अफगानिस्तान के मजारे-शरीफ में हुए आतंकी हमले में 150 से भी ज्यादा लोग मारे गए। कई लोग अभी मरणासन्न हैं। इतने गंभीर हमले पिछले 15-20 साल में कम ही हुए हैं, खासतौर से उत्तरी अफगानिस्तान में। यह वह इलाका है, जिसमें पठान कम, ताजिक, उज़बेक, तुर्कमान आदि ज्यादा रहते हैं। यह हमला तालिबान ने किया है। तालिबान मूलतः पठान लोग हैं। इस हमले से यह सिद्ध होता है कि तालिबान अब काबुल, कंधार, … [Read more...] about तालिबान का काफिराना हमला
Archives for April 2017
तालिबान का काफिराना हमला
अफगानिस्तान के मजारे-शरीफ में हुए आतंकी हमले में 150 से भी ज्यादा लोग मारे गए। कई लोग अभी मरणासन्न हैं। इतने गंभीर हमले पिछले 15-20 साल में कम ही हुए हैं, खासतौर से उत्तरी अफगानिस्तान में। यह वह इलाका है, जिसमें पठान कम, ताजिक, उज़बेक, तुर्कमान आदि ज्यादा रहते हैं। यह हमला तालिबान ने किया है। तालिबान मूलतः पठान लोग हैं। इस हमले से यह सिद्ध होता है कि तालिबान अब काबुल, कंधार, … [Read more...] about तालिबान का काफिराना हमला
अज़ान पर फिजूल की बहस
अज़ान को लेकर हमारे टीवी चैनलों और अखबारों में फिजूल की बयानबाजी हो रही है। यदि सिने-गायक सोनू निगम ने कह दिया कि सुबह-सुबह मस्जिदों से आने वाली तेज आवाजें उन्हें तंग कर देती हैं और यह जबरिया धार्मिकता ठीक नहीं तो इसमें उन्होंने ऐसा क्या कह दिया कि उन्हें इस्लाम का दुश्मन करार दे दिया जाए और उन्हें गंजा करने वाले को दस लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा कर दी जाए? क्या लाउडस्पीकर … [Read more...] about अज़ान पर फिजूल की बहस
बाबरी का गड़ा मुर्दा क्यों उखाड़ें?
बाबरी मस्जिद को ढहाने के मुकदमे को सर्वोच्च न्यायालय ने फिर से जिंदा कर दिया है। अब लालकृष्ण आडवाणी, डाॅ. मुरली मनोहर जोशी आदि पर फिर से मुकदमा चलेगा। दो साल के अंदर-अंदर फैसला आएगा और लखनऊ में उसकी रोज़ सुनवाई होगी। अदालत की इस मुस्तैदी की कौन दाद नहीं देगा लेकिन असली प्रश्न यह है कि अब 25 साल बाद इस गड़े मुर्दे को उखाड़ने का अर्थ क्या है? इसका पहला अर्थ तो यही है कि कानून की नजर … [Read more...] about बाबरी का गड़ा मुर्दा क्यों उखाड़ें?
हिंदी के नाम पर वापिस लीपापोती
कल मैं भोपाल में था। वहां अटलबिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय का पहला दीक्षांत समारोह संपन्न हुआ। इस वि.वि. की स्थापना अब से पांच साल पहले सरसंघ चालक स्व. सुदर्शनजी और मेरे कहने पर मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने की थी। इधर दीक्षांत समारोह चल रहा था और उधर राष्ट्रपति द्वारा हिंदी सलाहकार समिति की सिफारिशें स्वीकार करने की खबरें आ रही थीं। मेरी प्रसन्नता का कोई पारावार नहीं था … [Read more...] about हिंदी के नाम पर वापिस लीपापोती
दवाइयों में लूट-पाट बंद करें
केंद्र सरकार जो कह रही है, वह कर दिखाए तो माना जाएगा कि उसके नेता सिर्फ बंडल मारने के उस्ताद ही नहीं हैं बल्कि हमारे देश में चली आ रही कई लूट-पाटों को उनका बंडल बना कर उन्हें कूड़ेदान के हवाले करने का भी दम-खम रखते हैं। इस देश में जनता की जेबकतरी के दो बड़े बहाने हैं। एक शिक्षा और दूसरा, चिकित्सा! गैर-सरकारी कालेजों और स्कूलों की लूट-पाट को रोकने के लिए मध्यप्रदेश की सरकार एक … [Read more...] about दवाइयों में लूट-पाट बंद करें
अमित शाह के लिए 11 सूत्र
भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह ने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में गंगा से गोदावरी तक भाजपा की सरकारें बनाने का आह्वान किया है। वे पंचायत से पार्लियामेंट तक अपनी सरकारें खड़ी करना चाहते हैं। इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए उन्होंने भाजपा कार्यकर्त्ताओं से कहा है कि वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्त्ताओं की तरह पूर्णकालिक बनें। उनके इस प्रस्ताव की स्वीकृति में लगभग 4 लाख … [Read more...] about अमित शाह के लिए 11 सूत्र
हमारे मुसलमान भी क्या मुसलमान हैं?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन तलाक के सवाल को बड़ी संजीदगी के साथ उठाया है। उन्होंने बहुत दबी जुबान से मांग की है कि हमारी मुस्लिम बहनों के साथ न्याय होना चाहिए। उन्होंने साथ-साथ यह भी कह दिया कि इस मुद्दे पर मुस्लिम समाज में उठा-पटक नहीं होनी चाहिए। इस उठा-पटक की आशंका सबको ही है, क्योंकि मजहबी कट्टरपंथी, चाहे वे किसी भी धर्म या संप्रदाय के हों, वे अपना दिमाग ताक पर रखकर … [Read more...] about हमारे मुसलमान भी क्या मुसलमान हैं?
पत्थरफेंकुओं पर गज़ब की पहल
कश्मीर के पत्थरफेंकू लड़कों पर हमारी फौज ने जबरदस्त दांव मारा है। इस बार उन्होंने एक पत्थरफेंकू लड़के को पकड़ कर जीप पर बिठाया और बांध दिया। उसे जीप पर बैठा देख कर अन्य पत्थरफेंकू लड़के असमंजस में पड़ गए। अब वे पत्थर चलाते तो फौजियों पर वे पड़ते या नहीं पड़ते लेकिन उनके उस साथी को तो वे चकनाचूर कर ही देते। ऐसे में वह लड़का उन फौजी जवानों की ढाल बन गया। वह लड़का भी सही-सलामत बच निकला और … [Read more...] about पत्थरफेंकुओं पर गज़ब की पहल
हाजी अली दरगाह दिखाए रास्ता
बड़ी खबर तो यह थी कि 10 विधानसभा और एक लोकसभा सीट के चुनाव-परिणाम पर मैं आज लिखता, जिसमें भाजपा ने अपना रुतबा कायम किया, कांग्रेस का सिर थोड़ा ऊपर उठा और ‘आप’ तथा माकपा ने मुंह की खाई लेकिन इससे भी बड़ी खबर मुझे वह लगी, जिसमें मुंबई की प्रसिद्ध हाजी अली दरगाह के रखवालों ने आगे होकर अपने अवैध कब्जे को हटाने का वादा किया। मुझे यह खबर चुनाव-परिणामों की खबर से ज्यादा बड़ी इसलिए लगी कि … [Read more...] about हाजी अली दरगाह दिखाए रास्ता