बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी विधानसभा में नागरिकता के संबंध में सर्वसम्मति से जो प्रस्ताव पारित करवाया, उसकी मैंने भरपूर तारीफ की थी लेकिन मुझे बड़ा अफसोस है कि इसी विधानसभा ने कल जनसंख्या-गणना के सवाल पर शीर्षासन कर दिया। उसके अनुसार बिहार की जन-गणना में अब जातिवार जन-गणना भी होगी। 2010 में मैंने जातीय जन-गणना के खिलाफ दिल्ली में आंदोलन चलाया था। इस आंदोलन में देश … [Read more...] about जातीय जन-गणनाः सोया भूत जगाया
Archives for February 2020
भारतीय लोकतंत्र की नाकामी हैं दिल्ली के दंगे
नवभारत टाइम्स, 28 फरवरी 2020: दिल्ली में दो संप्रदायों के बीच इस तरह का दंगा हो सकता है, इसकी कल्पना ही हमारे लोकतंत्र को कलंकित करने के लिए काफी है। 1947 में विभाजन के बाद 1984 में जरुर सिखों के विरुद्ध भयंकर रक्तपात की ज्वाला भड़की थी लेकिन वह एकतरफा थी और इसके पीछे प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या थी। लेकिन पिछले चार-पांच दिनों में जो दंगे भड़के हैं, इनके पीछे कारण क्या है ? … [Read more...] about भारतीय लोकतंत्र की नाकामी हैं दिल्ली के दंगे
सेठजी ट्रंप के छक्के
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की इस भारत-यात्रा से किसी भी विदेशी राष्ट्रध्यक्ष की यात्रा की तुलना नहीं की जा सकती। कुछ अर्थों में यह अप्रतिम रही है। अब तक आए किसी भी अमेरिकी राष्ट्रपति या किसी अन्य विदेशी नेता ने भारत और उसके प्रधानमंत्री की वैसी तारीफ कभी नहीं की, जैसी कि ट्रंप ने की है। अपने दो दिन के प्रवास में ट्रंप ने एक शब्द भी ऐसा नहीं बोला और कोई भी हरकत ऐसी नहीं … [Read more...] about सेठजी ट्रंप के छक्के
इसें हिंदू-मुस्लिम मुद्दा न बनाएं
दिल्ली में कल जो हुआ, उसकी आशंका बिल्कुल नहीं थी। अब तक लगभग दर्जन भर लोग मारे जा चुके हैं और दर्जनों घायल पड़े हुए हैं। दो पुलिस के जवानों की मौत हो गई है। यह दंगा हुआ है, उन लोगों के बीच, जो नागरिकता संशोधन कानून के पक्ष और विरोध में हैं।जो लोग इस भेद-भाव करनेवाले कानून का विरोध कर रहे हैं, उन्हें मैं शाहीनबागी कहता हूं। शाहीनबाग में प्रदर्शन कर रही महिलाओं और पुरुषों ने … [Read more...] about इसें हिंदू-मुस्लिम मुद्दा न बनाएं
हिंदू बना रहे मस्जिद
भारत के कुछ हिंदू और मुस्लिम नेता दोनों संप्रदायों की राजनीति जमकर कर रहे हैं लेकिन देश के ज्यादातर हिंदू और मुसलमानों का रवैया क्या है ? अदभुत है। उसकी मिसाल दुनिया में कहीं और मिलना मुश्किल है। कुछ दिन पहले मैंने तीन लेख लिखे थे। एक में बताया गया था कि वाराणसी में संस्कृत के मुसलमान प्रोफेसर के पिता गायक हैं और वे हिंदू मंदिरों में जाकर अपने भजनों से लोगों को विभोर कर देते … [Read more...] about हिंदू बना रहे मस्जिद
पाकिस्तान अब उखाड़े आतंकवाद को
अंतरराष्ट्रीय वित्तीय अनुशासन संगठन (एफएटीएफ) ने पाकिस्तान को अगले चार महिने तक एक मोहलत और बख्श दी है। भारत को उम्मीद थी कि वह इस फरवरी-बैठक में उसे अपनी भूरी सूची में से निकालकर काली सूची में डाल देगा याने जैसे ईरान वित्तीय संकट में फंस गया है, वैसे पाकिस्तान भी फंस जाएगा। लेकिन चीन की अध्यक्षता में हुई इस पेरिस बैठक में इस 39 राष्ट्रीय संगठन ने पाकिस्तान से कहा है कि वह … [Read more...] about पाकिस्तान अब उखाड़े आतंकवाद को
ट्रंप की यात्रा सिर्फ नौटंकी नहीं
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की इस भारत-यात्रा से भारत को कितना लाभ हुआ, यह तो यात्रा के बाद ही पता चलेगा लेकिन ट्रंप ऐसे नेता हैं, जो अमेरिकी फायदे के लिए किसी भी देश को कितना ही निचोड़ सकते हैं। यह तथ्य उनकी ब्रिटेन, यूरोप तथा एशियाई देशों की विभिन्न यात्राओं में से अब तक उभरकर आया है। ट्रंप की खूबी यह है कि वे सारी राजनयिक नज़ाकतों को ताक पर रखकर खरी-खरी बोल पड़ते हैं। … [Read more...] about ट्रंप की यात्रा सिर्फ नौटंकी नहीं
हिंदू मंदिर का मुस्लिम पुजारी
कर्नाटक से चमत्कारी खबर आई है। एक हिंदू मंदिर में एक मुसलमान पुजारी को नियुक्त किया गया है। यह मठ लिंगायत संप्रदाय का है। कर्नाटक में दलितों के बाद लिंगायतों की संख्या सबसे ज्यादा है। कर्नाटक के कई बड़े नेता जैसे बी.डी. जत्ती, निजलिंगप्पा, बोम्मई, येदियुरप्पा आदि लिंगायत ही हैं।इस संप्रदाय की स्थापना लगभग आठ सौ साल पहले बीजापुर के बसवन्ना ने की थी। वे स्वयं जन्म से ब्राह्मण थे … [Read more...] about हिंदू मंदिर का मुस्लिम पुजारी
चीन में मुसलमानों की दुर्दशा
चीन और भारत की सीमा पर स्थित चीनी प्रांत को सिंक्यांग के नाम से जाना जाता है। इसमें रहनेवाले लोगों को उइगर कहा जाता है। इनकी जनसंख्या लगभग सवा करोड़ है। चीन के कई प्रांतों में मुझे जाने का मौका मिला है लेकिन सिंक्यांग की राजधानी उरुमची तथा कुछ अन्य शहरों और कस्बों की यात्रा ने मेरी आंखें खोल दीं।आजकल यह प्रांत दुनिया भर की खबरों में है। चीन की कम्युनिस्ट सरकार ने लगभग दस लाख … [Read more...] about चीन में मुसलमानों की दुर्दशा
अब महिला बन सकेगी सेनापति
सर्वोच्च न्यायालय ने ऐसा क्रांतिकारी फैसला किया है, जो भारतीय महिलाओं का सिर्फ फौज में ही नहीं, बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में महत्व काफी बढ़ा देगा। अदालत ने भारत सरकार की इस परंपरा को रद्द कर दिया है कि महिलाओं को मैदानी युद्ध-कार्य से दूर रखा जाए।महिलाओं को भारतीय फौज में नौकरियां जरुर मिलती हैं लेकिन वे नौकरियां होती हैं, प्रशासकीय, डाक्टर और नर्स की, पायलट की, शिक्षिका की। … [Read more...] about अब महिला बन सकेगी सेनापति