लोकसभा ने कल एक बहुत ही विवादास्पद मुद्दे पर विधेयक पारित कर दिया। इस नागरिकता विधेयक का मूल उद्देश्य पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के गैर-मुस्लिम लोगों को भारतीय नागरिकता देना है। अर्थात इन देशों का यदि कोई भी नागरिक हिंदू, ईसाई, सिख, बौद्ध, जैन, यहूदी हो और वह आकर भारत में बसना चाहे तो वैसी छूट मिलेगी। उनसे कानूनी दस्तावेज वगैरह नहीं मांगे जाएंगे। दूसरे शब्दों में भारत … [Read more...] about पड़ौसी देशों के हिंदुओं का स्वागत
Archives for January 2019
आरक्षण: अंधे से काणा भला
केंद्र सरकार की इस घोषणा का कोई भी विरोध नहीं कर सकता कि देश के सवर्णों में जो भी आर्थिक दृष्टि से पिछड़े हुए हैं, उन्हें भी अब शिक्षा और सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। इस नए आरक्षण ने अनुसूचित जाति, जन-जाति और पिछड़े वर्ग की सीमा को लांघ दिया है। इसने एक सीमा को और भी लांघा है। यह सिर्फ हिंदुओं के लिए नहीं है। यह भारत के उस हर नागरिक के लिए हैं, जिसकी आय 8 लाख रु. … [Read more...] about आरक्षण: अंधे से काणा भला
क्या भाजपा लौट पाएगी?
भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक पूर्व केंद्रीय मंत्री संघप्रिय गौतम के बयान ने तहलका-सा मचा दिया है। वे अटलजी और आडवाणीजी के साथी रहे हैं और उनकी उम्र 88 साल की हैं। वे नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शक मंडल के सदस्यों की तरह मार्ग नहीं देख रहे हैं, बल्कि सच्चे मार्गदर्शक की भूमिका निभा रहे हैं। वे मार्ग दिखा रहे हैं। उन्होंने भाजपा के नेताओं को खुला पत्र लिख कर मांग की है कि … [Read more...] about क्या भाजपा लौट पाएगी?
नेता अपनी कब्र खुद क्यों खोदें
इधर खबरें गर्म हैं कि अलग-अलग प्रांतों में विरोधी दलों के बीच गठबंधन बन रहे हैं, जैसे मायावती और अखिलेश का उप्र में, शरद पवार और कांग्रेस का महाराष्ट्र में, आप पार्टी और कांग्रेस का दिल्ली में आदि और दूसरी तरफ खबर है कि विपक्ष के नेताओं को जेल जाने की तैयारी के लिए कहा जा रहा है। सोनिया और राहुल तो नेशनल हेरल्ड के मामले में जमानत पर पहले से हैं, मायावती पर मुकदमा चल ही रहा है, … [Read more...] about नेता अपनी कब्र खुद क्यों खोदें
रफाल-सौदाः कन्नी मत काटिए
रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने पदनाम को सार्थक कर दिया। उन्होंने रफाल-सौदे पर प्रधानमंत्री की इतनी जबर्दस्त रक्षा की कि उसकी तुलना में प्र.म. राजीव गांधी के रक्षा मंत्री कृष्णचंद्र पंत का बोफोर्स-भाषण उतना प्रभावशाली नहीं लगता। निर्मला ने राहुल गांधी के एक-एक आरोप को ध्वस्त कर दिया। उन्होंने राहुल के द्वारा फेंकी गई ईटों का जवाब पत्थरों से दिया। उनके जवाबों और उनके भाषण के … [Read more...] about रफाल-सौदाः कन्नी मत काटिए
हमारे दब्बू नेताओं का ढोंगीपन
केरल के सबरीमाला मंदिर ने हमारे राजनीतिक दलों और नेताओं की पोल खोल कर रख दी है। देश के दो बड़े दल- भाजपा और कांग्रेस-- कितने कमजोर हैं और इनके नेता कितने दब्बू हैं या यह कहें कि वे नेता ही नहीं है तो ज्यादा सही होगा। यदि दो महिलाओं ने सबरीमाला मंदिर में बड़े सबेरे जाकर पूजा कर ली तो उन्होंने कौन सा पाप कर दिया? उन्होंने देवता की पूजा ही की। उनका अपमान तो नहीं किया। वे औरतें हिंदू … [Read more...] about हमारे दब्बू नेताओं का ढोंगीपन
अंग्रेजी: खट्टर ने खूंटी पर टांगी
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने अपने प्रदेश में एक ऐसा काम कर दिखाया है, जिसका अनुकरण देश के सभी हिंदी प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों को करना चाहिए। उन्होंने आदेश जारी किया है कि हरियाणा का सरकारी कामकाज अब हिंदी में होगा। जो भी अफसर या कर्मचारी अब अंग्रेजी में कोई भी पत्र या आदेश या दस्तावेज तैयार करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। खट्टर के इस हिंदी-प्रेम से कई अफसर … [Read more...] about अंग्रेजी: खट्टर ने खूंटी पर टांगी
सवाल तगड़े, जवाब ढीले
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक समाचार एजेंसी को लंबा इंटरव्यू दिया, यह अपने आप में खबर है। जिस प्रधानमंत्री ने साढ़े चार साल में एक भी पत्रकार परिषद नहीं की, जिसे पत्रकारों से मुखातिब होने में डर लगता है और जो अपनी विदेश यात्राओं में उन्हें साथ ले जाने से हिचकिचाता है, उसकी हिम्मत की दाद देनी पड़ेगी कि उसने एक महिला पत्रकार से इतनी लंबी बात की। यह बहुत ही शालीनता से हुई। एक … [Read more...] about सवाल तगड़े, जवाब ढीले
भारत-बांग्ला नई ऊंचाइयां
बांग्लादेश में शेख हसीना वाजिद की अपूर्व विजय भारत-बांग्ला संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। यदि हसीना हार जातीं और खालिदा ज़िया जीत जातीं तो वह पाकिस्तान के लिए बड़ी खुशखबरी होती, क्योंकि खालिदा ने सत्ता में रहते हुए और उसके बाद बांग्लादेश के उन तत्वों से हाथ मिलाये रखा, जो कट्टरपंथी इस्लामिक थे, जो पाकिस्तान के अंध-समर्थक थे और जिन्होंने बांग्लादेश की आजादी के संग्राम का भी … [Read more...] about भारत-बांग्ला नई ऊंचाइयां
बांग्लादेशः हसीना को दिल दिया
बांग्लादेश में एक बेगम की पार्टी को 300 में से 287 सीटें मिल गईं और दूसरी बेगम की पार्टी को मुश्किल से छह सीटें मिलीं। पहली बेगम शेख हसीना वाजिद हैं और दूसरी बेगम खालिदा जिया हैं। बांग्लादेश पिछले 30 साल से इन दोनों बेगमों के बीच झूल रहा है। आवामी लीग की नेता हसीना शेख मुजीब की बेटी हैं और बांग्लादेश नेशनल पार्टी की नेता खालिदा जिया राष्ट्रपति जिया-उर-रहमान की पत्नी हैं। जनरल … [Read more...] about बांग्लादेशः हसीना को दिल दिया