एच.डी. कुमारास्वामी को दिल्ली क्यों आना पड़ा ? उन्होंने बेंगलूरु के कांग्रेसियों से ही बात करके अपने मंत्रिमंडल का खाका तैयार क्यों नहीं कर लिया ? कांग्रेस और जनता दल (से.) के बीच 36 का आंकड़ा रहा है। एक का मुंह इधर तो दूसरी का उधर ! सिर्फ सिद्धरमैया और कुमारास्वामी के बीच ही तलवारें खिंची नहीं रही हैं बल्कि देवेगौड़ाजी की दिल्ली में जिस तरह कांग्रेस-अध्यक्ष सीताराम केसरी ने टांग … [Read more...] about कुमारास्वामी की राह आसान नहीं
Archives for May 2018
कर्नाटक में किसकी नाक कटी?
नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने कर्नाटक में जो नाटक करवाया, उसने भाजपा की नाक कटवा दी। यदि येदुरप्पा की सरकार विश्वास-मत जीत लेती तो वह राजनीतिक भ्रष्टाचार का बहुत गंदा उदाहरण बनता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्वयंसेवकाई को पलीता लग जाता। पैसे, पद और सत्ता का लालच देकर यदि भाजपा विपक्ष के 9-10 विधायकों को तोड़ लेती और येदुरप्पा मुख्यमंत्री बने रहते तो देश में भाजपा कहीं मुंह दिखाने … [Read more...] about कर्नाटक में किसकी नाक कटी?
नेपाल में मार्क्स, लेनिन, माओ एक हो गए
नेपाल में राजशाही के बावजूद कम्युनिस्ट पार्टियां लंबे समय से सक्रिय हैं लेकिन उनमें कभी एकता नहीं रही। इस बार नेपाल की दो बड़ी कम्युनिस्ट पार्टियां न सिर्फ एक हो गई है बल्कि दोनों मिलकर नेपाल में राज भी कर रही है। ये पार्टियां हैं-- एकीकृत मार्क्सवादी लेनिनवादी पार्टी (एमाले) और माओवादी कम्युनिस्ट पार्टी। याने अब मार्क्स, लेनिन और माओ-- तीनों नेपाल में एक हो रहे हैं। इन दोनों … [Read more...] about नेपाल में मार्क्स, लेनिन, माओ एक हो गए
भाजपा की कब्र खोदते जज-राज्यपाल
मैंने कल लिखा था कि कर्नाटक में भाजपा को बहुमत नहीं मिला और वहां वह सरकार नहीं बनाएगी यह उसके लिए फायदे का सौदा होगा क्योंकि अब 2019 के लिए वह कमर कसकर लड़ेगी लेकिन राज्यपाल वजूभाई वाला ने येदुरप्पा को मुख्यमंत्री की शपथ दिला दी। राज्यपाल ने कांग्रेस और जद के गठबंधन की सरकार बनाने की अपील रद्द कर दी। 116 सीटों वाले गठबंधन को दरी पर बिठा दिया और 104 सीटों वाली भाजपा को सिंहासन … [Read more...] about भाजपा की कब्र खोदते जज-राज्यपाल
कर्नाटक में कौन बनाए सरकार ?
पूरा देश टकटकी लगाए देख रहा है कि अब कर्नाटक में क्या होगा ? भाजपा को सबसे ज्यादा सीटें (103) मिली है लेकिन यह स्पष्ट बहुमत नहीं है जबकि कांग्रेस को सिर्फ 78 और जनता दल (स.) को 38 सीटें मिली है। कांग्रेस और जनता दल मिलकर 116 सीटें याने स्पष्ट बहुमत हो जाता है। अब सवाल यही है कि राज्यपाल पहले किसे मौका देते हैं ? यदि वे भाजपा को सरकार बनाने के लिए पहले मौका देते हैं तो इसमें … [Read more...] about कर्नाटक में कौन बनाए सरकार ?
कर्नाटक ने किया भाजपा का फायदा
कर्नाटक का चुनाव जीतने में भाजपा ने जितना जोर लगाया, उतना शायद आज तक किसी भी पार्टी ने कोई प्रांतीय चुनाव जीतने में नहीं लगाया। कई प्रांतीय चुनाव तो ऐसे भी हुए हैं, जिनमें सत्तारुढ़ दल के प्रधानमंत्री केवल नाम मात्र के लिए गए या गए ही नहीं। लेकिन गुजरात में नाव डूबते-डबूते बच गई और उप्र व राजस्थान के उप-चुनावों ने इतनी मिट्ठी पलीद कर दी कि कर्नाटक में भाजपा ने कोई कसर नहीं छोड़ी। … [Read more...] about कर्नाटक ने किया भाजपा का फायदा
भारत कराए अमेरिका व ईरान के बीच समझौता
दैनिक भास्कर, 12 मई 2018: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में तहलका मचा दिया है। उन्हेांने ईरान से हुए परमाणु-समझौते के बहिष्कार की घोषणा करके सारी दुनिया को हक्का-बक्का कर दिया है। लोगों के दिमाग में कई सवाल कौंधने लगे हैं। क्या ईरान अब दुबारा परमाणु बम बनाने में जुट जाएगा ? क्या इस्राइल और ईरान में अब खुली मुठभेड़ होगी ? क्या पश्चिम एशिया में सउदी … [Read more...] about भारत कराए अमेरिका व ईरान के बीच समझौता
धन्य हों 92 साल के प्रधानमंत्री
महाथिर मोहम्मद मलेशिया के सातवें प्रधानमंत्री नियुक्त हुए हैं। वे चौथे प्रधानमंत्री के तौर पर 22 साल राज कर चुके हैं, 1981 से 2003 तक ! उसके पहले वे उप-प्रधानमंत्री और मंत्री भी रह चुके हैं। उनके सातवें प्रधानमंत्री बनने पर मुझे उतना आश्चर्य नहीं है, जितना इस बात पर कि उनकी आयु 92 वर्ष है। 92 वर्ष के किसी भी प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के बारे में मैंने कभी न तो सुना, न पढ़ा, न … [Read more...] about धन्य हों 92 साल के प्रधानमंत्री
ईरान के विरुद्ध ट्रंप का मोर्चा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आखिरकार ईरान के खिलाफ मोर्चा खोल ही दिया। जुलाई 2015 में हुए बहुराष्ट्रीय परमाणु-समझौते से अमेरिका ने हटने की घोषणा कर दी। यह समझौता इसलिए किया गया था कि ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोका जाए। इस समझौते पर ईरान के अलावा अमेरिका, रुस, चीन, फ्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन ने दस्तखत किए थे। इस समझौते से अमेरिका को बाहर निकलवाने का संकल्प ट्रंप अपने … [Read more...] about ईरान के विरुद्ध ट्रंप का मोर्चा
फड़नवीस का अनुकरणीय काम
आजकल मैं मुंबई में हूं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने आज मुझे ऐसी भेंट दी है, जो आज तक किसी ने नहीं दी है। वे देश के ऐसे पहले मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने सरकार के सारे अंदरुनी काम-काज से अंग्रेजी के बहिष्कार का आदेश जारी कर दिया है। ऐसा करके उन्होंने महात्मा गांधी, गुरु गोलवलकर और डाॅ. राममनोहर लोहिया का सपना साकार किया है। महाराष्ट्र सरकार के सारे सरकारी अधिकारी … [Read more...] about फड़नवीस का अनुकरणीय काम