• Skip to content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer

डाॅ. वेदप्रताप वैदिक

पत्रकारिता, राजनीतिक चिंतन, अंतरराष्ट्रीय राजनीति

Header Right


प्रख्यात पत्रकार, विचारक, राजनितिक विश्लेषक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं वक्ता
An eminent journalist, ideologue, political thinker, social activist & orator
  • Home
  • About Dr. Vaidik
  • Articles
  • News
  • Publication
  • Photos
  • Videos
You are here: Home / Articles / विलक्षण जैन-मुनि विद्यासागरजी
विलक्षण जैन-मुनि विद्यासागरजी

विलक्षण जैन-मुनि विद्यासागरजी

July 17, 2018 By Dr. Vaidik Leave a Comment

आज दिगंबर जैन मुनि आचार्य श्री विद्यासागरजी महाराज का 51 वां दीक्षा-समारोह सारे देश में मनाया जा रहा है। किसी व्यक्ति का जैन-मुनि बनना अपने आप में अत्यंत कठिन तपस्या है और दिगंबर मुनि बनना उससे भी कठिन है। इतना ही नहीं, विद्यासागरजी-जैसा मुनि बनना तो अत्यंत दुर्लभ है। जैन-मुनियों से बचपन से ही मेरा संपर्क रहा है। आचार्य तुलसी महाप्रज्ञजी, महाश्रमणजी, विद्यानंदजी, आचार्य जयंतसेन सूरीश्वरजी आदि से विचार-विमर्श और सतसंग के मुझे कई अवसर मिले हैं लेकिन मेरी ऐसी धारणा है कि मुनि विद्यासागरजी मुझे सबसे अलग और दुर्लभ लगे। विद्यासागरजी मुझसे मिलना चाहते हैं, यह बात मुझे मेरे कई प्रतिष्ठित जैन-मित्रों ने कई शहरों से फोन पर कही। मुझे आश्चर्य हुआ। फिर कुछ मित्रों ने इंदौर और नागपुर से फोन किया कि वे पिछले तीन दिन से अपने उपदेशों में रोज आपका जिक्र कर रहे हैं। आपकी 50 साल पुरानी किताब ‘अंग्रेजी हटाओः क्यों और कैसे ?’ के तर्कों का समर्थन कर रहे हैं। मैंने मालूम किया तो पता चला कि वे कोरे साधु नहीं हैं। महापंडित हैं। कई भाषाओं के जानकार हैं। स्वयं कन्नड़भाषी हैं। अनेक ग्रंथों के रचनाकार हैं। कवि हैं, विद्वान हैं, लेखक हैं। पांच साल पहले नागपुर के पास रामटेक में वे विहार कर रहे थे। मैं नागपुर पहुंचा। पहले सरसंघचालक मोहन भागवतजी के साथ मध्य-रात्रि तक भोजन और संवाद चला। फिर सुबह-सुबह विद्यासागरजी से भेंट हुई। 15 मिनिट की भेंट लगभग 2 घंटे चली। उन्होंने अपनी चर्या स्थगित कर दी। परिचय का यह शुभारंभ घनिष्टता में बदल गया। उन्होंने मेरी जन्म-तिथि पूछी और कहा कि आप मुझसे दो साल बड़े हैं। बड़े भाई हैं। यह रिश्ता अमर हो गया। फिर कई बार भेंट हुई और हमारे बीच सतत संवाद कायम है। उन्होंने मेरी दो पुस्तकों- ‘अंग्रेजी हटाओ’ और ‘मेरे सपनों का हिंदी विश्वविद्यालय’ की एक-एक लाख प्रतियां छपवा दीं। इस समय देश में भारतीय भाषाओं का सबसे बड़ा पक्षधर कोई संत है तो वे विद्यासागरजीी ही हैं। उनका त्याग, उनकी तपस्या, उनकी विद्वता, उनकी सहृदयता, उनकी उदारता- सब कुछ अत्यंत अनुकरणीय है। वे सच्चे धर्मध्वजी हैं। वे करोड़ों लोगों को सदेह मोक्ष का मार्ग दिखा रहे हैं। वे सभी संप्रदायों के लोगों के लिए पूज्य हैं। वे स्वस्थ रहें और शतायु हों, इसी शुभकामना के साथ मैं उन्हें विनयपूर्वक प्रणाम करता हूं।

