प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चीन-यात्रा कैसी रही? सार्थक या निरर्थक? मैं कहूंगा दोनों ही। सार्थक इसलिए कि उसका प्रचार डटकर हुआ, यात्रा के पहले और बाद में भी किसी भी प्रचारमंत्री के लिए सही वजहें उपलब्धि है। कहा गया कि ऐसी यात्रा किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री ने मोदी के पहले कभी नहीं की। यह बिलकुल सही कहा, क्योंकि यह यात्रा अनौपचारिक थी। इसमें न तो कोई समझौता होना था, न इसमें कोई … [Read more...] about चीन-यात्राः प्रचारमंत्रीजी गदगद
Archives for April 2018
दोनों कोरिया से सीखें भारत-पाक
उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के नेताओं के बीच जो मेल-मिलाप हुआ है, वह अंतर्राष्ट्रीय राजनीति की बहुत बड़ी ऐतिहासिक घटना है। उसकी तुलना दो जर्मनियों या दो वियतनामों के मिलन से की जा सकती है। या कल इजराइल और फलस्तीन या भारत और पाक के बीच ऐसी पहल हो जाए तो वे भी इसी स्तर की घटना मानी जाएंगी। यह संयोग ही है कि इस कोरियाई मिलाप के समय ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी नेता शी … [Read more...] about दोनों कोरिया से सीखें भारत-पाक
जजों और नेताओं के बीच दंगल
हमारे जजों और नेताओं के बीच आजकल दंगल छिड़ा हुआ है। पहले विपक्ष ने सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा के खिलाफ महाभियोग की याचिका डाल दी थी और अब पक्ष याने सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय के चयन-मंडल से पंगा ले लिया है। इस चयन-मंडल द्वारा सर्वोच्च न्यायालय के लिए चुने गए दो जजों में से एक के नाम पर कट्टस लगाकर उसे वापस कर दिया है। ये जज हैं- उत्तराखंड के मुख्य न्यायाधीश … [Read more...] about जजों और नेताओं के बीच दंगल
ईरानः भारत पहल क्यों न करे ?
फ्रांस के राष्ट्रपति इम्नेयुअल मेकरों और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ हुए परमाणु समझौते पर पानी फेरने की घोषणा कर दी है। 2015 में हुए इस समझौते के कारण ईरान ने अपने परमाणु बम बनाने के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया था। इस समझौते पर अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी, रुस, चीन और यूरोपीय संघ ने दस्तखत किए थे। इस समझौते को अन्तरराष्ट्रीय कूटनीति की असाधारण विजय माना जा रहा … [Read more...] about ईरानः भारत पहल क्यों न करे ?
Ved Pratap Vaidik का Swati Maliwal के RAPE रोको आंदोलन के मंच से भाषण
https://youtu.be/I25tximR4I8 … [Read more...] about Ved Pratap Vaidik का Swati Maliwal के RAPE रोको आंदोलन के मंच से भाषण
आसाराम को सजा बहुत कम
आसाराम को उम्र कैद की सजा और उसके दो साथियों को 20—20 साल की सजा हुई। एक नाबालिग शिष्या के साथ बलात्कार की है यह सजा! बलात्कार के खिलाफ जो कानून अभी देश में है, उसके हिसाब से तो यह सजा ठीक है लेकिन मैं समझता हूं कि यह सजा बहुत कम है। बलात्कार के लिए ऐसी सजा तो किसी को भी दी जा सकती है। आसाराम जैसे आदमी को जो अपने आप को संत कहलवाता है, जिसने लाखों लोगों को उल्लू बनाया, जो नेताओं … [Read more...] about आसाराम को सजा बहुत कम
चीन से बात में बुराई क्या है ?
भारत और चीन के संबंधों को पटरी पर लाने के लिए प्रधानमंत्री की इस चीन-यात्रा का (27-28 अप्रैल) कौन स्वागत नहीं करेगा ? मोदी की यह यात्रा सफल हो, इसके लिए क्या-क्या प्रयत्न पहले से नहीं किए गए ? विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमन, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित दोभाल और विदेश सचिव विजय गोखले पेइचिंग जाकर सारी चौपड़ जमा आए हैं। इसके पहले दलाई लामा के भारत आगमन … [Read more...] about चीन से बात में बुराई क्या है ?
सिंहा का जाना और येचुरी का आना
कल दो खबरों ने मेरा ध्यान खींचा। एक यशवंत सिंहा का भाजपा से इस्तीफा और दूसरा, सीताराम येचूरी का मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी का दुबारा महासचिव बनना। ये दोनों खबरें काफी अलग-अलग हैं लेकिन इन दोनों में एक अंदरुनी एकता है। दोनों का लक्ष्य एक ही है। मोदी को सत्ता से हटाना। सिंहा भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे हैं। वे अटलजी के साथ वित्त और विदेश मंत्री भी रहे हैं। वे, अरुण शौरी और … [Read more...] about सिंहा का जाना और येचुरी का आना
राष्ट्रपति इस अध्यादेश को बेहतर बनवाएं
प्रधानमंत्री के भारत लौटते ही मंत्रिमंडल ने दो अध्यादेश जारी किए। एक तो बलात्कारियों को कड़ी सजा देने के लिए और दूसरा बैंकों का पैसा हड़पकर विदेश भागने वालों के लिए। इन दोनों अध्यादेशों का लाया जाना इस बात का सूचक है कि यह सरकार कुंभकर्ण की नींद सोई हुई नहीं है। देर आयद, दुरुस्त आयद् ! यदि संसद के चलने से ये कानून बन जाते तो इनका असर भी हमें देखने को तुरंत मिल जाता लेकिन सरकार … [Read more...] about राष्ट्रपति इस अध्यादेश को बेहतर बनवाएं
महाभियोग: कांग्रेस का दुस्साहस
स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह पहली घटना है कि सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को महाअभियुक्त के कठघरे में खड़ा किया जा रहा है। महाअभियुक्त के लिए महाभियोग ! मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा के खिलाफ यह महाभियोग कांग्रेस समेत छह राजनीतिक दलों की ओर से पेश किया गया है। आश्चर्य है कि कांग्रेस को सिर्फ छह ही विरोधी दल मिले, यह एतिहासिक कार्रवाई करने के लिए। बाकी लगभग दो दर्जन दलों … [Read more...] about महाभियोग: कांग्रेस का दुस्साहस