सर्वोच्च न्यायालय आजकल नेताओं की खाट खड़ी करने पर तुला हुआ है। अब उसने एक ऐसा फैसला कर दिया है, जिसकी वजह से कई नेताओं को अपने सरकारी बंगले खाली करने पड़ेंगे। अब कोई भी पूर्व मुख्यमंत्री सरकारी बंगले में रहने का हकदार नहीं होगा। 2016 में सर्वोच्च न्यायालय ने जब इसी तरह का फैसला दिया था तो उप्र विधानसभा में बाकायदा एक कानून पास करके पूर्व मुख्यमंत्रियों की दावेदारी को कायम रहने … [Read more...] about नेता बंगले खाली करें
Archives for May 2018
नमाज पर खट्टर का बयान
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर पर हमारे कांग्रेसी और कम्युनिस्ट मित्रों ने हमला बोल दिया है, क्योंकि खट्टर ने कह दिया है कि सार्वजनिक स्थानों पर नमाज न पढ़ी जाए। यदि लोगों को एतराज़ हो तो नमाज मस्जिद में पढ़ी जाए या अपने घर में पढ़ी जाए। इसमें खट्टर ने गलत क्या कहा है? हां, खट्टर इसके साथ-साथ यह भी कह देते कि इन सार्वजनिक नमाजों को भंग करना अनुचित है और जो ऐसा करेगा, उसके … [Read more...] about नमाज पर खट्टर का बयान
इस्लामी संगठन में भारत क्यों ?
इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) के साथ भारत और चीन जैसे देशों को भी जोड़ा जाए, यह सिफारिश बांग्लादेश के विदेश मंत्री ने अभी-अभी की है। आजकल ढाका में इस्लामी देशों के विदेश मंत्रियों का सम्मेलन हो रहा है। अभी तक इस संगठन में उन्हीं देशों को सदस्यता दी गई है, जिनमें मुसलमानों की बहुसंख्या है लेकिन भारत और चीन जैसे कुछ देश ऐसे हैं, जिनमें मुसलमान अल्पसंख्यक हैं लेकिन उनकी संख्या कई … [Read more...] about इस्लामी संगठन में भारत क्यों ?
मार्क्स जैसा कोई और नहीं
अब से ठीक 200 साल पहले कार्ल मार्क्स का जन्म जर्मनी में हुआ था। मार्क्स की पहचान यही है कि वे एक विचारक थे। वे लेनिन, स्तालिन, माओ त्से तुंग और फिदेल कास्त्रो की तरह क्रांतिकारी नहीं थे। वे किसी देश के बादशाह, तानाशाह, राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री नहीं थे लेकिन उनका असर इन लोगों से भी कहीं ज्यादा रहा और सारी दुनिया पर रहा। सिर्फ किसी एक देश पर नहीं, सारी दुनिया पर ! उनके … [Read more...] about मार्क्स जैसा कोई और नहीं
क्या कलाकारों का अपमान हुआ?
ऐसा पहली बार हुआ कि राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों को लेकर काफी बदमजगी फैल गई। राष्ट्रपति, सूचना मंत्री और फिल्म कलाकारों- तीनों के आचरण विवाद के विषय बन गए। ये 137 पुरस्कार ऐसे फिल्मी कलाकारों को दिए जाने थे, जिनकी फिल्में लीक से हटकर हैं। वे बाक्स आफिस हिट करने वाली नहीं लेकिन कला की दृष्टि से उच्च कोटि की होती हैं। इस बार राष्ट्रपति भवन ने कहा कि राष्ट्रपतिजी एक घंटे से ज्यादा … [Read more...] about क्या कलाकारों का अपमान हुआ?
शैलबाला की दुखद हत्या
हिमाचल प्रदेश के कसौली नामक पर्यटन-केंद्र में एक सरकारी अफसर की जिस तरह हत्या की गई, उससे अधिक दुखद और शर्मनाक घटना क्या हो सकती है। यह सरकारी अफसर थीं, शैलबाला शर्मा ! शैलबाला सर्वोच्च न्यायालय के उस फैसले को लागू करने के लिए सड़क पर उतरी थीं, जिसके अनुसार कसौली के 13 होटलों के अवैध निर्माण-कार्यों को गिराना था। अदालत ने होटल मालिकों को 15 दिन का समय दिया था लेकिन उन्होंने … [Read more...] about शैलबाला की दुखद हत्या
ट्रंप और नेतन्याहू की बासी कढ़ी
इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपना मजाक बना लिया है। उन्होंने एक जर्बदस्त प्रेस कांफ्रेंस कर डाली यह सिद्ध करने के लिए कि ईरान परमाणु शस्त्रास्त्र जोरों से बना रहा है। ऐसा करके ईरान उन छह राष्ट्रों की आंखों में धूल झोंक रहा है, जिन्होंने उसके साथ 2015 में परमाणु-समझौता किया था और उस पर लगे आर्थिक प्रतिबंध उठा लिए थे। नेतन्याहू की मांग है कि ईरान पर दुबारा प्रतिबंध … [Read more...] about ट्रंप और नेतन्याहू की बासी कढ़ी
अरुणा मुकीम की पुस्तक ‘दक्षायणी’ का विमोचन करते हुए डॉ. वेदप्रताप वैदिक
अरुणा मुकीम की पुस्तक 'दक्षायणी' का विमोचन करते हुए डॉ. वेदप्रताप वैदिक। साथ में खड़े हैं— जावेद अख्तर, सैफुद्दीन सोज, नफीसा अली, महेश भट्ट, अरुणा अग्रवाल और प्रकाशक अरुण माहेश्वरी ! … [Read more...] about अरुणा मुकीम की पुस्तक ‘दक्षायणी’ का विमोचन करते हुए डॉ. वेदप्रताप वैदिक
काबुल से विदेशी फौजें कैसे हटें?
अफगानिस्तान में आये दिन इतनी मारकाट मची रहती है कि अब दुनिया इस तरह की खबरों पर ज्यादा ध्यान नहीं देती लेकिन काबुल में अभी जिस तरह 40-50 लोगों की हत्या हुई, उस पर सारी दुनिया का ध्यान गया। इन लोगों में 8-10 पत्रकार भी थे। इसके पहले 22 अप्रैल को 60 लोग मारे गए। मार्च में आर्यन नए साल पर भी 31 लोग मारे गए। मारे जाने वालों में पत्रकार तो थे ही, मासूम बच्चे और स्त्रियां भी थीं। इन … [Read more...] about काबुल से विदेशी फौजें कैसे हटें?
मोदी को बचाए बस मोदी ही!
कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी की यह पहली बड़ी सभा थी। लंबे समय से रामलीला मैदान में इतनी भीड़ जमा नहीं हुई थी। भीड़ जमा करने में कांग्रेस पार्टी की महारत को कौन नहीं जानता ? लेकिन राहुल-जैसे अपरिपक्व नेता के नाम पर दिल्ली की गर्मी में इतनी भीड़ का जमा होना क्या बताता है ? क्या यह नहीं कि कांग्रेस की हालत कितनी ही पतली हो, उसके कार्यकर्त्ताओं में अब आशा के अंकुर फूटने लगे … [Read more...] about मोदी को बचाए बस मोदी ही!