैं। हिंदी के श्रेष्ठ अखबार ‘भास्कर’ ने जो ताजातरीन सर्वेक्षण छापा है, वह भारतीय भाषा प्रेमियों को गदगदायमान कर रहा है। उसके अनुसार देश के 89 प्रतिशत लोग स्वभाषाओं का प्रयोग करते हैं।

अंग्रेजी लिखने, बोलने, समझनेवालों की संख्या देश में सिर्फ 12.85 करोड़ याने मुश्किल से 10 प्रतिशत है। सिर्फ ढाई लाख लोगों ने अपनी मातृभाषा अंग्रेजी बता दी है। कितने शर्म की बात है कि हमारे देश में इन ढाई लाख लोगों की मातृभाषा भारत के 140 करोड़ लोगों की दादीभाषा बनी हुई है? लेकिन खुशी की बात यह है कि 90 के दशक में इंटरनेट की 80 प्रतिशत सामग्री अंग्रेजी में होती थी, अब वह 50 प्रतिशत के आस-पास लुढ़क गई है याने लोग स्वभाषाओं का इस्तेमाल बड़ी फुर्ती से बढ़ाने लगे हैं। इंटरनेट ने अनुवाद को इतना सरल बना दिया है कि आप दुनिया की प्रमुख भाषाओं की सामग्री कुछ क्षणों में ही अपनी भाषा में बदल सकते हैं। अनुवाद का उद्योग आजकल अकेले भारत में 4.27 लाख करोड़ रु. का हो गया है। जाहिर है कि भारत में सिर्फ विदेशी भाषाओं से ही देशी भाषाओं में अनुवाद नहीं होता, स्वदेशी भाषाओं में भी एक-दूसरे का अनुवाद होता है। भारत में दर्जनों भाषाएं हैं, इसीलिए यह दुनिया का सबसे बड़ा अनुवाद उद्योग घराना शीघ्र ही बन जाएगा। इससे भारत की एकता सबल होगी और पारस्परिक भाषाई विद्वेष भी घटेगा। भारत की फिल्में भारत में ही नहीं, पड़ौसी देशों में भी बड़े उत्साह से देखी जाती हैं। यदि उनका रूपांतरण भी उनकी भाषाओं में सुलभ होगा तो इन सब देशों की एकता और सांस्कृतिक समीपता में वृद्धि होगी। भारतीय जनता को भी पड़ौसी देशों के अखबारों और फिल्मों का लाभ इस अनुवाद प्रक्रिया के जरिए जमकर मिलता रहेगा। यदि संपूर्ण दक्षिण और मध्य एशिया के देशों में हम भाषाई सेतु खड़ा कर सकें तो कुछ समय में ही हम संपूर्ण आर्यावर्त्त क्षेत्र को यूरोप से अधिक संपन्न और शक्तिशाली बना सकते हैं।

Filed Under: Articles

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

PHOTOS

Photos

VIDEOS

https://www.youtube.com/watch?v=QfEMmGaadao

Samvad

  • Join Dr. Vaidik's Community
  • Facebook
  • Twitter

RECENT

अमेरिका की हिंसामुक्ति कैसे हो?

अमेरिका की हिंसामुक्ति कैसे हो?

January 23, 2023 By Dr. Vaidik Leave a Comment

अमेरिका दुनिया का सबसे संपन्न और शक्तिशाली देश है लेकिन यह भी सच है कि वह सबसे बड़ा हिंसक देश भी है। … [Read More...] about अमेरिका की हिंसामुक्ति कैसे हो?

क्या प्रधानमंत्री ऐसे भी होते हैं?

क्या प्रधानमंत्री ऐसे भी होते हैं?

January 22, 2023 By Dr. Vaidik Leave a Comment

भारत और पाकिस्तान के लोग ऐसे कई प्रधानमंत्रियों को जानते हैं, जो अपनी कुर्सी पर बने रहने के लिए … [Read More...] about क्या प्रधानमंत्री ऐसे भी होते हैं?

शरीफः प्रधानमंत्री या प्रधानभिक्षु?

शरीफः प्रधानमंत्री या प्रधानभिक्षु?

January 21, 2023 By Dr. Vaidik Leave a Comment

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज़ शरीफ आजकल प्रधानमंत्री कम, प्रधानभिक्षु बनकर देश-विदेश के चक्कर लगा … [Read More...] about शरीफः प्रधानमंत्री या प्रधानभिक्षु?

अदालत और सरकार की मुठभेड़

अदालत और सरकार की मुठभेड़

January 20, 2023 By Dr. Vaidik Leave a Comment

हमारे सर्वोच्च न्यायालय और केंद्र सरकार के बीच जजों की नियुक्ति पर जो खींचातानी चल रही थी, वह … [Read More...] about अदालत और सरकार की मुठभेड़

सीमांतः भाजपा का चुनावी डंका

सीमांतः भाजपा का चुनावी डंका

January 19, 2023 By Dr. Vaidik Leave a Comment

2023 में भारत के जिन नौ राज्यों में चुनाव होने हैं, उनका डंका बज गया है। उत्तर-पूर्व के तीन राज्यों- … [Read More...] about सीमांतः भाजपा का चुनावी डंका

Footer

डाॅ. वेदप्रताप वैदिक

पत्रकारिता, राजनीतिक चिंतन, अंतरराष्ट्रीय राजनीति, हिंदी के लिए अपूर्व संघर्ष, विश्व यायावरी, प्रभावशाली वक्तृत्व, संगठन-कौशल आदि अनेक क्षेत्रों में एक साथ मूर्धन्यता प्रदर्षित करने वाले अद्वितीय व्यक्त्तिव के धनी डाॅ. वेदप्रताप वैदिक का जन्म 30 दिसंबर 1944 को पौष की पूर्णिमा पर इंदौर में हुआ।

READ MORE ABOUT DR. VAIDIK

RECENT POSTS

  • अमेरिका की हिंसामुक्ति कैसे हो? January 23, 2023
  • क्या प्रधानमंत्री ऐसे भी होते हैं? January 22, 2023
  • शरीफः प्रधानमंत्री या प्रधानभिक्षु? January 21, 2023
  • अदालत और सरकार की मुठभेड़ January 20, 2023
  • सीमांतः भाजपा का चुनावी डंका January 19, 2023

SEARCH

Address: 242, Sector 55, Gurgaon, Haryana - 122011

Phone: (0091) 0124-405-7295 / (0091) 9891711947

dr.vaidik@gmail.com

Copyright © 2017: drvaidik.in · Design + Code by Websolvant - Delhi Web Company · Powered by 4to40.com