हमारे देश में भ्रष्टाचार और राजनीति का चोली-दामन का साथ है। राजनीति के बिना भ्रष्टाचार तो हो सकता है लेकिन भ्रष्टाचार के बिना राजनीति नहीं हो सकती। आचार्य कौटिल्य ने भी कहा है कि यह कैसे हो सकता है कि मछली नदी में रहे और पानी न पीए? लेकिन मछली और नेता में बड़ा फर्क होता है। मछली पानी इसलिए पीती है कि वह जिंदा रहे लेकिन नेता इतना पानी पीता है कि वह मछली से मगरमच्छ बन जाता है। इन … [Read more...] about सारे नेता भाग खड़े होंगे
Archives for February 2018
इन महाठगों को महादंड मिले
हीरा व्यापारी नीरव मोदी और पेन व्यापारी विक्रम कोठारी कितने रुपए खा गए? सिर्फ 14095 करोड़ रु.! मैं इस राशि को ‘सिर्फ’ क्यों कह रहा हूं? क्योंकि पिछले साढ़े पांच साल में हमारी बैंकों के 3 लाख 68 हजार करोड़ रु. खाए गए हैं। यह इतनी बड़ी राशि है कि दुनिया के ज्यादातर देशों के कुल बजट से भी ज्यादा है। भारत के हर गांव पर इस राशि में से 50 लाख रु. लगाए जा सकते हैं। याने भारत नंदनवन बन … [Read more...] about इन महाठगों को महादंड मिले
ईरान को लाएं दक्षेस में
ईरान के राष्ट्रपति हसन रुहानी की यह भारत-यात्रा दोनों देशों के संबंधों को प्रगाढ़ बनाने में विशेष योगदान देगी। रुहानी को पता है कि डोनाल्ड ट्रंप और नरेंद्र मोदी के बीच दांत कटी रोटी है लेकिन इसके बावजूद रुहानी ने नई दिल्ली में भारत के प्रति अप्रतिम प्रेम का प्रदर्शन किया। उन्होंने न सिर्फ आतंकवाद का हर तरह से मुकाबला करने में भारत को साथ देने का वादा किया बल्कि अमेरिका को ऐसी … [Read more...] about ईरान को लाएं दक्षेस में
इन मुसलमानों को मेरे प्रणाम!
मुजफ्फरनगर के मुसलमानों ने सारे भारत के मुसलमानों के लिए एक शानदार मिसाल पेश की है। मुजफ्फरनगर के पास संधावली गांव है। इस गांव से गुजरने वाली रेलवे लाइन के पास एक अधूरा पुल है। यहां से नेशनल हाई वे-58 भी गुजरता है। दो कि.मी. लंबे इस पुल का वह हिस्सा तो बन चुका है, जो मेरठ से देहरादून जाता है लेकिन देहरादून से मेरठ की तरफ आने वाला हिस्सा अधूरा पड़ा है, क्योंकि वहां एक मस्जिद और … [Read more...] about इन मुसलमानों को मेरे प्रणाम!
पीटीआई कर्मचारी महासंघ के वार्षिकोत्सव उद्धाटन समारोह में डॉ. वेदप्रताप वैदिक
पीटीआई कर्मचारी महासंघ के वार्षिकोत्सव उद्धाटन समारोह में डॉ. वेदप्रताप वैदिक, साथ में बैठी है केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी। … [Read more...] about पीटीआई कर्मचारी महासंघ के वार्षिकोत्सव उद्धाटन समारोह में डॉ. वेदप्रताप वैदिक
बलात्कार, जज और सेवाधाम
सर्वोच्च न्यायालय ने बलात्कार पीडि़त महिलाओं के बारे में भारत की राज्य सरकारों को बुरी तरह से लताड़ा है। 16 दिसंबर 2012 को निर्भया के साथ हुए बलात्कार के बाद केंद्र सरकार ने निर्भया राशि की स्थापना 2013 में की थी। यह 1000 करोड़ की राशि इसलिए रखी गई थी कि बलात्कार से पीड़ित महिलाओं का इलाज हो सके और उन्हें राहत दी जा सके। उनका पुनर्वास हो सके। लेकिन पांच साल पूरे होने को हैं और 24 … [Read more...] about बलात्कार, जज और सेवाधाम
जातीय आरक्षणः सापों का पिटारा
आजकल जातीय संगठनों ने जोरों से मांग फिर उठा दी है कि सरकार जातीय जन-गणना के आंकड़ों को प्रकाशित करे। इस मांग को वे राजनेता भी हवा दे रहे हैं जिनकी राजनीति का मूल आधार ही जातीय मतदाता है। अगर उनकी अपनी जात के लोग मवेशियों की तरह उन्हें थोक वोट न दें तो उनकी दुकान पर ताले पड़ जाएं। मनमोहन सिंह की कांग्रेस सरकार ने यह जातीय जन-गणना 2011 में फिर शुरु की थी। वह खुद शायद इस लालच में … [Read more...] about जातीय आरक्षणः सापों का पिटारा
मोदी की सार्थक विदेश यात्राएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन-दिवसीय पश्चिम एशियाई यात्रा भारत के लिए काफी लाभदायक रही। वास्तव में यह चार-देशीय यात्रा हो गई, क्योंकि फलस्तीन की राजधानी रमल्लाह जाने के लिए जोर्डन की राजधानी अम्मान से उन्हें हेलिक़ॉप्टर लेना पड़ा। अम्मान में बादशाह अब्दुल्लाह से उन्होंने आतंकवाद आदि पर बात की। जब वे फलस्तीन पहुंचे तो उसके राष्ट्रपति महमूद अब्बास की खुशी का ठिकाना नहीं … [Read more...] about मोदी की सार्थक विदेश यात्राएं
बातों की उस्तादः भारत-पाक सरकारें
पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने एक अध्यादेश पर दस्तखत करके सरकार को यह अधिकार दिया है कि वहां सक्रिय आतंकवादी गिरोहों पर वह प्रतिबंध लगाए, उनके दफ्तर बंद करे और उनके बैंक खाते रद्द करे। जाहिर है कि अमेरिकी दबाव के कारण पाक सरकार को मजबूर होकर यह करना पड़ रहा है। पहले भी कुछ आतंकवादी सरगनाओं पर वह मुकदमे चला चुकी है और कुछ को वह नजरबंद और गिरफ्तार कर चुकी है। इसमें शक नहीं है कि इन … [Read more...] about बातों की उस्तादः भारत-पाक सरकारें
पाकिस्तान की महान बेटी असमा जहांगीर
असमा जहांगीर के आकस्मिक निधन की खबर सुनकर पाकिस्तान ही नहीं, सारे दक्षिण एशिया के देशों में समझदार लोगों को बहुत धक्का लगा है। असमाजी 66 साल की थीं और बहुत सक्रिय थीं। उनसे मेरी मुलाकात 1983 में (बुजुर्ग नेता) डा. मुबशर हुसैन और प्रसिद्ध पत्रकार श्री आई.ए. रहमान ने करवाई थी। उसके बाद भारत और पाकिस्तान में हम दर्जनों बार मिलते रहे। वे भारत-पाक दोस्ती की अलमबरदार थीं। लेकिन … [Read more...] about पाकिस्तान की महान बेटी असमा जहांगीर