आजकल भाजपा और मोदी सरकार के प्रभावशाली प्रवक्ता बने हुए वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कश्मीर पर फिर एक बहस छेड़ दी है। उन्होंने कहा है कि धारा 35 ए खत्म की जानी चाहिए और यह भारतीय संविधान में ‘चुपके से’ घुसाई गई है। उन्होंने इसे एतिहासिक भूल कहा है। उनके बयान का लगभग हर बड़े कश्मीरी नेता ने विरोध किया है और यहां तक कहा है कि यदि धारा 35 ए हटा दी गई तो कश्मीर अपने आप एक स्वतंत्र … [Read more...] about कश्मीरः धारा 35 ए पर बहस
Archives for March 2019
चीन अपनी हठधर्मी छोड़े
अमेरिका का ट्रंप प्रशासन कमाल कर रहा है। उसने जैश-ए-मुहम्मद पर सं.रा. प्रतिबंध लगवाने की ठान रखी है। ऐसा लगता है कि जिसने दर्द दिया, वही दवा भी देगा। अफगानिस्तान में सोवियत रुस का मुकाबला करने के लिए 30-35 साल पहले अमेरिका ने पाकिस्तान को आतंकवाद का गढ़ बना दिया था। उसका खामियाजा ईरान से लेकर भारत तक सभी देश भुगत रहे थे। स्वयं अमेरिका और पाकिस्तान भी उसके शिकार बन गए। अब ट्रंप … [Read more...] about चीन अपनी हठधर्मी छोड़े
प्रक्षेपास्त्र: अंतरिक्ष में या चुनाव में ?
भारत ने एक उपग्रहभेदी प्रक्षेपास्त्र अंतरिक्ष में छोड़ा, यह उसके लिए बड़ी उपलब्धि है। ऐसी क्षमता वाला वह दुनिया का चौथा राष्ट्र बन गया है। उसके पहले अमेरिका, रुस और चीन के पास ही यह क्षमता थी। यह अलग बात है कि इन राष्ट्रों की यह क्षमता भारत से बहुत ज्यादा है। इनके सामने भारत की उपग्रहभेदी क्षमता शिशुतुल्य है लेकिन अब भारत अंतरिक्ष-विद्या में ब्रिटेन, जर्मनी, जापान और फ्रांस से भी … [Read more...] about प्रक्षेपास्त्र: अंतरिक्ष में या चुनाव में ?
राहुल ने चला तुरुप का पत्ता
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने चुनावी खेल में तुरुप का पत्ता मार दिया है। राहुल ने कहा है कि किसी भी गरीब परिवार की आमदनी 12 हजार रु. महिने से कम नहीं होनी चाहिए। अगर कांग्रेस की सरकार बन गई तो वे इस बात की गारंटी देते हैं कि हर गरीब परिवार को वे छह हजार रु. महिना देंगे। भारत के औसत गरीब परिवारों की आमदनी यों भी पांच-छह हजार रु. महीना तो है ही । इससे देश के 5 करोड़ गरीब … [Read more...] about राहुल ने चला तुरुप का पत्ता
जबरन धर्मांतरण और इमरान
पाकिस्तान के सिंध प्रांत में दो हिंदू लड़कियों को जबरदस्ती मुसलमान बनाने के मसले ने तूल पकड़ लिया है। हमारी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और पाकिस्तान के सूचना मंत्री फवाद चौधरी के बीच काफी नोक-झोंक चल रही है। दोनों मंत्री एक-दूसरे के देश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर चिंता जाहिर कर रहे हैं। सबसे अच्छी बात यह हुई कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने इस घटना पर तुरंत ध्यान दिया … [Read more...] about जबरन धर्मांतरण और इमरान
लोहियाजी को पढ़ें मोदी
मुझे खुशी हुई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डा. राममनोहर लोहिया को उनके जन्म दिन पर याद किया। उन्होंने यह इसलिए नहीं किया कि लोहियाजी के प्रति उनकी कोई श्रद्धा है या फिर वे उनकी समाजवादी विचारधारा को थोड़ा भी समझते-बूझते हों। उनकी पीढ़ी और उनके बाद की पीढ़ी के वर्तमान नेतागण विचारधारा की दृष्टि से बिल्कुल बेगाने हैं। सत्ता और पत्ता ही उनकी विचारधारा है। फिर भी मोदी ने लोहियाजी … [Read more...] about लोहियाजी को पढ़ें मोदी
भारत-पाकः बड़ा मजाक
भारत-पाक संबंधों में आजकल कैसा नरम-गरम दौर चला हुआ है। ‘पाकिस्तान-दिवस’ के अवसर पर एक ओर नरेंद्र मोदी और इमरान खान एक-दूसरे को संदेश भेज रहे हैं और दूसरी ओर भारत सरकार इस दिवस का दिल्ली और इस्लामाबाद, दोनों जगह बहिष्कार कर रही है। मेरी याद में यह पहला मौका है, जबकि ऐसा बहिष्कार हो रहा है। पाकिस्तानी दूतावास में आयोजित इस समारोह में न तो हमारा कोई मंत्री गया और न ही कूटनीतिज्ञ ! … [Read more...] about भारत-पाकः बड़ा मजाक
पित्रोदाः तिल का ताड़ क्यों?
‘ओवरसीज कांग्रेस’ के नेता सेम पित्रोदा ने भाजपा को अब नया टेका लगा दिया है। उनके बालाकोट हमले संबंधी बयान को भाजपा के नेता और हमारे खबर के भूखे टीवी चैनलों ने तिल का ताड़ बना दिया है। सेम पित्रोदा को मैं पिछले 20-25 साल से जानता हूं। वे जब शिकागो की एक बस्ती आकलैंड में रहते थे और उन्हें हृदयाघात हुआ था, तब मैं उन्हें देखने उनके घर भी गया था। वे नेताओं की तरह चतुर-चालाक नहीं हैं। … [Read more...] about पित्रोदाः तिल का ताड़ क्यों?
आतंक का जवाब आतंक नहीं
अब से 12 साल पहले जिन तीन मामलों ने ‘भगवा आतंक’ शब्द को जन्म दिया था, उन तीनों के आरोपियों को पूरी तरह से बरी कर दिया गया है। हैदराबाद की मक्का मस्जिद और अजमेर के हत्याकांड के बाद दिल्ली-लाहौर समझौता-एक्सप्रेस में बम-विस्फोट हुआ था। इन विस्फोटों में मरनेवाले ज्यादातर मुसलमान ही थे। माना गया था कि यह ‘इस्लामी आतंक’ का मुंहतोड़ जवाब था। यह ईंट के जवाब में पत्थर था। उन्हीं दिनों … [Read more...] about आतंक का जवाब आतंक नहीं
चुनावी भ्रष्टाचार के बॉंड
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी को मेरी हार्दिक बधाई, क्योंकि उसने मोदी सरकार द्वारा जारी किए गए चुनावी बांडों के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय में याचिका ठोक दी है। मैं पूछता हूं कि देश के अन्य राजनीतिक दलों को क्या लकवा मार गया है? उन्होंने भ्रष्टाचार के इस वट-वृक्ष पर प्रहार क्यों नहीं किया ? इसका जवाब साफ है। सभी दल भ्रष्टाचार के कीचड़ में सिर से पैर तक सने हुए हैं। मार्क्सवादी … [Read more...] about चुनावी भ्रष्टाचार के बॉंड