मध्यप्रदेश में वही हुआ, जो कल मैंने लिखा था। कमलनाथ ने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपने इस्तीफे में अगले मुख्यमंत्री को शुभकामना भी दे दी है। जाहिर है कि शीघ्र ही मप्र में भाजपा का शासन शुरु हो जाएगा। भाजपा की सरकार तो बन जाएगी लेकिन वह उस तरह से शायद नहीं चल पाएगी, जैसी वह पिछले 15 साल तक चली है। उसका एक बड़ा कारण तो यह है कि भाजपा का बहुमत विधानसभा में काफी छोटा है। यदि उसके … [Read more...] about मध्यप्रदेश में आगे क्या होगा ?
Archives for March 2020
सिस्टम पर बड़ा सवाल है गोगोई की नियुक्ति
नवभारत टाइम्स, 20 मार्च 2020: भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने राज्यसभा के सदस्य की शपथ ले ली। मेरी स्मृति में ऐसी शपथ संसद में अब से पहले कभी नहीं हुई। कोई नया सदस्य, वह भी राष्ट्रपति द्वारा नामजद शपथ ले और कई सदस्य शर्म-शर्म के नारे लगाएं, ऐसा तो संसद के इतिहास में पहली बार ही हुआ है। इस एतिहासिक दुर्घटना के लिए आखिर कौन जिम्मेदार है ? इसकी जिम्मेदारी सरकार और … [Read more...] about सिस्टम पर बड़ा सवाल है गोगोई की नियुक्ति
मप्र का यह रंगीला राजनीतिक दंगल
दैनिक भास्कर, 20 मार्च 2020: मध्यप्रदेश की राजनीति ने कई बुनियादी सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे पहला सवाल तो यही है कि भोपाल में कमलनाथ सरकार टिकेगी या नहीं ? क्या अन्य प्रदेशों में भी कांग्रेस का वही हाल होनेवाला है, जो मध्यप्रदेश में हो रहा है ? वर्तमान संकट में राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष की भूमिकाओं का निर्वाह क्या सही तरीके से हो रहा है ? क्या दोनों पार्टियों के नेता और … [Read more...] about मप्र का यह रंगीला राजनीतिक दंगल
कमलनाथ इस्तीफा क्यों न दे दें?
मध्यप्रदेश की राजनीति का दंगल अब तक सर्वोच्च न्यायालय के अखाड़े में खेला जा रहा था। अदालत भी दंगल का मजा ले रही थी। कांग्रेस और भाजपा, अध्यक्ष और राज्यपाल तथा कमलनाथ और शिवराज सिंह चौहान अदालत के सामने द्रौपदी का चीर खींचे चले जा रहे थे। जिस प्रश्न को पांच मिनिट में हल किया जा सकता था, उसे खींचकर घंटों और दिनों का मामला बनाया जा रहा था। दोनों पार्टियों और अन्य पार्टियों के … [Read more...] about कमलनाथ इस्तीफा क्यों न दे दें?
गोगोई की नियुक्तिः मर्यादा-भंग
भारत के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई को सेवा-निवृत्त हुए अभी चार महिने भी नहीं बीते कि उन्हें राज्यसभा में नामजद कर दिया गया। राष्ट्रपति द्वारा नामजद किए जानेवाले 12 लोगों में से वे एक हैं। ऐसा नहीं है कि गोगोई के पहले कोई न्यायाधीश या सर्वोच्च न्यायाधीश सांसद नहीं बने हैं, वे बने हैं लेकिन गोगोई ऐसे पहले सर्वोच्च न्यायाधीश हैं, जो राष्ट्रपति की नामजदगी से राज्यसभा के सदस्य … [Read more...] about गोगोई की नियुक्तिः मर्यादा-भंग
कांग्रेस को झटके पर झटका
मध्यप्रदेश में लगे झटके से अभी कांग्रेस उबर नहीं पाई है और अब उसे गुजरात में दूसरा झटका बर्दाश्त करना पड़ रहा है। गुजरात के पांच कांग्रेसी विधायकों ने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है। उन्हें भाजपा या किसी अन्य पार्टी ने किसी होटल में घेरकर नहीं बैठा रखा है। वे खुले-आम घूम रहे हैं और उन्हें जो बोलना है, वह बोल रहे हैं। उन्होंने भाजपा में भी शामिल होने की बात नहीं कही है। उन्होंने … [Read more...] about कांग्रेस को झटके पर झटका
फारुक अब्दुल्ला की रिहाई
कश्मीर के सवाल पर इधर कुछ अच्छी घटनाएं हो रही हैं। शेख अब्दुल्ला के बेटे और कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डा. फारुक अब्दुल्ला की नजरबंदी से रिहाई और जम्मू-कश्मीर की अपनी पार्टी के नेताओं की नरेंद्र मोदी और अमित शाह से हुई भेंटों से एक नए अध्याय का सूत्रपात हो रहा है। फारुक अब्दुल्ला के अलावा भी कई कश्मीरी नेताओं को अब तक रिहा किया गया है लेकिन उनकी रिहाई का खास महत्व है। तीन … [Read more...] about फारुक अब्दुल्ला की रिहाई
पाकिस्तान के जयप्रकाश नारायण
कल लाहौर में डा. मुबशर हसन का निधन हो गया। वे 98 वर्ष के थे। उनका जन्म पानीपत में हुआ था। वे प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो की सरकार में वित्तमंत्री थे लेकिन उनकी विद्वता, सादगी और कर्मठता ऐसी थी कि सारा पाकिस्तान उनको उप-प्रधानमंत्री की तरह देखता था। भुट्टो की पीपल्स पार्टी आफ पाकिस्तान की स्थापना उनके घर (गुलबर्ग, लाहौर) में ही हुई थी। वे अपनी छोटी-सी फोक्सवेगन कार में ही … [Read more...] about पाकिस्तान के जयप्रकाश नारायण
उ.प्र.: दंगाइयों को सबक
उत्त रप्रदेश की सरकार को मैं बधाई देता हूं, जो वह अपने कौल पर डटी हुई है। वह अब एक अध्यादेश ले आई है, जिसका उद्देश्य है, उन दंगाइयों से पूरा मुआवजा वसूल करना, जो निजी और सरकारी संपत्तियों का नुकसान करते हैं। मैं पूछता हूं कि जो जान की हिंसा करते हैं, उन्हें सजा का कानून है तो जो माल की हिंसा करते हैं, उन्हें सजा क्यों नहीं मिलनी चाहिए ? उन्हें सजा भी मिले और उन्होंने जो नुकसान … [Read more...] about उ.प्र.: दंगाइयों को सबक
भारत में कोरोना की करुणा
कोरोना वायरस ने दुनिया में जैसा हडकंप मचाया है, वैसा मानव इतिहास में पहले कभी नहीं मचा। सवा सौ से ज्यादा देशों में यह फैल गया है। हजारों लोग मर रहे हैं और लाखों पीड़ित हो गए हैं। ऐसा क्यों हो रहा है ? क्योंकि दुनिया बहुत छोटी हो गई है। पूरी वसुधा कटुंब बन गई है। कुछ ही घंटों में आप दुनिया के एक कोने से दूसरे कोने में पहुंच जाते हैं। चीन में पैदा हुआ यह वायरस अब सारी मानवता को … [Read more...] about भारत में कोरोना की करुणा