जम्मू के सुंजवां सैनिक अड्डे पर आतंकवादियों ने फिर हमला कर दिया। 5 भारतीय जवान शहीद हो गए और अन्य पांच-छह लोग घायल हो गए। यह हमला पाकिस्तान के आतंकवादियों ने ही किया है, ऐसा जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक का दावा है। यह हमला अफजल गुरु और मकबूल बट को हुई फांसी के दिन किया गया है। इसी अड्डे पर 2003 में भी हमला हो चुका है। तब 12 जवान मारे गए थे। इसी तरह के हमले पठानकोट, उड़ी और … [Read more...] about इस आतंकी हमले का अर्थ क्या है ?
Archives for February 2018
यामीन कब कहेंगे आमीन ?
मालदीव को लेकर डोनाल्ड ट्रंप और नरेंद्र मोदी ने आपस में बात की है, यही काफी है, राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन की अकड़ ढीली करने के लिए। दोनों के बीच बात क्या हुई, यह पता चलने की भी जरुरत नहीं है। यह पता चलना ही काफी है कि दोनों ने भारत-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा के बारे में चिंता की है। अमेरिका और भारत, दोनों की सांझी चिंता चीन के लिए चिंता का विषय हो गया है। अब चीन मालदीव की … [Read more...] about यामीन कब कहेंगे आमीन ?
भारत करे मध्यस्थता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिलस्तीन-यात्रा पर उनके निंदक भौचक्के क्यों नहीं हो रहे हैं ? वे मोदी को मुसलमान-विरोधी चित्रित करने का मौका कभी नहीं गंवाते लेकिन अब वे क्या करेंगे ? मोदी भारत के ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं, जो फिलस्तीन जा रहे हैं। अब तक जो भी प्रमुख भारतीय नेता उस क्षेत्र में गए हैं, वे बराबर संतुलन का खेल खेलते रहे हैं। वे इजराइल और फिलस्तीन साथ-साथ जाते … [Read more...] about भारत करे मध्यस्थता
मोदी और राहुलः दोनों सही
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में कांग्रेस के जैसे धुर्रे बिखेरे, वैसे संसद के इतिहास में किसी भी गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री ने नहीं बिखेरे। उसका एक कारण तो यह भी था कि अटलजी के अलावा सभी पूर्व कांग्रेसी थे- मोरारजी, चरणसिंह, विश्वनाथप्रताप सिंह, चंद्रशेखर, देवेगौड़ा, गुजराल आदि और अटलजी गैर-कांग्रेसी होते हुए भी नेहरु और इंदिरा गांधी के प्रशंसक थे और फिर अटलजी पर कांग्रेसी … [Read more...] about मोदी और राहुलः दोनों सही
मालदीव में तुरंत हस्तक्षेप करें
मालदीव के बारे में भारत क्या करे? हमारे अखबार और टीवी चैनल कह रहे हैं कि भारतीय फौज हस्तक्षेप के लिए तैयार है और उधर मालदीव से खबर आ रही है कि राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन ने आपात्काल थोप दिया है, सर्वोच्च न्यायाधीश अब्दुल्ला सईद और अपने भाई और 30 साल तक राष्ट्रपति रहे मौमून गय्यूम को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय के शेष तीन जजों से सर्वसम्मत निर्णय को उलटवा … [Read more...] about मालदीव में तुरंत हस्तक्षेप करें
डॉक्टरेट का अपमान बंद करें
आज एक अंग्रेजी अखबार ने देश में चल रही पीएच.डी. (डॉक्टरेट) की उपाधियों की हेरा-फेरी पर एक खोजपूर्ण खबर छापी है। देश के लगभग सभी विश्वविद्यालय ऐसे लोगों को भी मानद पीएच.डी. की डिग्री दे देते हैं, जिनके मैट्रिक पास होने का भी पता नहीं हैं। पिछले 20 साल में 160 विश्वविद्यालयों ने 2000 से ज्यादा लोगों को मानद डॉक्टरेट की उपाधियां बाटी हैं। ऐसी मानद डिग्री पाने वालों में देश के … [Read more...] about डॉक्टरेट का अपमान बंद करें
नौकरानी को महारानी न बनाएं हिन्दुस्तानी: डॉ. वैदिक
पार्टीविहीन लोकतंत्र और अन्ना
अन्ना हजारे चाहते हैं कि भारतीय लोकतंत्र पार्टीविहीन बन जाए। पांच-छह साल पहले एक विवाह-समारोह में वे मेरे पास आकर बैठ गए और मुझसे पूछने लगे कि इस मुद्दे पर आपका क्या विचार है ? मैंने पूछा कि पार्टियां राजनीति करें, इसमें आपको क्या-क्या एतराज हैं ? उनका जो तर्क उन्होंने मुझे उस समय दिया, वही अभी उन्होंने अखबारों में भी बोल दिया है। उनका एक मात्र और मुख्य तर्क यह है कि संविधान … [Read more...] about पार्टीविहीन लोकतंत्र और अन्ना
मालदीव में अदालती तख्त-पलट
मालदीव में आजकल जबर्दस्त उथल-पुथल मची हुई है। उसके राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन की कुर्सी हिल रही है। जिस न्यायालय को वे अपने हाथ की कठपुतली समझ रहे थे, उसी ने उनके खिसकने का इंतजाम कर दिया है। मालदीव के सर्वोच्च न्यायालय ने फैसला दिया है कि जिन 12 सांसदों को सत्तारुढ़ दल से इस्तीफा देने के कारण यामीन सरकार ने अपदस्थ कर दिया था, उन्हें फिर से बहाल कर दिया गया है। उनके बहाल हो जाने … [Read more...] about मालदीव में अदालती तख्त-पलट
फिर गड़गड़ाई बोफोर्स की तोपें
बोफोर्स तोपों का मामला फिर गर्मा रहा है। 32 साल पुराने इस विवाद ने प्रधानमंत्री राजीव गांधी की छवि को चौपट कर दिया था। उस समय स्वीडन की कंपनी से भारत सरकार ने 400 होवित्जर तोपों का सौदा किया था। यह सौदा 1437 करोड़ रु. का था। इसमें 64 करोड़ रु. की रिश्वत खाने का आरोप था। आरोप यह भी था कि यह रिश्वत अपने एक इतालवी परिचित आक्तोवियो क्वात्रोची के जरिए प्र.म. राजीव गांधी ने खाई थी। इस … [Read more...] about फिर गड़गड़ाई बोफोर्स की तोपें