संयुक्तराष्ट्र में मोदी और इमरान के बाद कश्मीर का हाल क्या है\? इमरान खान के भाषण का असर चाहे चीन और तुर्की के अलावा किसी भी राष्ट्र पर न पड़ा हो लेकिन 55 दिन से सोये कश्मीर में अब कुछ न कुछ हलचल मची है। जगह-जगह लोगों ने प्रदर्शन भी किए हैं, हथगोले भी फेंके हैं और आतंकियों ने भी अपने तेवर दिखाए हैं। कुछ लोग मारे भी गए हैं। कई इलाकों में कर्फ्यू दुबारा लगाना पड़ा है। फौजियों की … [Read more...] about अब कश्मीर का हाल क्या है?
Archives for September 2019
संयुक्तराष्ट्र में मोदी और इमरान
संयुक्तराष्ट्र संघ महासभा में नरेंद्र मोदी और इमरान खान के भाषण हो गए। मोदी सिर्फ 17 मिनिट बोले और इमरान लगभग 50 मिनिट खींच ले गए। यह खुशी की बात है कि उस विश्व-सभा में दोनों के बीच कोई वाग्युद्ध नहीं हुआ। मोदी ने अपनी बात कही और इमरान ने अपनी! मोदी ने एक बार भी कश्मीर या पाकिस्तान का नाम तक नहीं लिया, जैसे कि कश्मीर में कुछ हुआ ही नहीं है लेकिन इमरान ने कश्मीर का नाम 25 बार … [Read more...] about संयुक्तराष्ट्र में मोदी और इमरान
भाजपा अपनी इज्जत बचाए
भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद और उनके कॉलेज की एक छात्रा के मामले ने भाजपा की छवि को धूल में मिला कर रख दिया है। जो पार्टी अपनी चाल, चेहरे और चरित्र पर गर्व करती थी, क्या अब वह कहीं अपना मुंह दिखाने लायक रह गई है? वह छात्रा साल भर से चिन्मय पर आरोप लगा रही है कि उसके साथ वह बलात्कार और मारपीट करता रहा है लेकिन जब तक उसने इन बातों को इंटरनेट पर जग-जाहिर नहीं … [Read more...] about भाजपा अपनी इज्जत बचाए
नेताओं का भ्रष्टाचार कैसे रुके ?
देश के कई नामी-गिरामी नेता आजकल जेल की हवा खा रहे हैं या जमानत पर हैं या प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने हाथ बांधे खड़े हैं। किस-किस के नाम गिनाऊं मैं? ये लोग कौन हैं? ये सब विरोधी दलों के नेता हैं। इन पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। किसी पर 25000 करोड़ रु. के घपले का, किसी पर अरबों रु. विदेशी बैंकों में छिपाकर रखने का, किसी पर ट्रस्टों का करोड़ों का धन जीम जाने का और किसी पर अरबों … [Read more...] about नेताओं का भ्रष्टाचार कैसे रुके ?
ढेर होना ब्रिटिश प्रधानमंत्री का
ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉन्सन ने अपने सिर भयंकर मुसीबत मोल ले ली है। वे कंजर्वेटिव के प्रधानमंत्री हैं। वे चाहते हैं कि 31 अक्तूबर तक ब्रिटेन यूरोपीय संघ से अपना संबंध तोड़ ले। उन्होंने अपने इस फैसले की घोषणा कर दी थी लेकिन उन्होंने जब देखा कि ब्रिटिश संसद में ज्यादातर सांसद उनके इस फैसले से कमोबेश सहमत नहीं हैं और उनकी सर्वत्र आलोचना हो रही है तो उन्होंने ब्रिटिश संसद के … [Read more...] about ढेर होना ब्रिटिश प्रधानमंत्री का
क्या-क्या अदाएं हैं हमारे ट्रंपजी की
ह्यूस्टन में नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की संयुक्त सभा ने जो जलवा पैदा किया है, उससे इन दोनों नेताओं के अंदरुनी और बाहरी विरोधी-सभी हतप्रभ हैं। दोनों नेता प्रचार-कला के महापंडित हैं। दोनों एक-दूसरे के गुरु-शिष्य और शिष्य-गुरु हैं। लेकिन अंतरराष्ट्रीय राजनीति का विद्यार्थी होने के नाते मैं कल जिस अदृश्य तथ्य को समझ रहा था और जिसके बारे में पहले भी लिख चुका हूं, अब वही होने जा … [Read more...] about क्या-क्या अदाएं हैं हमारे ट्रंपजी की
मोदी और ट्रंप बम-बम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह अमेरिका-यात्रा उनकी पिछली सभी अमेरिका-यात्राओं से अधिक महत्वपूर्ण और एतिहासिक मानी जाएगी। इसलिए कि संयुक्तराष्ट्र संघ की महासभा के अधिवेशन में भाग लेने के लिए सौ-सवा-सौ राष्ट्राध्यक्ष हर साल न्यूयार्क पहुंचते हैं लेकिन उनमें से ज्यादातर अमेरिकी राष्ट्रपति से हाथ तक नहीं मिला पाते हैं जबकि मोदी इस यात्रा के दौरान उनसे कई बार बात करेंगे और … [Read more...] about मोदी और ट्रंप बम-बम
महाराष्ट्र और हरियाणा में क्या होगा?
अब से ठीक एक महीने बाद महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव होंगे। इन दोनों राज्यों में पहली बार भाजपा के मुख्यमंत्री पांच साल पहले बने थे। पिछले पांच वर्षों में इन राज्यों में भाजपा के मुख्यमंत्रियों क्रमशः देवेंद्र फडनवीस और मनोहर खट्टर ने अपनी छवि इतनी साफ-सुथरी और सेवाभावी बनाई है कि उनकी जीत या यों कहें कि उनकी वापसी सुनिश्चित है। लेकिन इतना काफी नहीं है। इस बार इन दोनों … [Read more...] about महाराष्ट्र और हरियाणा में क्या होगा?
एतिहासिक भूल-सुधार
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बड़ी कंपनियों पर टैक्स घटाने की घोषणा करके रुपए और सरकार की छवि, दोनों को बढ़त दिला दी है। नोटबंदी और जीएसटी ने भारत की अर्थ-व्यवस्था को पहले से हिलाकर रखा हुआ था। फिर इस साल के बजट ने कोढ़ में खाज का काम किया। देश का सकल उत्पाद 5 प्रतिशत तक नीचे चला गया। लाखों लोग बेरोजगार होते चले जा रहे हैं। बड़े-बड़े उद्योग-धंधे अपनी आखिरी सांसें गिनने लगे हैं। यह … [Read more...] about एतिहासिक भूल-सुधार
कश्मीर को सेतु बनाएं इमरान
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान, दोनों ही न्यूयार्क की सं.रा. महासभा में भाषण देंगे। दोनों का भाषण एक ही दिन है। आगे-पीछे है। शायद पहले मोदी बोलेगे फिर इमरान बोलेंगे। सब सोच रहे हैं कि मोदी और इमरान के बीच जमकर दंगल होगा। दो पड़ौसियों के इस दंगल को सारी दुनिया देखेगी। लोगों को यह डर भी था कि निकिता ख्रुश्चौफ की तरह इन नेताओं के बीच … [Read more...] about कश्मीर को सेतु बनाएं इमरान