डेरा सच्चा सौदा के मुखिया गुरमीत राम रहीम सिंह को अदालत ने बलात्कार और यौन-शोषण के मामले में दोषी ठहराया है, उसे अभी सजा भी नहीं दी है लेकिन इस खबर को सुनते ही हरियाणा और पंजाब में कई लोगों ने अपनी जानें दे दी, हजारों लोग जगह-जगह धरना दिए हुए हैं, फौज और पुलिस से भी नहीं डर रहे हैं, कारें जला रहे हैं, स्टेशनों में आग लगा रहे हैं, पत्रकारों को धकिया रहे हैं। आखिर इसकी वजह … [Read more...] about राम-रहीम के बेरहम भक्त
2017
जैसे मोदी, वैसी सोनिया
हमारी संसद में 9 अगस्त का 75 वां साल कैसे मनाया गया ? हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस ‘भारत छोड़ो’ आंदोलन का सही-सही नाम ही पता नहीं। उन्होंने कहा कि ‘भारत छोड़ो’ आंदोलन का नारा था- 'करेंगे या मरेंगे'। नारा यह नहीं था। नारा था- 'करो या मरो'। यह गलती मामूली गलती नहीं है। ऐसी गलती 5 वीं- 6ठीं कक्षा का छात्र भी नहीं करेगा। जो व्यक्ति आंदोलन के मुख्य नारे को ही नहीं जानता, उसको … [Read more...] about जैसे मोदी, वैसी सोनिया
अहमद पटेल की जीत के मायने
गुजरात के राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के अहमद पटेल को विजयी घोषित किया गया है। इस घोषणा ने चुनाव आयोग का कद ऊंचा कर दिया है। कल दिन भर लोग यही शंका करते रहे कि चुनाव आयोग मोदी सरकार के दबाव में आ जाएगा और अहमद पटेल को हारा हुआ घोषित कर देगा। देश की अन्य संवैधानिक संस्थाओं और सरकार की कार्यप्रणाली पर विरोधी दल यही आक्षेप कर रहे हैं कि वह तानाशाही होती जा रही है लेकिन चुनाव … [Read more...] about अहमद पटेल की जीत के मायने
अब गोपाल गांधी क्या करें ?
उप-राष्ट्रपति के चुनाव में मुप्पावरपु वैंकय्या नायडू की विजय पहले से ही सुनिश्चित थी लेकिन उन्हें उनके गणित से 21 वोट ज्यादा मिले और गोपाल गांधी को भी कांग्रेस की राष्ट्रपति की उम्मीदवार मीरा कुमार के मुकाबले 19 वोट ज्यादा मिले। ऐसा क्यों हुआ और उसकी जोड़-तोड़ में हम न जाएं तो भी एक बात साफ है कि पिछले एक माह में ही भाजपा का समर्थन बढ़ा है जबकि कांग्रेस का समर्थन घटा … [Read more...] about अब गोपाल गांधी क्या करें ?
पैसों के लिए बच्ची को बेचा!
ओडिसा के केंद्रपाड़ा जिले में एक मर्मांतक घटना की खबर मिली है। एक युवा पति-पत्नी को अपने नवजात शिशु को 1500 रु. में बेचने के लिए मजबूर होना पड़ा है। वे मजबूर इसलिए हुए कि उनके पास अस्पताल वालों को देने के लिए पैसे नहीं थे। उड़ीसा के छोटे-से गांव से निराकार और गीतांजलि चल कर आए केंद्रपाड़ा ! गीतांजलि प्रसव-पीड़ा से तड़प रही थी। उन दोनों को यह पता नहीं था कि सरकारी अस्पताल में भर्ती … [Read more...] about पैसों के लिए बच्ची को बेचा!
भारत की भाषायी गुलामी
स्वतंत्र भारत में भारतीय भाषाओं की कितनी दुर्दशा है ? इस दुर्दशा को देखते हुए कौन कह सकता है कि भारत वास्तव में स्वतंत्र है ? ‘पीपल्स लिंग्विस्टिक सर्वे आॅफ इंडिया’ नामक संस्था ने कई शोधकर्ताओं को लगा कर भारत की भाषाओं की दशा का सूक्ष्म अध्ययन करवाया है। कल इसके 11 खंड प्रकाशित हुए हैं। इस अवसर पर वक्ताओं ने दो महत्वपूर्ण बातें कहीं। एक तो यह कि पिछले 50 वर्षों में भारत की 250 … [Read more...] about भारत की भाषायी गुलामी
अनैतिक धर्मांतरण पर रोक जरुरी
झारखंड की सरकार अपनी विधानसभा में एक ऐसा कानून ला रही है, जो धर्मांतरण के गलत तरीकों पर रोक लगा देगा। झारखंड जैसे प्रांत में तो ऐसा कानून अब से 70 साल पहले ही बन जाना चाहिए था, क्योंकि जिन प्रांतों में आदिवासियों की संख्या ज्यादा है, गरीबी है, अशिक्षा है, असमानता है, वहीं ईसाई मिशनरी अपना अड्डा जमा लेते हैं। वे लोगों को लालच देते हैं, शिक्षा और चिकित्सा की चूसनियां लटकाते हैं, … [Read more...] about अनैतिक धर्मांतरण पर रोक जरुरी
इमामे हिंद राम के खिलाफ फतवा
बिहार के नव-नियुक्त मंत्री फिरोज अहमद के खिलाफ एक बड़ा मजेदार फतवा जारी हुआ है। वे नीतीश के जनता दल में हैं। ज्यों ही विधानसभा में नीतीश ने विश्वास मत जीता, भाजपा के समर्थक ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाने लगे। बिहार विधानसभा के बाहर जोशीली भीड़ में फिरोज अहमद भी खड़े थे। सब लोगों की आवाज़ में आवाज मिलाकर उन्होंने भी ‘जय श्रीराम’ का नारा लगा दिया। इस पर नाराज होकर एक इस्लामी संगठन के … [Read more...] about इमामे हिंद राम के खिलाफ फतवा
कानपुर में हिंदी का ताजमहल
आज मैं कानपुर के तुलसी उपवन में हूं। अब से 36 साल पहले इस उपवन की स्थापना पं. ब्रदीनारायण तिवारी ने की थी। महाकवि तुलसीदास के प्रति तिवारीजी इतने समर्पित हैं, श्रद्धा से इतने भरे हुए हैं, उनके प्रेम में इतने पगे हुए हैं कि अगर वे शाहजहां होते तो तुलसी की याद में ताजमहल खड़ा कर देते लेकिन यह तुलसी उपवन एक अर्थ में हिंदीवालों का ताजमहल ही है। जहां तक मेरा ध्यान जाता है, हिंदी के … [Read more...] about कानपुर में हिंदी का ताजमहल
नवाज़ की बेदखली
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री मियाॅ नवाज शरीफ को पहले फौज ने बेदखल कर दिया था और अब अदालत ने कर दिया। पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय के पांचों जजों ने सर्वसम्मति से नवाज़ को अयोग्य ठहराया है। उन पर यह मुकदमा ‘पनामा पेपर्स’ को लेकर चला था। उनके बेटे और बेटियों की विदेशों में बेहिसाब संपत्तियों का ठीक-ठीक हिसाब वे नहीं दे सके। पाकिस्तान की अदालतों की तारीफ करनी होगी कि वे परवेज़ … [Read more...] about नवाज़ की बेदखली