सन 2019 के संसदीय चुनाव का यह चौथा दौर बहुत महत्वपूर्ण है। इस दौर में आज नौ राज्यों की 71 सीटों पर मतदान हो रहा है। इन 72 सीटों पर भाजपा ने 2014 में 56 सीटें जीत ली थीं याने 80 प्रतिशत सीटें उसे मिली थीं। प. बंगाल और ओडिशा की सीटें निकाल दें तो भाजपा ने 2014 में इन राज्यों की सीटों पर विपक्ष का लगभग सफाया कर दिया था लेकिन अब सवाल यह है कि क्या अब राजस्थान, मप्र, उप्र, बिहार, … [Read more...] about कौन तय करेगा प्रधानमंत्री ?
Archives for April 2019
चीन के चौके पर छक्का ?
चीन ने फिर चौका मारा है। उसकी चीनी महापथ की अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना पिछले दिनों कुछ बदनाम होने लगी थी। कुछ राष्ट्रों ने चीनी मदद की कठोर शर्तों पर आपत्ति की थी तो कुछ राष्ट्रों ने उस योजना से अपने आप को अलग करने की घोषणा कर दी थी लेकिन इस बार चीन ने महापथ के दूसरे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में एक दम नया पैंतरा मार दिया है। उसने कहा है कि वह अरबों-खरबों रु. खर्च करके सिर्फ सड़कें … [Read more...] about चीन के चौके पर छक्का ?
अगर दुम शेर को हिलाए तो…
समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने कांग्रेस के खिलाफ इस चुनाव में पहली बार मुंह खोला है। उनका और राहुल गांधी का व्यक्तिगत समीकरण काफी अच्छा माना जाता है। इसके अलावा शत्रुघ्न सिंहा जबकि पटना से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं, अखिलेश ने उनकी पत्नी को अपनी सपा का लखनऊ से उम्मीदवार बनाया है। अब तक मायावती तो कांग्रेस पर कई बार प्रहार कर चुकी हैं लेकिन अखिलेश ने पहली बार कहा है कि … [Read more...] about अगर दुम शेर को हिलाए तो…
न्यायपालिका की अग्नि-परीक्षा
हमारे सर्वोच्च न्यायालय की इज्जत दांव पर लग गई है। पहले तो प्रधान न्यायाधीश रंजन-गोगोई पर यौन-उत्पीड़न का आरोप लगा और अब एक वकील ने अपने हलफनामे में दावा किया है कि जस्टिस गोगोई को फंसाने के लिए कुछ ताकतवर लोगों ने यह षड़यंत्र रचा है। उस वकील ने बंद लिफाफे में सारा मामला उजागर करते हुए लिखा है कि जो लोग गोगोई को फंसाना चाहते हैं, उन्होंने उनके यौन-अत्याचार पर दिल्ली में … [Read more...] about न्यायपालिका की अग्नि-परीक्षा
तो, ऐसा है, अपना लोकतंत्र
हम भारत को दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र मानते हैं। मतदाताओं की संख्या के हिसाब से देखें तो यह बात ठीक है। और यह इस दृष्टि से भी ठीक है कि पिछले 72 साल से यह जस का तस चला आ रहा है। अन्य पड़ौसी देशों या कुछ अफ्रीकी देशों की तरह यहां कभी फौजी तख्ता-पलट नहीं हुआ। 1975-77 में आपात्काल जरुर ठोका गया लेकिन वह अपवाद रहा। चुनाव बराबर होते रहे और राज-मुकुट शांतिपूर्वक एक सिर से दूसरे सिर … [Read more...] about तो, ऐसा है, अपना लोकतंत्र
ईरान पर अमेरिका की दादागीरी
परमाणु-समझौते को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का अमेरिका ईरान से इतना नाराज है कि उसने अब ईरानी तेल खरीदने पर प्रतिबंध की घोषणा कर दी है। 2 मई के बाद जो भी राष्ट्र ईरान से तेल खरीदेगा, अमेरिका उसके खिलाफ कार्रवाई करेगा। दूसरे शब्दों में ईरान का हुक्का-पानी बंद करने पर अमेरिका तुल पड़ा है। भारत ईरान से 11 बिलियन डॉलर का अपना 11 प्रतिशत तेल आयात करता है। इसी प्रकार वह वेनेजुएला से भी लगभग … [Read more...] about ईरान पर अमेरिका की दादागीरी
चौकीदार चोर है: बचकाना हरकत
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सर्वोच्च न्यायालय से माफी नहीं मांगी है, सिर्फ खेद प्रकट किया है। खेद काहे के लिए? इसलिए नहीं कि उन्होंने चौकीदार को चोर कहा है बल्कि इसलिए कि उन्होंने यह कह दिया था कि सर्वोच्च न्यायालय भी यही मानता है। सर्वोच्च न्यायालय ने सिर्फ यह किया था कि राफेल-सौदे पर बहस को मंजूरी दी थी। राहुल ने अपने पक्ष में यह सफाई दी की वे चुनावी जल्दबाजी और जोश में … [Read more...] about चौकीदार चोर है: बचकाना हरकत
श्रीलंका में अपूर्व आतंक
श्रीलंका के सिंहल और तमिल लोगों के बीच हुए घमासान युद्ध ने पहले सारी दुनिया का ध्यान खींचा था लेकिन इस बार उसके ईसाइयों और मुसलमानों के बीच बही खून की नदियों ने सारी दुनिया को थर्रा दिया है। ईस्टर के पवित्र दिन श्रीलंका के गिरजाघरों और होटलों में हुए बम-विस्फोटों में 300 से ज्यादा लोग मारे गए और सैकड़ों लोग घायल हुए। उनमें दर्जनों, यूरोपीय, अमेरिकी और एशियाई लोग भी थे। इतना … [Read more...] about श्रीलंका में अपूर्व आतंक
गोगोईः ईगो और लिबिडो
प्रसिद्ध स्विस मनोवैज्ञानिक कार्ल गुस्ताव जुंग ने अपनी एक पुस्तक में लिखा था कि आदमी का ‘ईगो’ (अहंकार) और ‘लिबिडो’ (यौन-वासना) दोनों साथ-साथ चलते हैं। यह तथ्य है और सही है। कई लोग इतनी आध्यात्मिक और मानसिक ऊर्जा इकट्ठी कर लेते हैं कि वे इन दोनों मानवीय दुर्बलताओं पर नियंत्रण कर लेते हैं। लेकिन यदि हम मनुष्य जाति के इतिहास पर नजर डालें तो हमें पता चलता है कि दुनिया के ताकतवर लोग … [Read more...] about गोगोईः ईगो और लिबिडो
उप्रः माया हुईं मुलायम
मुलायमसिंह यादव मैनपुरी से संसद का चुनाव लड़ रहे हैं और मायावती उनका चुनाव-प्रचार करने वहां पहुंच गईं। अनहोनी हो गई। मुलायम पर माया छा गईं और माया खुद मुलायम हो गईं। उप्र के इन दोनों नेताओं के बीच पिछले 24 साल से 36 का आंकड़ा रहा है। एक का मुंह इधर तो दूसरे का उधर! दोनों मुंहों से एक-दूसरे के लिए मैंने ऐसे शब्द सुने हैं, जिन्हें मैं यहां दोहरा नहीं सकता। जून 1995 की बात है। … [Read more...] about उप्रः माया हुईं मुलायम