• Skip to content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer

डाॅ. वेदप्रताप वैदिक

पत्रकारिता, राजनीतिक चिंतन, अंतरराष्ट्रीय राजनीति

Header Right


प्रख्यात पत्रकार, विचारक, राजनितिक विश्लेषक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं वक्ता
An eminent journalist, ideologue, political thinker, social activist & orator
  • Home
  • About Dr. Vaidik
  • Articles
  • News
  • Publication
  • Photos
  • Videos
  • Join Samvad
You are here: Home / Articles / अमेरिका : शादी जरूरी नहीं
अमेरिका : शादी जरूरी नहीं

अमेरिका : शादी जरूरी नहीं

February 11, 2023 By Dr. Vaidik Leave a Comment

भारत की जीवन पद्धति और पश्चिमी देशों की जीवन पद्धति में कितना अंतर है। भारत में हालांकि वर्णाश्रण धर्म का आजकल लोग नाम भी नहीं जानते लेकिन सदियों से इस आर्य जीवन पद्धति का इतना गहरा प्रभाव रहा हैं कि भारत ही नहीं, सारे दक्षिण और मध्य एशिया में इसका पालन होता रहता है। अमेरिका में हुए एक ताजा सर्वेक्षण से पता चला है कि वहां के ज्यादातर युवा शादी करना ही नहीं चाहते। 57 प्रतिशत युवक अकेले रहना ही पसंद करते हैं याने वे गृहस्थ आश्रम में प्रवेश नहीं करना चाहते।  भारत में ऐसे लोग बहुत कम होते हैं। एक-दो प्रतिशत भी नहीं लेकिन जो लोग अमेरिका में गृहस्थ नहीं बनना चाहते, वे क्या ब्रह्मचारी बने रहना चाहते हैं? वे क्या ब्रह्मचर्य आश्रम में ही टिके रहना चाहते हैं? यह सवाल ही उनके लिए असंगत है, क्योंकि ब्रह्मचर्य जैसी परंपरा की वहां कोई कीमत ही नहीं है, हालांकि केथोलिक ईसाइयों में सेलिबेसी (ब्रह्मचर्य) का पालन काफी दृढ़ता के साथ किया जाता है।

अमेरिका की पूंजीवादी और सोवियत रूस की साम्यवादी व्यवस्थाओं ने मनुष्य के बाहरी जीवन को तो संपन्न बनाने में कोई कसर उठा नही रखी थी लेकिन उसका आंतरिक जीवन दोनों व्यवस्थाओं में खोखला होता गया। अब से लगभग 50-55 साल पहले मुझे मास्को और न्यूयार्क के विश्वविद्यालयों में पढ़ने का और वहां रहने का मौका मिला था। मैं यह देखकर दंग रह जाता था कि वहां हर दूसरा या तीसरा आदमी या औरत तलाकशुदा होते थे और उनमें से कई मुझे यह भी कह देते थे कि यह हमारी दूसरी या तीसरी शादी है। शादीशुदा लोग तब भी काफी होते थे लेकिन अब अमेरिका में 63 प्रतिशत युवकों ने, जिनकी उम्र 30 साल तक है, बताया कि वे अकेले हैं। 34 प्रतिशत महिलाएं भी अकेली ही हैं। यह आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। इसका नतीजा क्या है? अमेरिका को व्यभिचार और बलात्कार ने तंग करके रख दिया है। इन मामलों में फंसनेवाले लोगों की संख्या उसकी जेलों में सबसे ज्यादा है। जो लोग पकड़े नहीं जाते, उनकी संख्या पकड़े जानेवाले लोगों से ज्यादा होती है। वे समाज में तनाव और अविश्वास बढ़ा देते हैं। जो लोग शादी नहीं करते, वे लोग प्रायः मुक्त यौन-संबंधों की जुगाड़ में रहते हैं और जो शादीशुदा हैं, वे भी खुले-आम या चोरी-छिपे स्वछन्द यौन जीवन बिताने की कोशिश करते हैं। ऐसा नहीं है कि हमारे दक्षिण और मध्य एशिया के देशों में सभी गृहस्थ सदाचारी होते हैं। अपवाद तो यहां भी मिलते ही हैं लेकिन उनकी संख्या नगण्य होती है और उन-जैसे लोगों पर अक्सर समाज के निगाह टेढ़ी ही बनी रहती है। अमेरिका और यूरोप में रहनेवाले भारतीय मूल के लोगों में अब भी सद्गृहस्थ की परंपरा जीवित है लेकिन पूंजीवादी व्यवस्था ने विवाह जैसी पवित्र परंपरा को भी उपयोगितावाद का शिकार बना दिया है।
11.02.2023

