• Skip to content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer

डाॅ. वेदप्रताप वैदिक

पत्रकारिता, राजनीतिक चिंतन, अंतरराष्ट्रीय राजनीति

Header Right


प्रख्यात पत्रकार, विचारक, राजनितिक विश्लेषक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं वक्ता
An eminent journalist, ideologue, political thinker, social activist & orator
  • Home
  • About Dr. Vaidik
  • Articles
  • News
  • Publication
  • Photos
  • Videos
  • Join Samvad
You are here: Home / Articles / बिहार में जात जोड़ो और भारत तोड़ो
बिहार में जात जोड़ो और भारत तोड़ो

बिहार में जात जोड़ो और भारत तोड़ो

January 7, 2023 By Dr. Vaidik Leave a Comment

1857 के स्वातंत्र्य-संग्राम से घबराए अंग्रेजों ने भारत की एकता को भंग करने के लिए दो बड़े षड़यंत्र किए। एक तो उन्होंने जातीय जन-गणना का जाल फैलाया और दूसरा, हिंदू-मुसलमान का भेद फैलाया। कांग्रेस और गांधीजी के भयंकर विरोध के कारण 1931 में यह जातीय-जनगणना तो बंद हो गई लेकिन हिंदू-मुस्लिम सांप्रदायिकता ने 1947 में देश के दो टुकड़े कर दिए। पिछली मनमोहनसिंह सरकार ने जातीय-जनगणना फिर शुरु की थी लेकिन उसके विरुद्ध मैंने ‘मेरी जाति हिंदुस्तानी’ आंदोलन शुरु किया तो कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उस जन-गणना को बीच में ही रूकवा दिया। 2014 में जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने उन अधूरे आंकड़ों को प्रकाशित करवाने पर रोक लगा दी थी लेकिन मुख्यमंत्री नीतीशकुमार ने बिहार में उस भारत-तोड़ू जन-गणना को फिर से शुरु करवा दिया है। वैसे नीतीशकुमार के बारे में मेरी व्यक्तिगत राय काफी अच्छी है लेकिन यह भी सत्य है कि वे जरूरत से ज्यादा व्यावहारिक हैं। उन्होंने यदि बिहार के गरीब परिवारों की मदद के लिए यह जनगणना शुरु करवाई है तो वे सिर्फ गरीबों की जनगणना करवाते। उसमें जाति और मजहब का ख्याल बिल्कुल नहीं किया जाता लेकिन नेता लोग जाति और धर्म का डंका जब पीटने लगें तो यह निश्चित है कि वे अंधे थोक वोटों का ढोल बजाने लगते हैं। इन देशतोड़ू साधनों का सहारा लेने की बजाय नीतीश जैसे साहसी नेता को चाहिए, जैसे कि उन्होंने बिहार में शराबबंदी का साहसिक कदम उठाया है, वैसा वे कोई जात-तोड़ो आंदोलन खड़ा कर देते।

उनकी इज्जत भारत कि किसी भी राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री से ज्यादा हो जाती। वे युग पुरुष बन जाते। वे भारत के इतिहास में महामानव की उपाधि के हकदार होते। उनकी गिनती महर्षि दयानंद सरस्वती, डाॅ. राममनोहर लोहिया और डाॅ. आंबेडकर जैसे महापुरुषों के साथ होती लेकिन नीतीशकुमार तो क्या, हमारी सभी पार्टियों के नेता वोट और नोट का झांझ पीटने में लगे रहते हैं। देश के किसी नेता में दम नहीं है कि वह इस भारततोड़ू जनगणना का स्पष्ट विरोध करे, क्योंकि मूलतः सभी एक थैली के चट्टे-बट्टे हैं। इस जनगणना में 500 करोड़ रु. खर्च होंगे और साढ़े पांच लाख लोग मिलकर इसे पूरा करवाएंगे। बिहार में 250 से ज्यादा बड़ी जातियां हैं और उनमें हजारों उप-जातियां हैं। एक जिले में जो ऊंची जात है, वह किसी दूसरे जिले में नीची जात है। नीची जात के कई लोग लखपति-करोड़पति हैं और ऊँची जाति के कई लोग कौड़ीपति हैं। यह जातीय जनगणना गरीबी कैसे दूर करेगी? यह बिहार जैसे पिछड़े हुए प्रांत को अब से भी ज्यादा गरीब बना देगी। गरीब तो गरीब होता है। उसकी गरीबी ही उसकी जाति है। आप उसकी गरीबी दूर करेंगे तो उसकी जाति अपने आप मिट जाएगी और आप उसकी जाति गिनेंगे तो उसकी गरीबी बढ़ती चली जाएगी क्योंकि ऊँची जातियों के लोग उसके विरूद्ध गोलबंद हो जाएंगे।

