भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों की जो बैठक इस सप्ताह न्यूयार्क में होनी थी, वह भारत ने रद्द कर दी है। उसके तीन कारण बताए गए हैं। पहला, एक भारतीय जवान की पाकिस्तानी फौज द्वारा नृशंस हत्या। दूसरा, कश्मीर के तीन पुलिस वालों का उनके घर से अपहरण और हत्या। तीसरा, पाकिस्तान द्वारा आतंकवादियों की स्मृति में डाक-टिकिट जारी करना। इन कारणों से जैसे ही वार्ता रद्द करने की घोषणा नई … [Read more...] about मोदी और इमरानः दोनों संभलें
India
स्वागत, नौकरशाहों की हिम्मत का !
देश के 65 सेवा-निवृत्त नौकरशाहों ने एक सार्वजनिक अपील जारी की है, जिसमें कहा गया है कि भारत में तानाशाही, असहिष्णुता और अल्पसंख्यक उत्पीड़न तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने संवैधानिक संस्थाओं से अपील की है कि वे इस प्रवृत्ति पर लगाम लगाएं। देश के वरिष्ठ नौकरशाह, जिन्होंने कई-कई दशक तक सरकार चलाई है, उनके द्वारा ऐसा संयुक्त बयान जारी करना अपूर्व घटना है। ऐसा बयान तो आपातकाल के पहले या … [Read more...] about स्वागत, नौकरशाहों की हिम्मत का !
शंघाई के अखाड़े में भारत-पाक
इस साल भारत और पाकिस्तान शंघाई सहयोग संगठन के बाकायदा सदस्य बन गए हैं। इस संगठन में दोनों की सदस्यता एक साथ हुई, यह अपने आप में विशेष बात है। अब सवाल है कि ये दोनों राष्ट्र क्या उस संगठन में भी एक-दूसरे के साथ वैसा ही बरताव करेंगे, जैसा कि वे दक्षेस में करते रहे हैं? यदि हां, तो उस संगठन का कोई खास नुकसान तो होगा नहीं, क्योंकि जैसे दक्षेस के राष्ट्रों में ये दोनों सबसे बड़े हैं, … [Read more...] about शंघाई के अखाड़े में भारत-पाक
अरब-संकटः सुषमा पहल करें
अरब देश अपने आप को मुसलमान कहते हैं लेकिन उनका इस्लाम उन्हें आपस में जोड़ने की बजाय तोड़ रहा है। क़तर नामक देश के साथ सउदी अरब, मिस्र, संयुक्त अरब अमारात, बहरीन, लीब्या और यमन ने अपने सभी प्रकार के संबंध तोड़ लिये हैं। ये सभी इस्लामी देश हैं। क्यों तोड़े हैं, इन्होंने अपने संबंध ? इन राष्ट्रों ने आरोप लगाया है कि क़तर आतंकवाद को पालता-पोसता है। वह फिलस्तीन के हमास, सीरिया के … [Read more...] about अरब-संकटः सुषमा पहल करें
ट्रंप को धिक्कारः मोदी को शाबाशी
डोनाल्ड ट्रंप के वक्तव्य ने यह सिद्ध कर दिया है कि वे अमेरिका क्या, मालदीव के राष्ट्रपति होने लायक भी नहीं हैं। उन्हें पेरिस के जलवायु समझौते को तोड़ना था तो वे उसे जरुर तोड़ते, लेकिन उन्हें भारत पर इतने मूर्खतापूर्ण और अश्लील आरोप लगाने की क्या जरुरत थी? उनके यह कहने का अर्थ क्या है कि पेरिस समझौते पर दस्तखत करने के लिए भारत ने समृद्ध राष्ट्रों से अरबों डाॅलर खाए हैं। अरबों … [Read more...] about ट्रंप को धिक्कारः मोदी को शाबाशी
यूरोप में ट्रंप और मोदी
पहले डोनाल्ड ट्रंप और अब नरेंद्र मोदी यूरोप में हैं। ट्रंप और मोदी में कई समानताएं हैं लेकिन मुझे विश्वास है कि यूरोप में मोदी की भूमिका ट्रंप के मुकाबले बेहतर होगी। ट्रंप ने नाटो देशों को अपने भाषणों में हड़का दिया है। उन्होंने नाटो देशों से साफ-साफ कह दिया है कि अमेरिका आपकी सुरक्षा का बोझ कब तक ढोता रहेगा ? आप अपने सकल उत्पाद का दो प्रतिशत भी खर्च नहीं करते, अपनी सुरक्षा पर … [Read more...] about यूरोप में ट्रंप और मोदी
अंग्रेजी की पढ़ाईः बच्चों की तबाही
अंग्रेजी की अनिवार्य पढ़ाई हमारे बच्चों को कैसे तबाह कर रही है, उसके दो उदाहरण अभी-अभी हमारे सामने आए हैं। पहला तो हमने अभी एक फिल्म देखी, ‘हिंदी मीडियम’ और दूसरा इंडियन एक्सप्रेस में आज दिव्या गोयल का एक लेख पढ़ा, जिसका शीर्षक था, ‘इंगलिश विंगलिश’ ! ‘हिंदी मीडियम’ नामक इस फिल्म में एक ऐसा बुनियादी विषय उठाया गया है, जिस पर हमारे फिल्मवालों का ध्यान ही नहीं जाता। इस फिल्म में … [Read more...] about अंग्रेजी की पढ़ाईः बच्चों की तबाही
भारत-अमेरिकाः उपयोगी रक्षा-सुविधा समझौता
भारत और अमेरिका के बीच परस्पर रक्षा-सुविधाओं का जो समझौता वाशिंगटन में हुआ है, उसे लेकर चीन और पाकिस्तान जितने दुखी हैं, उतने ही दुखी हमारे कॉमरेड और कांग्रेसी भाई लोग भी हैं। इस समझौते के तहत दोनों देश अपने-अपने फौजी अड्डों पर एक-दूसरे को समय-समय पर तरह-तरह के सुविधाएं प्रदान करेंगे। जैसे ईंधन भरना, जहाजों की मरम्मत करना, रसद लेना, विश्राम करना आदि। लेकिन दोनों देश एक-दूसरे के … [Read more...] about भारत-अमेरिकाः उपयोगी रक्षा-सुविधा समझौता