दिल्ली की केजरीवाल सरकार आजकल कुछ ऐसा कर दिखाने पर तुल पड़ी है, जैसा कि आज तक दुनिया की किसी भी सरकार ने करके नहीं दिखाया है। वह दिल्ली के नागरिकों को 40 प्रकार की सरकारी सेवाएं घर बैठे प्रदान करेगी। जैसे मोटर-चालन लायसेंस, विवाह के प्रमाण पत्र आदि। इन छोटे-मोटे कामों के लिए नागरिकों को 8-8-- 10-10 घंटे लाइनों में लगे रहना पड़ता है और जब तक वे कर्मचारियों को रिश्वत न खिलाएं, उनका … [Read more...] about केजरीवाल की बेजोड़ पहल
Archives for September 2018
नेपाल की हिमाकत
पुणें में चल रहे ‘बिम्सटेक’ देशों के संयुक्त फौजी अभ्यास का नेपाल ने बहिष्कार कर दिया है। काठमांडो में अभी-अभी संपन्न हुए बिम्सटेक सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नेपाल के नेताओं से द्विपक्षीय सार्थक संवाद भी किया, इसके बावजूद नेपाल की यह हिम्मत पड़ गई कि वह संयुक्त अभ्यास में भाग न ले? साल में दो बार भारत और नेपाल की सेना के कुछ जवान संयुक्त अभ्यास … [Read more...] about नेपाल की हिमाकत
मोदी हटाओः देश बचाओ?
भारतीय जनता पार्टी ने अपनी कार्यकारिणी में जो दावा किया है, वह आज के वक्त सही मालूम पड़ता है। विपक्ष के पास न तो कोई नेता है और न ही कोई नीति है। मुझे खुशी है कि भाजपा ने मेरे इस प्रिय मुहावरे को हाथों-हाथ उठा लिया है। विपक्ष का आज जो हाल है, वह अगले छह माह तक बना रहा तो मोदी को लौटने से कोई रोक नहीं सकता। यदि भाजपा को 100 सीटें भी कम मिलें तो भी जोड़-तोड़ कर वह सरकार बना ही लेगी। … [Read more...] about मोदी हटाओः देश बचाओ?
ऐसे डॉक्टरों की डिग्रियां छीन लें
किसी भी राष्ट्र को संपन्न और शक्तिशाली बनाने के लिए सबसे जरुरी दो चीजें होती हैं। शिक्षा और चिकित्सा। हमारे नेताओं ने पिछले 70 साल में इन दोनों मामलों में जितनी लापरवाही दिखाई है, वह माफ करने लायक नहीं है। भाजपा की सरकार के पिछले चार साल भी पिछली सभी सरकारों की तरह खाली निकल गए। अपने प्रचारमंत्रीजी ने सारा अमूल्य समय नारेबाजी में बिता दिया। शिक्षा की दुर्दशा जैसी है, उस पर मैं … [Read more...] about ऐसे डॉक्टरों की डिग्रियां छीन लें
इस कानून को संसद खुद रद्द करे
जैसा कि मैंने तीन दिन पहले लिखा था कि अनुसूचितों संबंधी कानून भाजपा के गले की हड्डी बन गया है। हालांकि इस कानून को दुबारा पास करने में कांग्रेस का पूरा समर्थन रहा है लेकिन कांग्रेस और विरोधी दल इसकी सारी जिम्मेदारी अब भाजपा के मत्थे मढ़ रहे हैं ताकि देश के सारे गैर-अनुसूचित मतदाता भाजपा के विरुद्ध हो जाएं और 2019 में मोदी की लुटिया डूब जाए। भाजपा और जनसंघ मूल रुप से … [Read more...] about इस कानून को संसद खुद रद्द करे
भारत-अमेरिकाः सही दिशा में
अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोंपियो और रक्षा मंत्री जेम्स मेटिस, दोनों एक साथ भारत आए। मुझे याद नहीं पड़ता कि ऐसा पहले भी कभी हुआ है। किसी महाशक्ति के दो प्रमुख मंत्री भारत एक साथ आएं और उसके पहले वे पाकिस्तान जाएं, इसका कुछ खास मतलब है। इसका पहला मतलब तो भारत को यह विश्वास दिलाना है कि आतंकवाद के विरोध में अमेरिका पूरी तरह भारत के साथ है। दोनों देशों के मंत्रियों की जो संयुक्त … [Read more...] about भारत-अमेरिकाः सही दिशा में
जातिवाद के दलदल में फंसी हमारी राजनीति
दैनिक भास्कर, 8 सितंबर 2018: अजा जजा अत्याचार निवारण कानून को लेकर कभी अनुसूचित जाति-जनजाति द्वारा और कभी सवर्णों द्वारा बार-बार भारत बंद का जो नारा दिया जा रहा है, वह आखिर किस बात का सूचक है? वह प्रमुख राजनीतिक दलों के दिवालिएपन का सूचक है। जो दल शुद्ध जातिवादी राजनीति करते हैं और जिनका वर्चस्व सिर्फ उनके प्रांतों में ही है, मैं उनकी बात नहीं कर रहा हूं। जिन दलों का केंद्र में … [Read more...] about जातिवाद के दलदल में फंसी हमारी राजनीति
आरामपसंद भारत ?
हमारे शास्त्रों में कहा गया है कि ‘शरीरमाद्यं खलु धर्मसाधनम’ अर्थात धर्म का सबसे पहला साधन शरीर है लेकिन भारतीय लोग अपने शरीर के बारे में कितने लापरवाह हैं, इसका पता विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की ताजा रपट से चलता है। इसका कहना है कि भारत के 34 प्रतिशत लोग शारीरिक मेहनत का कोई काम नहीं करते। याने न तो वे कसरत करते हैं न मेहनत-मजदूरी करते हैं। दूसरे शब्दों में देश के लगभग … [Read more...] about आरामपसंद भारत ?
भाजपा और कांग्रेस का शीर्षासन
भाजपा आज बहुत बड़ी दुविधा में फंस गई है। इधर वह साहिल और उधर तूफान से टकरा रही है। उसकी चुनावी नाव डगमगाने लगी है। जनसंघ और भाजपा का मुख्य जनाधार था- बनिया-ब्राह्मण जातियां। अब ये ही उसके विरुद्ध बंदूक ताने खड़ी हो गई हैं। इनके साथ राजपूत और लगभग सभी पिछड़ी जातियां भी जुड़ गई हैं। ये सब मिलकर भाजपा सरकार को इसलिए कोस रहे हैं कि उसने सर्वोच्च न्यायालय के उस फैसले को उलट दिया है, … [Read more...] about भाजपा और कांग्रेस का शीर्षासन
सुषमा चाहें तो यह संभव है
पाकिस्तान के सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने कहा है कि पाकिस्तान नहीं चाहता है कि अफगानिस्तान में भारत की कोई भूमिका हो। इस मुद्दे पर अमेरिका से उसका पक्का मतभेद है। अमेरिका चाहता है कि अफगानिस्तान के लोकतंत्र और उसके पुनर्निमाण (बादसाज़ी) में भारत की भूमिका विशेष हो। अब से 30-35 साल पहले अमेरिका भी वही चाहता था, जो पाकिस्तान चाहता है लेकिन सारी दुनिया देख रही है कि भारत ने … [Read more...] about सुषमा चाहें तो यह संभव है