Filed Under: Articles

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

PHOTOS

Photos

VIDEOS

https://www.youtube.com/watch?v=QfEMmGaadao

Samvad

  • Join Dr. Vaidik's Community
  • Facebook
  • Twitter

RECENT

अमेरिका की हिंसामुक्ति कैसे हो?

अमेरिका की हिंसामुक्ति कैसे हो?

January 23, 2023 By Dr. Vaidik Leave a Comment

अमेरिका दुनिया का सबसे संपन्न और शक्तिशाली देश है लेकिन यह भी सच है कि वह सबसे बड़ा हिंसक देश भी है। … [Read More...] about अमेरिका की हिंसामुक्ति कैसे हो?

क्या प्रधानमंत्री ऐसे भी होते हैं?

क्या प्रधानमंत्री ऐसे भी होते हैं?

January 22, 2023 By Dr. Vaidik Leave a Comment

भारत और पाकिस्तान के लोग ऐसे कई प्रधानमंत्रियों को जानते हैं, जो अपनी कुर्सी पर बने रहने के लिए … [Read More...] about क्या प्रधानमंत्री ऐसे भी होते हैं?

शरीफः प्रधानमंत्री या प्रधानभिक्षु?

शरीफः प्रधानमंत्री या प्रधानभिक्षु?

January 21, 2023 By Dr. Vaidik Leave a Comment

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज़ शरीफ आजकल प्रधानमंत्री कम, प्रधानभिक्षु बनकर देश-विदेश के चक्कर लगा … [Read More...] about शरीफः प्रधानमंत्री या प्रधानभिक्षु?

अदालत और सरकार की मुठभेड़

अदालत और सरकार की मुठभेड़

January 20, 2023 By Dr. Vaidik Leave a Comment

हमारे सर्वोच्च न्यायालय और केंद्र सरकार के बीच जजों की नियुक्ति पर जो खींचातानी चल रही थी, वह … [Read More...] about अदालत और सरकार की मुठभेड़

सीमांतः भाजपा का चुनावी डंका

सीमांतः भाजपा का चुनावी डंका

January 19, 2023 By Dr. Vaidik Leave a Comment

2023 में भारत के जिन नौ राज्यों में चुनाव होने हैं, उनका डंका बज गया है। उत्तर-पूर्व के तीन राज्यों- … [Read More...] about सीमांतः भाजपा का चुनावी डंका

Footer

डाॅ. वेदप्रताप वैदिक

पत्रकारिता, राजनीतिक चिंतन, अंतरराष्ट्रीय राजनीति, हिंदी के लिए अपूर्व संघर्ष, विश्व यायावरी, प्रभावशाली वक्तृत्व, संगठन-कौशल आदि अनेक क्षेत्रों में एक साथ मूर्धन्यता प्रदर्षित करने वाले अद्वितीय व्यक्त्तिव के धनी डाॅ. वेदप्रताप वैदिक का जन्म 30 दिसंबर 1944 को पौष की पूर्णिमा पर इंदौर में हुआ।

READ MORE ABOUT DR. VAIDIK

RECENT POSTS

  • अमेरिका की हिंसामुक्ति कैसे हो? January 23, 2023
  • क्या प्रधानमंत्री ऐसे भी होते हैं? January 22, 2023
  • शरीफः प्रधानमंत्री या प्रधानभिक्षु? January 21, 2023
  • अदालत और सरकार की मुठभेड़ January 20, 2023
  • सीमांतः भाजपा का चुनावी डंका January 19, 2023

SEARCH

Address: 242, Sector 55, Gurgaon, Haryana - 122011

Phone: (0091) 0124-405-7295 / (0091) 9891711947

dr.vaidik@gmail.com

Copyright © 2017: drvaidik.in · Design + Code by Websolvant - Delhi Web Company · Powered by 4to40.com