नई मोदी सरकार के पहले सौ दिन कैसे रहे, इस विषय पर पक्ष और विपक्ष में जबर्दस्त दंगल छिड़ा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कह रहे हैं कि हमने पहले 100 दिन में वह कर दिखाया है, जो कांग्रेस अपने साठ साल के राज में नहीं कर सकी और कांग्रेसी नेता राहुल गांधी और उनकी बहन दावा कर रहे हैं कि पिछले 100 दिन में देश ने तानाशाही, ढोंग, अराजकता और झूठे दावों का नंगा नाच देखा है। ये दोनों … [Read more...] about ‘भूखे भजन होत नहीं गोपाला’
Archives for September 2019
इमरान थोड़ी हिम्मत करें
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की मुसीबतों को मैं अच्छी तरह से समझता हूं। उन्हें पाकिस्तान की जनता को बताना है कि कश्मीर के सवाल पर वे ज़मीन-आसमान एक कर देंगे। वे जुल्फिकार अली भुट्टो को भी पीछे छोड़ देंगे। भुट्टो ने कहा था कि जरुरत पड़ी तो पाकिस्तान भारत के साथ एक हजार साल तक भी लड़ता रहेगा। पाकिस्तान के सेनापति जनरल बाजवा ने इमरान के स्वर में स्वर मिलाते हुए कहा है कि … [Read more...] about इमरान थोड़ी हिम्मत करें
क्या आर्य बाहर से आए थे ?
पिछले डेढ़-दो सौ सालों से भारत में यह भ्रम फैलाया गया है कि आर्य लोग बाहर से आए, उन्होंने भारत पर आक्रमण किया और उन्हें भारत के मूल निवासियों को मार कर दक्षिण में खदेड़ दिया। अब इस भ्रम की जबर्दस्त काट हो गई है। हरियाणा के राखी गढ़ी नामक स्थान से निकले हजारों वर्ष पुराने दो कंकालों के वैज्ञानिक विश्लेषण ने सिद्ध कर दिया है कि आर्य लोग भारत के ही मूल निवासी थे तथा उनमें और द्रविड़ों … [Read more...] about क्या आर्य बाहर से आए थे ?
तालिबान के साथ अटपटा समझौता
अफगानिस्तान के तालिबान नेताओं से अमेरिका की तरफ से जलमई खलीलजाद पिछले डेढ़-दो साल से जो बात कर रहे थे, वह अब खटाई में पड़ती दिखाई पड़ रही है, क्योंकि अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपियो ने उस पर दस्तखत करने से मना कर दिया है। अभी-अभी ताजा सूचना मिली है कि अगर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उस समझौते पर अंगूठा लगा दिया तो बेचारा पोंपिओ क्या करेगा ? लेकिन सवाल यह है कि ट्रंप के दस्तखत के … [Read more...] about तालिबान के साथ अटपटा समझौता
भारत-रुस: नई ऊंचाईयां
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह रुस-यात्रा भारतीय प्रधानमंत्रियों की पिछली कई यात्राओं के मुकाबले कहीं अधिक सार्थक रही है। उसका पहला प्रमाण तो यही है कि पूर्वी आर्थिक मंच के बहुराष्ट्रीय सम्मेलन में मोदी को मुख्य अतिथि बनाया गया है। दूसरी बात यह है कि मोदी और पुतिन, दोनों ने साफ-साफ कहा है कि किसी भी देश को अन्य देश के आंतरिक मामलों में टांग अड़ाने का कोई अधिकार नहीं … [Read more...] about भारत-रुस: नई ऊंचाईयां
कश्मीरियों से सार्थक संवाद
गृहमंत्री अमित शाह से जम्मू-कश्मीर के लगभग 100 लोगों के प्रतिनिधि मंडल ने कल दिल खोलकर बात की। उनमें पंचायतों के सरपंच, पंच और सेब-उत्पादक किसान आदि भी थे। यह पूछा जा सकता है कि लगभग 4500 पंचायतों के 35 हजार पंचों में से कुछ दर्जन पंचों के मिलने का क्या महत्व है ? जो मिले हैं, वे कितने कश्मीरियों का प्रतिनिधित्व करते हैं ? यह प्रश्न अपनी जगह सही है लेकिन जो परिस्थितियां अभी … [Read more...] about कश्मीरियों से सार्थक संवाद
असम की स्थिति विषम
असम की स्थिति विषम हो गई है। अगर असम की तरह कश्मीर भी खोल दिया जाए तो जरा कल्पना कीजिए कि उसकी स्थिति क्या होगी ? 1200 करोड़ रु. खर्च करने और साढ़े 6 करोड़ दस्तावेजों को खंगालने के बावजूद जो राष्ट्रीय नागरिकता सूची असम में बनी है, उसमें ऐसी-ऐसी हास्यास्पद और दयनीय भूले हैं कि जिनका जिक्र लंबे समय तक होता रहेगा। भारत के पूर्व राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद के परिजन इस नागरिकता सूची … [Read more...] about असम की स्थिति विषम
क्या एक पक्का मुसलमान पक्का भारतीय नहीं ?
दैनिक भास्कर, 4 सितंबर 2019: स्वतंत्र भारत में हिंदुओं और मुसलमानों के बीच आपसी संबंध कैसे हों, इस विषय पर लंबी-लंबी बहसें चलती रही हैं लेकिन जबसे नरेंद्र मोदी की भाजपा सरकार बनी है, देश और विदेश में यह डर फैलाया जा रहा है कि यह हिंदुत्व की सरकार भारत के अल्पसंख्यकों और बहुसंख्यकों के बीच दुश्मनी की दीवार खड़ी कर रही है। इसी चश्मे से ही 5 अगस्त को हुए कश्मीर के पूर्ण विलय को भी … [Read more...] about क्या एक पक्का मुसलमान पक्का भारतीय नहीं ?
मुसलमान और हिंदुत्व
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और जमीयत उलेमा-ए-हिंद के प्रमुखों की मुलाकात को जितना महत्व खबरपालिका में मिलना चाहिए था, नहीं मिला। मेरी राय में श्री मोहन भागवत और मौलाना अर्शद मदनी की इस भेंट का महत्व ऐतिहासिक है। ऐसा इसलिए भी है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान इधर कई बार कह चुके हैं कि आरएसएस और नरेंद्र मोदी हिटलर और मुसोलिनी के नक्शे-कदम पर चल रहे हैं। वे कश्मीरी मुसलमानों … [Read more...] about मुसलमान और हिंदुत्व
कश्मीरः अब नया राग
भारत में कश्मीर के पूर्ण विलय को अब एक महीना हो रहा है। ऐसा लगता है कि भारत और पाकिस्तान अपनी-अपनी शाब्दिक गोलाबारी से थक गए हैं। दोनों देशों के नेताओं ने अब नया राग छेड़ा है। दोनों एक-दूसरे से बात करना चाहते हैं। पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने कहा है कि यदि भारत सरकार कश्मीरी नेताओं को रिहा कर दे और उनसे उन्हें बात करने दे तो वे भारत से संवाद कर सकते हैं। इधर हमारे विदेश मंत्री … [Read more...] about कश्मीरः अब नया राग