नया इंडिया, 07 मई 2014 : इन्टरनेट पर चलनेवाली अश्लील दृश्यावलियों के बारे में भारत सरकार का रवैया काफी अजीब है। सरकार के अतिरिक्त सॉलीसिटर जनरल ने सर्वोच्च न्यायालय के सामने बहस करते हुए कहा कि अश्लील वेबसाइटों पर प्रतिबंध लगा दिया गया तो देश को भारी नुकसान हो जाएगा। क्योंकि जिस वेबसाइट में भी वे अश्लील शब्द आएंगे, वहीं वेबसाइट उड़ानी पड़ेगी। इस प्रक्रिया में कुछ श्रेष्ठ साहित्य … [Read more...] about अश्लील वेबसाइटों पर प्रतिबंध
Archives for May 2014
प्रियंका के प्रति मेरी सहानुभूति
नया इंडिया, 5 मई 2014: प्रियंका वाड्रा ने शिकायत की है कि उनके भाई और मां के चुनाव क्षेत्र में कई लोग ऐसी पुस्तिकाएं बंटवा रहे हैं, जो घोर आपत्तिजनक हैं। ये पुस्तिकाएं वे रात के अंधरे में लोगों के घरों में डलवा रहे हैं। प्रियंका का कहना है कि इन पुस्तकों में गंदी और झूठी बातें लिखी गई हैं। उनकी मां-सोनिया गांधी और भाई राहुल गांधी का चरित्र हनन किया गया है। पुस्तकें बांटने वाले … [Read more...] about प्रियंका के प्रति मेरी सहानुभूति
आप बेटी के अलावा क्या हैं?
नया इंडिया, 3 मई 2014 : प्रियंका वाड्रा ने यह ठीक ही कहा है कि ‘वे राजीव गांधी की बेटी हैं।‘ इसमें गलत कुछ नहीं है। उन्होंने यह बात इतने सलीके से कही है कि कोई भी इसे नरेंद्र मोदी पर प्रहार नहीं कह सकता। वे चाहती तो नरेंद्र मोदी पर सीधा प्रहार भी कर सकती थीं। वे यह भी कह सकती थी कि देखिए कि एक मूलतः चाय बेचने वाला मुझे अपनी बेटी बना रहा है। या एक निःसंतान व्यक्ति की हिमाकत … [Read more...] about आप बेटी के अलावा क्या हैं?
पाकिस्तानी नेता का शुक्रिया
पाकिस्तान के गृहमंत्री चौधरी निसार अली खान को बधाई कि उनके एक बयान ने कांग्रेस और भाजपा को एक-दूसरे के पास लाकर खड़ा कर दिया। पिछले तीन-चार माह से इन दोनों पार्टियों के आपसी संबंधों में भयंकर कटुता आ गई थी। एक पार्टी जो कहती थी, दूसरा उसका विरोध करती थी। दोनों पार्टियां नहले पर दहला मारने पर उतारु रहती थीं। उन्होंने सारी मर्यादाओं को ताक पर रख दिया था। उनकी देखादेखी क्षेत्रीय … [Read more...] about पाकिस्तानी नेता का शुक्रिया
तीसरा मोर्चा : कुर्सी ही ब्रह्म है
नया इंडिया, 01 मई 2014 : तीसरा मोर्चा एक मृग-मरीचिका बन गया है। कभी वह आंखों के आगे नाचने लगता है और कभी वह एकदम अदृश्य हो जाता है। अब फिर कांग्रेस के कुछ शीर्ष नेताओं ने उसे जिंदा किया है। कांग्रेंस अध्यक्ष के राजनीतिक सलाहकार ने कह दिया कि यदि तीसरा मोर्चा सरकार बनाने लायक हुआ तो कांग्रेंस उसका समर्थन करेगी। उनके इस कथन पर जब मार पड़ने लगी तो उन्होने पैंतरा बदल लिया और कहा कि … [Read more...] about तीसरा मोर्चा : कुर्सी ही ब्रह्म है