भारत भी कमाल का देश है। इसकी वजह से इस्लामी देशों में फूट पड़ गई है। दुनिया के 57 इस्लामी देशों का अब तक एक ही संगठन है। इस्लामी देशों का संगठन (ओआईसी) लेकिन अब एक दूसरा इस्लामी संगठन भी उठ खड़ा हुआ है। इसका नेतृत्व मलेशिया के राष्ट्रपति महाथिर मोहम्मद और तुर्की के राष्ट्रपति तय्यब इरदोगन कर रहे हैं।इन दोनों नेताओं ने कश्मीर के पूर्ण विलय के मामले में भारत का विरोध किया था। लेकिन … [Read more...] about भारत को इस्लामी राष्ट्रों की चुनौती
Archives for December 2019
आरिफ खान पर इतिहासकारों का हमला
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के साथ ‘इंडियन हिस्ट्री कांग्रेस’ के अधिवेशन में जो बर्ताव किया गया, क्या वह इतिहासकारों और विद्वानों के लिए शोभनीय है? यह ठीक है कि राष्ट्रपति और राज्यपाल जैसे पद संवैधानिक होते हैं और इन पदों पर बैठे लोगों को रोजमर्रा की राजनीति में नहीं उलझना चाहिए लेकिन इसका अर्थ क्या यह है कि जिस कार्यक्रम में ऐसे उच्चपदस्थ व्यक्ति उपस्थित हों, उसमें अन्य … [Read more...] about आरिफ खान पर इतिहासकारों का हमला
हिंदू या भारतीय, क्या कहें?
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुखिया मोहन भागवत के हिंदू-संबंधी बयान पर भाजपा की कुछ सहयोगी पार्टियों ने असहमति व्यक्त की है और विरोधी दल पूछ रहे हैं कि यदि संघ सभी भारतीयों को हिंदू मानता है तो उसने नए नागरिकता कानून में मुसलमानों को शरण नहीं देने का समर्थन क्यों किया है ? विरोधियों का यह सवाल बिल्कुल जायज है। कल मैंने अपने लेख में कहा था कि हिंदू शब्द के मूल अर्थ पर हम जाएं तो … [Read more...] about हिंदू या भारतीय, क्या कहें?
नाटो के टूटने के आसार
यों तो शीतयुद्ध के खत्म होते ही नाटो सैन्य संगठन का बने रहना बेमतलब हो गया था लेकिन अब भी यूरोप में उसका दबदबा बना हुआ है। डोनाल्ड ट्रंप जब से अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं, यह दबदबा खटाई में पड़ता नज़र आ रहा है। फ्रांस और जर्मनी के नेताओं से ट्रंप की जुबानी मुठभेड़ कई बार हो चुकी है। ट्रंप ने यदि नाटो को अब ‘बेकार’ कहा है तो फ्रांस के राष्ट्रपति इमेनुअल मेक्रो ने उसे ‘जिंदा लाश’ … [Read more...] about नाटो के टूटने के आसार
सारे भारतीय हिंदू ही हैं
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक श्री मोहन भागवत ने आज वही बात खुले-आम कह दी है, जो मैं बरसों से कहता रहा हूं। यह वह बात है, जिस पर मैं गहन चर्चा विगत संघ-प्रमुख गुरु गोलवलकर, देवरसजी, रज्जू भय्या और सुदर्शनजी से भी करता रहा हूं। मोहनजी ने कहा है कि जिसका भी जन्म भारत में हुआ है, वह हिंदू है। चाहे वह किसी भी उपासना पद्धति को मानता या न मानता हो याने वह मुसलमान, ईसाई, पारसी, … [Read more...] about सारे भारतीय हिंदू ही हैं
नागरिकताः सरकारी शीर्षासन
नए नागरिकता कानून ने हमारे नेताओं को अधर में लटका दिया है। पड़ौसी मुस्लिम देशों के मुस्लिम शरणार्थियों को नागरिकता दें या न दें, इस सवाल ने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को यह कहने के लिए मजबूर कर दिया है कि भारत सरकार अब ‘राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर’ (एनआरसी) बनाएगी ही नहीं। ऐसा कहकर नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने भारत सरकार और भाजपा, दोनों को ही शीर्षासन करवा दिया है। उन्होंने कहा है … [Read more...] about नागरिकताः सरकारी शीर्षासन
भाय-भाय, क्यों करें हाय-हाय ?
झारखंड में भाजपा की हार से यदि यह भाय-भाय पार्टी कोई सबक नहीं लेगी तो अब इसे हाय-हाय करने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचेगा। हिंदी इलाके में जन्मी, पली, बढ़ी भाजपा पार्टी (भाय-भाय पार्टी) का अब हिंदी इलाके से ही सूंपड़ा साफ होने लगा है। 2019 के संसदीय चुनाव में भाजपा को प्रचंड विजय मिली थी। लेकिन मप्र, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हरयाणा, महाराष्ट्र और अब झारखंड में इतनी जल्दी भाजपा का क्षरण … [Read more...] about भाय-भाय, क्यों करें हाय-हाय ?
अफगानिस्तानः हमारी उदासीनता
अफगानिस्तान के चौथे राष्ट्रीय चुनाव के प्रारंभिक परिणाम हमारे सामने हैं। राष्ट्रपति अशरफ गनी को 50.64 प्रतिशत वोट मिले हैं और प्रधानमंत्री या मुख्य कार्यकारी डा. अब्दुल्ला अब्दुल्ला को 39.52 प्रतिशत वोट मिले हैं। तीसरे नंबर पर रहे हैं- गुलबदीन हिकमतयार, जिन्हें सिर्फ 3.8 प्रतिशत वोट मिले। बाकी 11 उम्मीदवारों को कुछ-कुछ हजार वोट मिले हैं। ये चुनाव हुए थे, 28 सितंबर को लेकिन … [Read more...] about अफगानिस्तानः हमारी उदासीनता
नागरिकताः मोदी थोड़ी हिम्मत करें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रामलीला मैदान में जो भाषण दिया, यदि वे उसकी भावना पर ठीक से अमल करें तो आज देश में जो उपद्रव हो रहा है वह बंद हो जाएगा। वह होता ही नहीं। आज भी वह बंद हो सकता है, बशर्ते कि वे नागरिकता संशोधन विधेयक को अपने भाषण के अनुरुप बना लें।उन्होंने कहा कि हम देश की किसी भी जाति, मजहब, संप्रदाय और वर्ग के विरुद्ध नहीं हैं। हमने दिल्ली की सैकड़ों कालोनियां वैध … [Read more...] about नागरिकताः मोदी थोड़ी हिम्मत करें
नागरिकताः भाजपा फिर सोचे
यह नागरिकता कानून कमाल का है। इसने जैसी गलतफहमी देश में फैलाई है, मुझे याद नहीं पड़ता किसी अन्य कानून ने फैलाई है। सबसे पहले तो इसने हमारी संसद की इज्जत को पैंदे में बिठा दिया है। जिन दलों ने इसका आंख मींचकर समर्थन किया था, उनमें से कुछ ने अब इसका विरोध शुरु कर दिया है। नीतीशकुमार के जनता दल, नवीन पटनायक के बीजू जनता दल, रामविलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी, उद्धव ठाकरे की … [Read more...] about नागरिकताः भाजपा फिर सोचे