सितंबर 2016 में हुई सर्जिकल स्ट्राइक के वीडियो हमारे कई टीवी चैनलों ने एक साथ दिखाए। मुझे जरा आश्चर्य हुआ। डेढ़-पौने दो साल बाद इन्हें दिखाने की कौन सी जरुरत आन पड़ी? जब कई चैनलों ने इन्हें एक साथ दिखाया तो बात समझ में आ गई। यह सरकारी आयोजन रहा होगा। या तो दिखाने का आदेश हुआ होगा या उन्हें विज्ञापन बता कर उनका दिल खोलकर भुगतान किया गया होगा। दोनों का, सरकार और इन चैनलों का क्या … [Read more...] about वह तो मक्खी-स्ट्राइक भी नहीं थी
Archives for June 2018
उच्च शिक्षाः सुधार का अर्थ ?
मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को मैं बधाई दिए बिना नहीं रह सकता। अब वे विश्वविद्यालय अनुदान आयोग का नाम बदलकर उच्च शिक्षा आयोग कर रहे हैं। इसका नाम ही नहीं बदलेगा, अब इसका काम भी बदलेगा। जहां तक नाम बदलने का सवाल है, मानव संसाधन मंत्रालय का नाम सबसे पहले बदलना चाहिए। शिक्षा मंत्रालय का यह नाम किसी अफसर ने राजीव गांधी को सुझाया और उन्होंने प्रधानमंत्री की शपथ लेने के … [Read more...] about उच्च शिक्षाः सुधार का अर्थ ?
भारत पर ढाई लाख की हुकूमत!
भारत भी कितना विचित्र देश है। देश के लगभग सवा सौ करोड़ लोगों पर सिर्फ ढाई लाख लोगों की हुकूमत चल रही है, बल्कि यह कहें तो बेहतर होगा कि सवा सौ करोड़ की छाती पर ढाई लाख लोग सवार हैं। यदि ऐसा है तो यह तो लोकतंत्र का भुर्त्ता बन गया। जी हां, अंग्रेजी के गुलाम भारत की दशा ऐसी ही है। ताजा जनगणना के मुताबिक देश में अंग्रेजी को अपनी ‘प्रथम भाषा’ बताने वालों की संख्या सिर्फ दो लाख 60 … [Read more...] about भारत पर ढाई लाख की हुकूमत!
हिंद महासागर में भारत का खंबा
सेशेल्स के राष्ट्रपति डैनी फाउरे का भारत-आगमन हमारे लिए जितनी खुशी का मौका बन गया है, उतना किसी भी विदेशी नेता के आगमन पर प्रायः कम ही होता है। इस यात्रा के दौरान एक अनहोनी हो गई। राष्ट्रपति फाउरे ने अपने देश की संसद में कुछ दिन पहले घोषित किया था कि उनकी भारत-यात्रा के दौरान ‘एजम्पशन द्वीप’ पर कोई बातचीत नहीं होगी लेकिन कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी बात हुई और उन्होंने … [Read more...] about हिंद महासागर में भारत का खंबा
अमेरिका ट्रंप की दुकान है, क्या ?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका की भलाई के लिए कोई कठोर कदम उठाते हैं तो उसमें कुछ बुराई नहीं है लेकिन आजकल उन्होंने विदेशों से आयात होनेवाली चीजों पर भारी-भरकम टैक्स लगाकर बर्र के छत्ते में हाथ डाल दिया है। सबसे पहले उन्होंने चीन को सबक सिखाने की ठानी। चीनी चीजों पर जैसे ही उन्होंने ज्यादा तटकर ठोका, चीन ने अमेरिकी चीजों पर उनसे भी ज्यादा तटकर ठोक दिया। ईंट का जवाब … [Read more...] about अमेरिका ट्रंप की दुकान है, क्या ?
कश्मीर पर भाजपा का भड़कना
कांग्रेसी नेता गुलाम नबी आजाद और सेफुद्दीन सोज़ पर भाजपा का भड़क उठना स्वाभाविक है। दोनों के बयान ऐसे हैं, जैसे कि कश्मीर के बारे में पाकिस्तानी नेता देते हैं। आजाद ने कह दिया कि हमारी फौजें जितने आतंकवादियों को मारती हैं, उनसे ज्यादा निर्दोष नागरिकों को मार देती हैं और सोज ने कह दिया कि जनरल परवेज मुशर्रफ की यह बात सही है कि कश्मीर की जनता पाकिस्तान में कश्मीर का विलय नहीं करना … [Read more...] about कश्मीर पर भाजपा का भड़कना
स्वच्छ इंदौर के संदेश
आजकल मैं इंदौर याने मालवा क्षेत्र में हूं। कल प्रधानमंत्री ने इंदौर की महापौर मालिनी गौड़ को सम्मानित किया, क्योंकि इंदौर दूसरी बार भारत का सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया। मेरे-जैसे इंदौरी के लिए यह गर्व की बात है। यहां आकर नरेंद्र मोदी ने काफी प्रशंसात्मक और प्रेरणादायक भाषण दिया लेकिन अखबारों ने लिखा है कि हर कोशिश के बावजूद भाजपा के नेता ठीक से भीड़ नहीं जुटा पाए। इसमें भाजपा … [Read more...] about स्वच्छ इंदौर के संदेश
जापान से सीखें वक्त की पाबंदी
आज हमारे अखबारों में एक दुर्लभ दृश्य मुखपृष्ठ पर छपा है। जापान की एक सरकारी कंपनी के चार अधिकारी सिर झुकाए हुए जनता से माफी मांग रहे हैं। वे सरकारी अधिकारी माफी इसलिए मांग रहे थे कि उनका एक कर्मचारी निश्चित समय से 3 मिनिट पहले अपनी सीट पर से उठ कर चला गया था। वह 7 महिने में 26 बार ऐसा कर चुका था। जो सरकारी कर्मचारी अपना काम नियत समय से पहले बंद कर देता है, वह देश का नुकसान करता … [Read more...] about जापान से सीखें वक्त की पाबंदी
कश्मीरः लात और बात, दोनों चलें
कश्मीर में शस्त्र-विराम को विराम देकर भारत सरकार ने बिल्कुल ठीक कदम उठाया है। एक महिने तक चले इस एकतरफा शस्त्र-विराम का नतीजा क्या निकला? सरकार और फौज ने तो हथियार नहीं चलाए लेकिन आतंकवादियों ने बड़ी बेशर्मी से अपनी खूरेंजी जारी रखी। 41 लोग मारे गए और दर्जनों घायल हुए। पत्थरबाजी भी चलती रही। सबसे दुखद बात यह हुई कि वरिष्ठ पत्रकार शुजात बुखारी की हत्या की गई। इतना ही नहीं, इस एक … [Read more...] about कश्मीरः लात और बात, दोनों चलें
माफी मांगने से क्या बिगड़ेगा ?
मुझे याद नहीं पड़ता कि पिछले 70 साल में कभी किसी मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रियों सहित ऐसा धरना दिया हो, जैसा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आजकल दे रहे हैं। यह धरना उप-राज्यपाल अनिल बैजल के दफ्तर में चल रहा है। अब प्रधानमंत्री निवास पर भी प्रदर्शन हो रहा है। दो मंत्री उपवास पर भी बैठे हुए हैं। चार प्रदेशों के गैर-भाजपाई मुख्यमंत्रियों ने दिल्ली पहुंचकर आम आदमी पार्टी का … [Read more...] about माफी मांगने से क्या बिगड़ेगा ?