अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने घोषणा की है कि वह अपनी सेना के 2500 जवानों को अफगानिस्तान से वापस बुलवाएगा। यह काम क्रिसमिस के पहले ही संपन्न हो जाएगा। जिस अफगानिस्तान में अमेरिका के एक लाख जवान थे, वहां सिर्फ 2 हजार ही रह जाएं तो उस देश का क्या होगा ? ट्रंप ने अमेरिकी जनता को वादा किया था कि वे अमेरिकी फौजों को वहां से वापस बुलवाकर रहेंगे क्योंकि अमेरिका को हर साल उन पर 4 बिलियन … [Read more...] about काबुल में टिकी रहें फौजें
Archives for November 2020
कांग्रेस नहीं रही तो लोकतंत्र बिना ब्रेक की कार बन जाएगा
दैनिक भास्कर, 19 नवंबर 2020: बिहार के चुनाव-परिणामों का असर सिर्फ बिहार तक सीमित नहीं है। वे अखिल भारतीय राजनीति का आईना बन गए हैं। हर राजनीतिक दल उसमें अपना चेहरा देख रहा है। भाजपा का चेहरा तो चमचमा ही उठा है लेकिन उसके प्रतिद्वंदी दल कांग्रेस के चेहरे पर तो धुंध ही छा गई है। बिहार में उसे 70 में से सिर्फ 19 सीटें मिली हैं और वोट सिर्फ 9.48 प्रतिशत मिले हैं। बिहार के साथ-साथ … [Read more...] about कांग्रेस नहीं रही तो लोकतंत्र बिना ब्रेक की कार बन जाएगा
लव जिहादः एक-जैसा कानून
मध्यप्रदेश सरकार ‘लव जिहाद’ के खिलाफ कानून बनानेवाली है। ऐसी घोषणा उत्तरप्रदेश, हरयाणा और कर्नाटक की सरकारों ने भी की है। कोई आश्चर्य नहीं कि भाजपा की सारी सरकारें इस तरह का कानून बना दें। इस कानून के तहत उन सब लोगों को पांच साल की सजा होगी, जो लड़कियों को शादी के नाम पर बहकाने, बलपूर्वक शादी करने और धर्मांतरण के लिए मजबूर करते हैं। पीड़िता के रिश्तेदारों की शिकायत पर दोषियों को … [Read more...] about लव जिहादः एक-जैसा कानून
ओबामा और राहुल
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के संस्मरण ‘ए प्रोमिज्ड लेंड’ नामक पुस्तक में भारत संस्मरण प्रकाशित हुए हैं। इस पुस्तक के पहले भाग में उन्होंने अपनी 2010 की पहली भारत-यात्रा का वर्णन किया है। उसके दौरान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके पुत्र राहुल से हुई उनकी भेंट का भी विवरण है। उसे लेकर भारत के पक्ष-विपक्ष में काफी नोक-झोंक हो रही है।यह … [Read more...] about ओबामा और राहुल
रिसेपः चीन की चौधराहट
दुनिया के सबसे बड़े साझा बाजार (रिसेप) की घोषणा वियतनाम में हो गई है। इसमें 15 देश शामिल होंगे और अगले दो वर्ष में यह चालू हो जाएगा। साझा बाजार का अर्थ यह हुआ कि इन सारे देशों का माल-ताल एक-दूसरे के यहां मुक्त रुप से बेचा और खरीदा जा सकेगा। उस पर तटकर या अन्य रोक-टोक नहीं लगेगी। ऐसी व्यवस्था यूरोपीय संघ में है लेकिन ऐसा एशिया में पहली बार हो रहा है।इस बाजार में दुनिया का 30 … [Read more...] about रिसेपः चीन की चौधराहट
ईश्वर बड़ा कि मनुष्य ?
राष्ट्रीय मुस्लिम मंच ने इस बार दीवाली काफी उत्साहपूर्वक मनाई। जिस उत्साह से यह मंच ईद मनाता है, वही उत्साह दीवाली पर भी दिखाई दिया। इस मंच के संयोजक और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ नेता इंद्रेशकुमार के मुंह से इस अवसर पर एक अदभुत वाक्य निकला। उन्होंने कहा ‘सभी त्यौहार, सभी भारतीयों के’, यही सच्ची भारतीयता है। मेरी राय है कि यही सच्चा हिंदुत्व है। हिंदुत्व और भारतीयता एक … [Read more...] about ईश्वर बड़ा कि मनुष्य ?
विचारधारा बड़ी या राष्ट्रभक्ति ?
जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण करते हुए प्रधानमंत्री ने एक बड़ा बुनियादी सवाल खड़ा कर दिया। सवाल यह है कि कौन बड़ा है- राष्ट्रहित या विचारधारा ? यह सवाल उन्होंने कोई बौद्धिक बहस चलाने के लिए नहीं उढ़ाया है। ट्रंप और मोदी-जैसे नेताओं से यह आशा करना व्यर्थ है लेकिन मोदी ने इसे इसलिए उठाया है कि ज.ने.वि. (जेएनयू) को वामपंथ का गढ़ माना जाता है। … [Read more...] about विचारधारा बड़ी या राष्ट्रभक्ति ?
भारत-चीनः खुश-खबर
भारत-चीन तनाव खत्म होने के संकेत मिलने लगे हैं। अभी दोनों तरफ की सेनाओं ने पीछे हटना शुरु नहीं किया है लेकिन दोनों इस बात पर सहमत हो गई हैं कि मार्च-अप्रैल में वे जहां थीं, वहीं वापस चली जाएंगी। उनका वापस जाना भी आज-कल में ही शुरु होनेवाला है। तीन दिन में 30-30 प्रतिशत सैनिक हटेंगे। जितने उनके हटेंगे, उतने ही हमारे भी हटेंगे। उन्होंने पिछले चार-छह माह में लद्दाख सीमांत पर … [Read more...] about भारत-चीनः खुश-खबर
यह मुर्गियों का दड़बा?
शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में वही हुआ, जो अक्सर दक्षेस (सार्क) की बैठकों में होता है। चीन, रुस, पाकिस्तान और मध्य एशिया के चार गणतंत्रों के नेता अपनी दूरस्थ बैठक में अपना-अपना राग अलापते रहे और कोई परस्पर लाभदायक बड़ा फैसला करने की बजाय नाम लिये बिना एक-दूसरे की टांग खींचते रहे। बैठक तो उन्होंने की थी, संयुक्तराष्ट्र संघ के 75 साल पूरे होने के अवसर पर लेकिन उनमें से … [Read more...] about यह मुर्गियों का दड़बा?
भाजपा के लिए सुकून वाले नतीजे
बिहार के चुनाव और मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और कर्नाटक में हुए उप-चुनावों के स्पष्ट नतीजे अभी तक सामने नहीं आए हैं लेकिन वोटों की गिनती से जो लहरें पैदा हो रही हैं, उनकी ध्वनि यह है कि भाजपा का सितारा अभी भी बुलंद है। भारत के लोगों में मोदी-प्रशासन के प्रति अभी तक थकान पैदा नहीं हुई है। लोगों ने नोटबंदी की विभीषिका, जीएसटी के कुलांचे, कोरोना की महामारी और बेरोजगारी आदि कई … [Read more...] about भाजपा के लिए सुकून वाले नतीजे