नया इंडिया, 09 अगस्त 2013 : अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री रहमान खान ने अब मुस्लिम लीग का पुराना राग फिर अलापा है। उनका कहना है कि स्थानीय निकायों में मुसलमानों के लिए आरक्षण दिया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा है कि वे चाहते हैं कि मुसलमानों को संसद और विधानसभा में भी आरक्षण मिलना चाहिए लेकिन फिलहाल वे इसकी मांग नहीं कर रहे हैं। मतलब वे देश पर बड़ी मेहरबानी कर रहे हैं!पता नहीं … [Read more...] about ऐसा आरक्षण धर्म का अपमान
Archives for August 2013
पाकिस्तान—यात्रा (2013)
बिलबिलाएं नहीं संयम से लें काम
नया इंडिया, 08 अगस्त 2013 : पाकिस्तान की फौज ने पहले हमारे दो जवानों के सिर काट लिए और अब पांच जवानों की हत्या कर दी। हम क्या करें? अब हमारी सरकार क्या करे? सारा देश गुस्से में बिलबिलाया पड़ा है। पाकिस्तान से ज्यादा लोगों का गुस्सा भारत सरकार पर है। संसद ठप्प हो गई और अखबार व टीवी चैनल आग उगल रहे हैं।विरोधी दल मांग कर रहे हैं कि पाकिस्तान से बात करने की बात एकदम बंद की जाए। ये … [Read more...] about बिलबिलाएं नहीं संयम से लें काम
निहित स्वार्थ का किला है, आरक्षण
नया इंडिया, 07 अगस्त 2013 : भारत के दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों की हालत को कैसा सुधारा जाए? उन्हें शहरियों, सवर्णों और अंग्रेजीदां लोगों के बराबर ऊंचा कैसे उठाया जाए? यह प्रश्न हमारे संविधान निर्माताओं के सामने था और गांधी व लोहिया-जैसे नेताओं के सामने भी था| भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था में अवसरों की समानता सबसे बड़ा सिद्घांत बनकर उभरा| सबके लिए अवसरों को समान बनाने के लिए … [Read more...] about निहित स्वार्थ का किला है, आरक्षण
ढीला होता जात का शिकंजा
नया इंडिया, 06 अगस्त 2013 : केलिफोर्निया विश्वविद्यालय के दो विद्वानों ने भारत में होनेवाले अन्तर्जातीय विवाहों के बारे में इधर कुछ रोचक खोज की है| उनकी खोज का एक निष्कर्ष यह है कि ऊंची जातियों की 54 प्रतिशत लड़कियां और अनुसूचित जातियों की 72 प्रतिशत लड़कियां अन्तर्जातीय विवाह करना चाहती हैं| क्यों करना चाहती है, इसका जवाब यह है कि उन्हें अगर अपने से अधिक संपन्न और सुशिक्षित वर … [Read more...] about ढीला होता जात का शिकंजा
बांग्ला जमाते-इस्लामी की सीनाजोरी
नया इंडिया, 05 अगस्त 2013 : बांग्लादेश की जमाते-इस्लामी की सीनाजोरी देखने लायक है। पहले तो उसके शीर्ष नेताओं को सर्वोच्च न्यायालय ने फांसी और जन्म-कैद की सजा सुनाई और अब उसके कारनामों के कारण उसका पंजीकरण स्थगित कर दिया है याने अब वह चुनाव नहीं लड़ सकेगी। अपने संगीन अपराधों को स्वीकार करने और बांग्ला जनता से माफी मांगने की बजाय जमात के युवा नेताओं को ढाका में बम फोड़ने, … [Read more...] about बांग्ला जमाते-इस्लामी की सीनाजोरी
दलों को बेपर्दा होने का डर
नया इंडिया, 04 अगस्त 2013: हमारे राजनीतिक दल धन्य हैं। उनकी एकता अद्भुत है। किस बात पर सब एक हुए हैं? इस पर कि उन पर से कोई पर्दा न उठाए। यों तो सूचना का अधिकार लागू करते समय उन्होंने उसकी तारीफों के पुल बांध दिए थे। इस अधिकार के तहत आप सरकार, नौकरशाही, संसद, न्यायपालिका सबकी खबर ले सकते हैं लेकिन ज्यों ही राजनीतिक दलों की खबर लेने का सवाल खड़ा हुआ, सारे नेता भड़क उठे। इतने … [Read more...] about दलों को बेपर्दा होने का डर
पाकिस्तान पर मरहम और तेजाब एक साथ
नया इंडिया, 03 अगस्त 2013 : अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी की इस्लामाबाद-यात्रा ने पाकिस्तान के घावों पर मरहम लगाया है या तेजाब छिड़का है, यह कहना कठिन है। शायद उन्होंने दोनों काम एक साथ कर दिए हैं! मियां नवाज़ शरीफ के प्रधानमंत्री बनने के बाद किसी बड़े अमेरिकी नेता की यह पहली यात्रा है। दोनों देशों के बीच पिछले दो-ढाई साल से काफी मन-मुटाव चल रहा है। ओसामा बिन लादेन की हत्या … [Read more...] about पाकिस्तान पर मरहम और तेजाब एक साथ