Filed Under: Articles

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

PHOTOS

Photos

VIDEOS

https://www.youtube.com/watch?v=QfEMmGaadao

Samvad

  • Join Dr. Vaidik's Community
  • Facebook
  • Twitter

RECENT

अडानी-श्रीलंकाः मोदी की चुप्पी?

अडानी-श्रीलंकाः मोदी की चुप्पी?

March 7, 2023 By Dr. Vaidik Leave a Comment

गौतम अडानी और हिंडनबर्ग रिपोर्ट के मामले पर नए रहस्योद्घाटन लगभग रोज़ ही हो रहे हैं। इस बार का संसद … [Read More...] about अडानी-श्रीलंकाः मोदी की चुप्पी?

मिलावटखोरों को सजा ऐसी हो

मिलावटखोरों को सजा ऐसी हो

March 6, 2023 By Dr. Vaidik Leave a Comment

हमारी दो दवा-निर्माता कंपनियों के कारनामों से सारी दुनिया में भारत की बदनामी हो रही है। इस बदनामी से … [Read More...] about मिलावटखोरों को सजा ऐसी हो

क्यों डरें महर्षि वेलेंटाइन से ?

क्यों डरें महर्षि वेलेंटाइन से ?

February 15, 2023 By Dr. Vaidik Leave a Comment

(भारत सरकार के पशु-कल्याण बोर्ड ने पहले घोषणा की कि ‘वेलेंटाइन डे’ को ‘गाय को गले लगाओ दिवस’ के तौर … [Read More...] about क्यों डरें महर्षि वेलेंटाइन से ?

विश्व हिंदी या अंग्रेजी की गुलामी?

विश्व हिंदी या अंग्रेजी की गुलामी?

February 13, 2023 By Dr. Vaidik Leave a Comment

फिजी में 15 फरवरी से 12 वाँ विश्व हिंदी सम्मेलन होने जा रहा है। यह सम्मेलन 1975 में नागपुर से शुरु … [Read More...] about विश्व हिंदी या अंग्रेजी की गुलामी?

मदनीः इस्लाम जन्मा भारत में?

मदनीः इस्लाम जन्मा भारत में?

February 12, 2023 By Dr. Vaidik Leave a Comment

जमीयत उलेमा-ए-हिंद के मुखिया महमूद मदनी के बयान पर इधर हंगामा मचा हुआ है। हमारे टीवी चैनलों पर आजकल … [Read More...] about मदनीः इस्लाम जन्मा भारत में?

Footer

डाॅ. वेदप्रताप वैदिक

पत्रकारिता, राजनीतिक चिंतन, अंतरराष्ट्रीय राजनीति, हिंदी के लिए अपूर्व संघर्ष, विश्व यायावरी, प्रभावशाली वक्तृत्व, संगठन-कौशल आदि अनेक क्षेत्रों में एक साथ मूर्धन्यता प्रदर्षित करने वाले अद्वितीय व्यक्त्तिव के धनी डाॅ. वेदप्रताप वैदिक का जन्म 30 दिसंबर 1944 को पौष की पूर्णिमा पर इंदौर में हुआ।

READ MORE ABOUT DR. VAIDIK

RECENT POSTS

  • अडानी-श्रीलंकाः मोदी की चुप्पी? March 7, 2023
  • मिलावटखोरों को सजा ऐसी हो March 6, 2023
  • क्यों डरें महर्षि वेलेंटाइन से ? February 15, 2023
  • विश्व हिंदी या अंग्रेजी की गुलामी? February 13, 2023
  • मदनीः इस्लाम जन्मा भारत में? February 12, 2023

SEARCH

Address: 242, Sector 55, Gurgaon, Haryana - 122011

Phone: (0091) 0124-405-7295 / (0091) 9891711947

dr.vaidik@gmail.com

Copyright © 2017: drvaidik.in · Design + Code by Websolvant - Delhi Web Company · Powered by 4to40.com