Filed Under: Articles

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

PHOTOS

Photos

VIDEOS

https://www.youtube.com/watch?v=QfEMmGaadao
  • Facebook
  • Twitter

RECENT

रफालः शक अब भी बाकी है

रफालः शक अब भी बाकी है

February 15, 2019 By Dr. Vaidik Leave a Comment

रफाल-सौदे पर महालेखा नियंत्रक की रपट संसद में पेश क्या हुई, उजाला और अंधेरा एक साथ हो गया है। सरकार … [Read More...] about रफालः शक अब भी बाकी है

लोकतंत्र को न बनाएं मजाकतंत्र

लोकतंत्र को न बनाएं मजाकतंत्र

February 14, 2019 By Dr. Vaidik Leave a Comment

देश की राजनीति किधर जा रही है? कोई विपक्षी नेता प्रधानमंत्री को चोर और दलाल कहता है तो सत्तारुढ़ नेता … [Read More...] about लोकतंत्र को न बनाएं मजाकतंत्र

शराबखोरों को कौन समझाए ?

शराबखोरों को कौन समझाए ?

February 13, 2019 By Dr. Vaidik Leave a Comment

दिल्ली के कितने नौजवान शराबखोरी करते हैं, यह जानने के लिए एक शराब-विरोधी संस्था ने दिल्ली के 10 हजार … [Read More...] about शराबखोरों को कौन समझाए ?

हिंदीः भारत सीखे अबूधाबी से

हिंदीः भारत सीखे अबूधाबी से

February 12, 2019 By Dr. Vaidik Leave a Comment

संयुक्त अरब अमारात याने दुबई और अबूधाबी ने अब अपनी अदालतों में हिंदी को भी मान्यता दे दी है। अरबी और … [Read More...] about हिंदीः भारत सीखे अबूधाबी से

चीन को सबक सिखाएं

चीन को सबक सिखाएं

February 11, 2019 By Dr. Vaidik Leave a Comment

नागरिकता विधेयक की लेकर नरेंद्र मोदी ने असम और अरुणाचल में जो अडिगता दिखाई है, वह सराहनीय है लेकिन … [Read More...] about चीन को सबक सिखाएं

Footer

डाॅ. वेदप्रताप वैदिक

पत्रकारिता, राजनीतिक चिंतन, अंतरराष्ट्रीय राजनीति, हिंदी के लिए अपूर्व संघर्ष, विश्व यायावरी, प्रभावशाली वक्तृत्व, संगठन-कौशल आदि अनेक क्षेत्रों में एक साथ मूर्धन्यता प्रदर्षित करने वाले अद्वितीय व्यक्त्तिव के धनी डाॅ. वेदप्रताप वैदिक का जन्म 30 दिसंबर 1944 को पौष की पूर्णिमा पर इंदौर में हुआ।

READ MORE ABOUT DR. VAIDIK

RECENT POSTS

  • रफालः शक अब भी बाकी है February 15, 2019
  • लोकतंत्र को न बनाएं मजाकतंत्र February 14, 2019
  • शराबखोरों को कौन समझाए ? February 13, 2019
  • हिंदीः भारत सीखे अबूधाबी से February 12, 2019
  • चीन को सबक सिखाएं February 11, 2019

SEARCH

Address: 242, Sector 55, Gurgaon, Haryana - 122011

Phone: (0091) 0124-405-7295 / (0091) 9891711947

dr.vaidik@gmail.com

Copyright © 2017: drvaidik.in · Design + Code by Websolvant - Delhi Web Company · Powered by 4to40.com