आज मैं उज्जैन के ऐसे कार्यक्रम में शामिल हुआ, जिस पर सब गर्व कर सकते है और उससे सीख ले सकते है। यह था, सामूहिक विवाह-समारोह। 122 जोड़ों की आज शादी हुई। आजकल देश में सामूहिक विवाह के कई आयोजन होते हैं। लेकिन यह उनसे मुझे काफी अलग नजर आया। अक्सर ये सामूहिक विवाह कुछ जातीय संगठनों द्वारा आयोजित किए जाते हैं, जिनमें एक ही जाति के युवक-युवतियों की शादियां होती हैं लेकिन आज के इस … [Read more...] about एक अदभुत विवाह-समारोह
Archives for March 2020
म.प्र. में सिंधिया का छक्का
मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार का बचना अब असंभव-सा लग रहा है। कुछ अन्य छोटी-मोटी पार्टियों और निर्दलीय विधायकों की मदद से चल रही यह कांग्रेस सरकार यों भी तलवार की धार पर चल रही थी लेकिन मप्र की भाजपा के शीर्ष नेताओं ने उसे गिराने की साजिश नहीं की। वे उसे बर्दाश्त किए जा रहे थे लेकिन वह अब अपने ही बोझ तले दबकर धराशायी हो रही है। भोपाल में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार गिर रही है तो … [Read more...] about म.प्र. में सिंधिया का छक्का
सउदी अरब में तख्ता-पलट ?
सउदी अरब के राज-परिवार में जबर्दस्त उथल-पुथल मची हुई है। बादशाह सलमान 84 साल के हो गए हैं। वे अस्वस्थ भी रहते हैं। राज-परिवार के कई शाहजादों में बादशाहत की होड़ लगी हुई है। इस समय जिन्हें युवराज बना रखा है, वे हैं, बादशाह सलमान के बेटे मोहम्मद ! ये मोहम्मद वही हैं जो सारी दुनिया में दो साल पहले बदनाम हो गए थे, तुर्की में प्रसिद्ध पत्रकार जमाल खाशोग्गी की हत्या करवाने के लिए। … [Read more...] about सउदी अरब में तख्ता-पलट ?
मप्र: सत्ता ही ब्रह्म है
मध्यप्रदेश में सरकार बने सवा साल ही हुआ है लेकिन उसकी अस्थिरता की चर्चा जोरों से चल पड़ी है। कांग्रेस और भाजपा दो सबसे बड़ी पार्टियां हैं, मप्र में लेकिन दोनों को विधानसभा में स्पष्ट बहुमत नहीं मिला। कांग्रेस को सीटें ज्यादा मिल गई लेकिन सत्तारुढ़ भाजपा को वोट ज्यादा मिले। कांग्रेस को 114 सीटें मिलीं और भाजपा को 107 ! जो छोटी-मोटी पार्टियां हैं, उनके तीन और चार निर्दलीय विधायकों … [Read more...] about मप्र: सत्ता ही ब्रह्म है
नारी की पूजा कहां होती है ?
कोरोना वायरस का मुकाबला करने में भारत का स्वास्थ्य मंत्रालय और दिल्ली सरकार ने जो मुस्तैदी दिखाई है, वह काबिले-तारीफ है। हजारों लोगों की जांच हवाई अड्डों और अन्य स्थानों पर हो रही है। यदि चीन से निकली यह बीमारी अमेरिका-जैसे हजारों मील दूर स्थित देश तक फैल सकती है तो चीन तो हमारा एक दम पड़ोसी देश है। यदि केंद्रीय स्वाथ्य मंत्री डॉ हर्षवर्द्धन और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद … [Read more...] about नारी की पूजा कहां होती है ?
कोरोनाः चीन से सबक लें
कोरोना वायरस का मुकाबला करने में भारत का स्वास्थ्य मंत्रालय और दिल्ली सरकार ने जो मुस्तैदी दिखाई है, वह काबिले-तारीफ है। हजारों लोगों की जांच हवाई अड्डों और अन्य स्थानों पर हो रही है। यदि चीन से निकली यह बीमारी अमेरिका-जैसे हजारों मील दूर स्थित देश तक फैल सकती है तो चीन तो हमारा एक दम पड़ोसी देश है। यदि केंद्रीय स्वाथ्य मंत्री डॉ हर्षवर्द्धन और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद … [Read more...] about कोरोनाः चीन से सबक लें
दिल्ली-दंगे और भारत की छवि
दिल्ली में हुए दंगों के बाद दो अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रियाएं आईं, जो कि काफी गंभीर है। पहली तो है- संयुक्त राष्ट्र मानव अधिकार आयोग की और दूसरी है, ईरान की ! इस आयोग ने जिनीवा स्थित हमारे दूतावास को बताया है कि भारत के सर्वोच्च न्यायालय में वह एक मुकदमा करनेवाला है, जिसमें उसका तर्क होगा कि भारत सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून पास करके भारतीय संविधान का उल्लंघन किया है। पड़ौसी … [Read more...] about दिल्ली-दंगे और भारत की छवि
काबुलः भारत बगलें न झांके
तालिबान के साथ अमेरिका ने दोहा में जैसे ही समझौता किया, मैंने लिखा था कि काणी के ब्याह में सौ-सौ जोखिमें। लेकिन हमारी भारत सरकार ने उसका भरपूर स्वागत किया था। हमारे विदेश सचिव समझौते के एक दिन पहले काबुल पहुंच गए थे। वे राष्ट्रपति अशरफ गनी और मुख्य कार्यकारी (प्रधानमंत्री) डॉ. अब्दुल्ला से भी मिले लेकिन वहां जाकर उन्होंने किया क्या? हमारा विदेश मंत्रालय क्या पिछले साल भर से … [Read more...] about काबुलः भारत बगलें न झांके
अमेरिका—तालिबान समझौते से उपजे नए सवाल
दैनिक भास्कर, 04 मार्च 2020: क़तर की राजधानी दोहा में तालिबान के साथ अमेरिका ने जो समझौता किया है, यदि वह सफल हो जाए तो उसे अंतरराष्ट्रीय राजनीति का सुखद आश्चर्य माना जाएगा। खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि यदि तालिबान ने इस समझौते की शर्तों का पालन नहीं किया तो अफगानिस्तान में इतनी अमेरिकी फौजें भेज दी जाएंगी कि जितने पहले कभी नहीं भेजी गई हैं। बेचारे ट्रंप को … [Read more...] about अमेरिका—तालिबान समझौते से उपजे नए सवाल
पादरी और बलात्कार
पोप फ्रांसिस बधाई के पात्र हैं कि जिन्होंने आखिरकार केरल के पादरी रॉबिन वडक्कमचेरी को ईसाई धर्म से निकाल बाहर किया। आखिरकार शब्द मैंने क्यों लिखा? इसलिए कि इस पादरी को केरल की एक अदालत ने बलात्कार के अपराध में 60 साल की सजा कर दी थी, इसके बावजूद पोप ने साल भर से इस पादरी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। केरल के केथोलिक चर्च ने भी इस पादरी को दंडित नहीं किया। सिर्फ उसकी पुरोहिताई … [Read more...] about पादरी और बलात्कार