भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों की जो बैठक इस सप्ताह न्यूयार्क में होनी थी, वह भारत ने रद्द कर दी है। उसके तीन कारण बताए गए हैं। पहला, एक भारतीय जवान की पाकिस्तानी फौज द्वारा नृशंस हत्या। दूसरा, कश्मीर के तीन पुलिस वालों का उनके घर से अपहरण और हत्या। तीसरा, पाकिस्तान द्वारा आतंकवादियों की स्मृति में डाक-टिकिट जारी करना। इन कारणों से जैसे ही वार्ता रद्द करने की घोषणा नई … [Read more...] about मोदी और इमरानः दोनों संभलें
Pakistan
शंघाई के अखाड़े में भारत-पाक
इस साल भारत और पाकिस्तान शंघाई सहयोग संगठन के बाकायदा सदस्य बन गए हैं। इस संगठन में दोनों की सदस्यता एक साथ हुई, यह अपने आप में विशेष बात है। अब सवाल है कि ये दोनों राष्ट्र क्या उस संगठन में भी एक-दूसरे के साथ वैसा ही बरताव करेंगे, जैसा कि वे दक्षेस में करते रहे हैं? यदि हां, तो उस संगठन का कोई खास नुकसान तो होगा नहीं, क्योंकि जैसे दक्षेस के राष्ट्रों में ये दोनों सबसे बड़े हैं, … [Read more...] about शंघाई के अखाड़े में भारत-पाक
कश्मीर पर अब खुलेगा शिवजी का त्रिनेत्र
कश्मीर के घायल नौजवानों के प्रति हमदर्दी जताने के लिए केंद्र सरकार ने क्या-क्या नहीं किया? प्रधानमंत्री अौर गृह मंत्री ने उन्हें ‘हमारे बच्चे’ तक कहा। उनके कंधों पर मधुर बयानों का मरहम भी लगाया। खुद गृहमंत्री कश्मीर भी गए। बाद में सभी राजनीतिक दलों का प्रतिनिधिमंडल भी गया। घायल नौजवानों के इलाज का भी इंतजाम किया। प्रदर्शनकारियों पर छर्रों का इस्तेमाल भी बंद किया गया। गृहमंत्री … [Read more...] about कश्मीर पर अब खुलेगा शिवजी का त्रिनेत्र
वियतनाम में भारत का पैंतरा
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-20 के शिखर-सम्मेलन में भाग लेने चीन गए लेकिन उसके एक दिन पहले वे वियतनाम पहुंच गए। आजकल चीन और वियतनाम में काफी खींचा-तानी चल रही है, खासतौर से दक्षिण चीनी समुद्र को लेकर। इसके अलावा चीन को यह भी पसंद नहीं है कि भारत, वियतनामी समुद्र में गैस और तेलोत्खनन का काम भी कर रहा है। इन सब कड़ुए तथ्यों के बावजूद हमारे विदेश मंत्रालय ने मोदी की … [Read more...] about वियतनाम में भारत का पैंतरा
भारत-अमेरिकाः उपयोगी रक्षा-सुविधा समझौता
भारत और अमेरिका के बीच परस्पर रक्षा-सुविधाओं का जो समझौता वाशिंगटन में हुआ है, उसे लेकर चीन और पाकिस्तान जितने दुखी हैं, उतने ही दुखी हमारे कॉमरेड और कांग्रेसी भाई लोग भी हैं। इस समझौते के तहत दोनों देश अपने-अपने फौजी अड्डों पर एक-दूसरे को समय-समय पर तरह-तरह के सुविधाएं प्रदान करेंगे। जैसे ईंधन भरना, जहाजों की मरम्मत करना, रसद लेना, विश्राम करना आदि। लेकिन दोनों देश एक-दूसरे के … [Read more...] about भारत-अमेरिकाः उपयोगी रक्षा-सुविधा समझौता
करजई थपथपाए मोदी की पीठ
बलूचिस्तान पर नरेंद्र मोदी के बयान पर पाकिस्तान में हड़कंप मचा हुआ है। जगह-जगह भारत-विरोधी प्रदर्शन हो रहे हैं लेकिन न तो हमारे प्रधानमंत्री और न ही हमारा विदेश मंत्रालय भारत और पाकिस्तान की जनता को यह समझा पा रहा है कि मोदी ने वैसा बयान क्यों दिया है और उसका मकसद क्या है? इस बात को अच्छी तरह समझाया है, अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने! उन्होंने भारतीय पत्रकारों … [Read more...] about करजई थपथपाए मोदी की पीठ