• Skip to content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer

डाॅ. वेदप्रताप वैदिक

पत्रकारिता, राजनीतिक चिंतन, अंतरराष्ट्रीय राजनीति

Header Right


प्रख्यात पत्रकार, विचारक, राजनितिक विश्लेषक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं वक्ता
An eminent journalist, ideologue, political thinker, social activist & orator
  • Home
  • About Dr. Vaidik
  • Articles
  • News
  • Publication
  • Photos
  • Videos
  • Join Samvad
You are here: Home / Articles / ईश्वर बड़ा कि मनुष्य ?

ईश्वर बड़ा कि मनुष्य ?

November 15, 2020 By Dr. Vaidik Leave a Comment

राष्ट्रीय मुस्लिम मंच ने इस बार दीवाली काफी उत्साहपूर्वक मनाई। जिस उत्साह से यह मंच ईद मनाता है, वही उत्साह दीवाली पर भी दिखाई दिया। इस मंच के संयोजक और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ नेता इंद्रेशकुमार के मुंह से इस अवसर पर एक अदभुत वाक्य निकला। उन्होंने कहा ‘सभी त्यौहार, सभी भारतीयों के’, यही सच्ची भारतीयता है। मेरी राय है कि यही सच्चा हिंदुत्व है। हिंदुत्व और भारतीयता एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। दो तो वे नाम के हैं। वास्तव में तो वे दोनों एक ही हैं। यदि हम अपने सभी देशवासियों को अपना भाई समझते हैं या संसार के सारे मनुष्यों को एक ही पिता की संतान समझते हैं तो क्या हमें एक-दूसरे का सम्मान नहीं करना चाहिए? एक मनुष्य दूसरे का सम्मान करे, इसका अर्थ यह नहीं कि उसने दूसरे के खुदा को अपना ईश्वर मान लिया है। कोई आदमी ऐसा है, दुनिया में, जिसने ईश्वर या यहोवा या गाॅड या खुदा को देखा है ? धर्मग्रंथ कहते हैं कि उस ऊपरवाले ने मनुष्य और प्रकृति को बनाया है। बाइबिल का ओल्ड टेस्टामेंट कहता है कि ‘‘ईश्वर मनुष्य का पिता है।’’ लेकिन मैं मानता हूं कि मनुष्य ही ईश्वर का पिता है।

दुनिया के मनुष्यों ने अपनी पसंद के मुताबिक तरह-तरह के ईश्वर गढ़ लिये हैं। इसीलिए मैं कहता हूं कि एक-दूसरे के ईश्वर का सम्मान करने से भी बड़ा है, एक-दूसरे का सम्मान करना। सभी अपने-अपने ईश्वर में सुदृढ़ श्रद्धा रखें लेकिन एक-दूसरे का सम्मान करें तो उनके ईश्वरों का सम्मान अपने आप हो जाएगा। इसीलिए सबके त्यौहारों को सब मनाएं तो इसमें कोई बुराई नहीं है। इसका अर्थ यह नहीं कि सब लोग अपना छोड़ दें और एक-दूसरे का पूजा-पाठ करने लगें। मैं स्वयं मूर्ति पूजा नहीं करता हूं लेकिन अफगानिस्तान के एक उप-प्रधानमंत्री को मैं जब बिरला मंदिर दिखाने ले गया तो उन्होंने कहा मैं पूजा कर लूं तो मैंने कहा जरुर कर लीजिए। 1969 में जब मैं पहली बार वेटिकन गया तो पोप की प्रार्थना सभा में शामिल होने में मुझे कोई एतराज नहीं हुआ। पेशावर की नमाजे-तरावी और लंदन के यहूदी मंदिर (साइनेगाॅग) में बैठने में भी मुझे कुछ अटपटा नहीं लगा। इसी तरह सरस्वती की मूर्ति पर लगभग हर सभा में मुझे माला चढ़ानी पड़ती है, क्योंकि मैं उस पत्थर की मूर्ति से नहीं, उस मूर्ति को वहां रखनेवालों से प्रेम करता हूं। यदि आपके दिल में सभी मनुष्यों के लिए प्रेम नहीं है तो ईश्वर के लिए प्रेम कहां से आएगा ?

Filed Under: Articles

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

PHOTOS

Photos

VIDEOS

https://www.youtube.com/watch?v=QfEMmGaadao

Samvad

  • Join Dr. Vaidik's Community
  • Facebook
  • Twitter

RECENT

नक्सलियों से कैसे निपटें?

नक्सलियों से कैसे निपटें?

April 6, 2021 By Dr. Vaidik Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के टेकलगुड़ा के जंगलों में 22 जवान मारे गए और दर्जनों घायल हुए। माना जा रहा है कि इस मुठभेड़ … [Read More...] about नक्सलियों से कैसे निपटें?

गलत मौके पर सही कार्रवाई ?

गलत मौके पर सही कार्रवाई ?

April 5, 2021 By Dr. Vaidik Leave a Comment

चुनावों के दौरान सत्तारुढ़ और विपक्षी दलों के बीच भयंकर कटुता का माहौल तो अक्सर हो ही जाता है लेकिन … [Read More...] about गलत मौके पर सही कार्रवाई ?

म्यांमार पर कूटनीति अब ठीक

म्यांमार पर कूटनीति अब ठीक

April 4, 2021 By Dr. Vaidik Leave a Comment

मैने चार-पांच दिन पहले लिखा था कि म्यांमार (बर्मा) में चल रहे नर-संहार पर भारत चुप क्यों है ? उसका … [Read More...] about म्यांमार पर कूटनीति अब ठीक

बंगाल में ऊँट किस करवट बैठेगा ?

बंगाल में ऊँट किस करवट बैठेगा ?

April 2, 2021 By Dr. Vaidik Leave a Comment

प. बंगाल के नंदीग्राम में ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी एक-दूसरे के खिलाफ लड़ रहे हैं। जो शुभेंदु कल … [Read More...] about बंगाल में ऊँट किस करवट बैठेगा ?

भारत कुछ करके दिखाए

भारत कुछ करके दिखाए

April 1, 2021 By Dr. Vaidik Leave a Comment

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पत्र के जवाब में पत्र … [Read More...] about भारत कुछ करके दिखाए

Footer

डाॅ. वेदप्रताप वैदिक

पत्रकारिता, राजनीतिक चिंतन, अंतरराष्ट्रीय राजनीति, हिंदी के लिए अपूर्व संघर्ष, विश्व यायावरी, प्रभावशाली वक्तृत्व, संगठन-कौशल आदि अनेक क्षेत्रों में एक साथ मूर्धन्यता प्रदर्षित करने वाले अद्वितीय व्यक्त्तिव के धनी डाॅ. वेदप्रताप वैदिक का जन्म 30 दिसंबर 1944 को पौष की पूर्णिमा पर इंदौर में हुआ।

READ MORE ABOUT DR. VAIDIK

RECENT POSTS

  • नक्सलियों से कैसे निपटें? April 6, 2021
  • गलत मौके पर सही कार्रवाई ? April 5, 2021
  • म्यांमार पर कूटनीति अब ठीक April 4, 2021
  • बंगाल में ऊँट किस करवट बैठेगा ? April 2, 2021
  • भारत कुछ करके दिखाए April 1, 2021

SEARCH

Address: 242, Sector 55, Gurgaon, Haryana - 122011

Phone: (0091) 0124-405-7295 / (0091) 9891711947

dr.vaidik@gmail.com

Copyright © 2017: drvaidik.in · Design + Code by Websolvant - Delhi Web Company · Powered by 4to40.com