जम्मू कश्मीर में राष्ट्रपति शासन अब छह महिने और चलेगा। गृहमंत्री अमित शाह की इस घोषणा पर कश्मीरी नेताओं और विपक्ष ने नाराजी जाहिर की है। उनकी नाराजी स्वाभाविक है लेकिन अमित शाह का कहना है कि लोकसभा के चुनावों के साथ-साथ दो माह पहले कश्मीर में विधानसभा के चुनाव इसीलिए नहीं करवाए जा सकते थे कि विधानसभा के सदस्यों की संख्या बहुत ज्यादा होती है। विपक्ष ने एक तर्क और भी दिया है। … [Read more...] about कश्मीर पर तू-तू मैं-मैं ठीक नहीं
Archives for June 2019
मोदी-ट्रंप प्रेमालाप
ओसाका में हुई नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की भेंट से यह आशा बंधती है कि भारत-अमेरिका संबंधों में इधर पैदा हुई अनिश्चितता ज्यादा चिंताजनक नहीं है। दोनों राष्ट्रों के बीच कुछ मुद्दों पर मतभेद तो जरुर रहेगा लेकिन मनभेद नहीं होगा। जहां तक अमेरिकी निर्यात पर तटकर बढ़ाने की बात है, ट्रंप ने ओसाका रवाना होने के पहले एक काफी सख्त टवीट किया था। उन्होंने कहा था कि भारत अमेरिकी चीजों पर … [Read more...] about मोदी-ट्रंप प्रेमालाप
भारत-अमेरिकी घनिष्टता
अमेरिकी विदेश मंत्री माइकेल पोम्पिओ की संक्षिप्त भारत-यात्रा काफी सफल कही जा सकती है। वैसे तो वे पहले भी कई बार सपत्नीक भारत आ चुके हैं लेकिन विदेश मंत्री के तौर पर वे पहली बार भारत आए हैं। उनकी यात्रा का मुख्य उद्देश्य ओसाका में होने वाले जी-20 सम्मेलन के लिए अग्रिम तैयारी करना था। ऐसा लग रहा था कि इस मौके पर उनकी यात्रा के दौरान कई बदमजगियां हो सकती थीं। जैसे कि ईरानी तेल, … [Read more...] about भारत-अमेरिकी घनिष्टता
जनता से कौन जुड़ा हुआ है ?
लोकसभा में राष्ट्रपति के भाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेहरु-गांधी परिवार पर जो ताना कसा है, वह इतना सटीक है कि उसे गलत नहीं कहा जा सकता लेकिन उन्होंने कांग्रेस के लिए जो कहा है, वह क्या देश के सभी राजनीतिक दलों पर लागू नहीं होता उन्होंने कहा कि कांग्रेस इतनी ऊंची उठ गई कि वह जड़ से ही उखड़ गई। सचमुच कांग्रेस के नेता, जो सोने की चम्मच मुंह में … [Read more...] about जनता से कौन जुड़ा हुआ है ?
देश को प्लास्टिक मुक्त बनाना ज्यादा जरूरी
दैनिक भास्कर, 27 जून 2019:देश के प्लास्टिक उद्योग की ओर से हाल ही में बयान आया कि वह देश में प्लास्टिक उद्योग को दोगुना करना चाहते हैं ताकि इस क्षेत्र में रोजगार बढ़ाया जा सके। जिस उद्योग को उत्तरोत्तर घटाने की जरूरत है, वहां ऐसा इरादा चिंता पैदा करता है। प्लास्टिक मनुष्य जाति के लिए कितना खतरनाक हो सकता है, इसकी कल्पना अब से 50-60 साल पहले किसी को नहीं थी। उस जमाने में … [Read more...] about देश को प्लास्टिक मुक्त बनाना ज्यादा जरूरी
काला धन खत्म कैसे हो ?
काले धन ने हमारी संसद को भी अंगूठा दिखा दिया है। कोई यह बताए कि जिनकी जिंदगी ही काले धन पर निर्भर है, वे यह क्यों और कैसे बताएंगे कि देश और विदेशों में काला धन कितना है और उसे कैसे-कैसे छिपाकर रखा गया है। हमारी लोकसभा की स्थायी वित्त समिति ने काले धन का पता करने में बरसों खपा दिए लेकिन उसके हाथ अभी तक कोई ठोस आंकड़ा तक नहीं आया है। तीन गहन अनुसंधान करने वाली वित्तीय संस्थाओं ने … [Read more...] about काला धन खत्म कैसे हो ?
हमें प्लास्टिक मुक्त भारत चाहिए
प्लास्टिक सारी मनुष्यता का कितना बड़ा दुश्मन है, इसकी कल्पना हमें जरा भी नहीं है। पिछले पचास-पचपन साल में प्लास्टिक के बर्तनों, थैलियों, लिफाफों, खिलौनों, उपकरणों आदि ने सारी दुनिया पर कब्जा कर लिया है। क्या नालियां, क्या नदियां, क्या तालाब और क्या समुद्र- सभी जगह प्लास्टिक तैरता हुआ दिखाई पड़ता है। उसे निगलने पर सामुद्रिक जीव तो मरते ही हैं, पशु-पक्षी भी मौत के घाट उतरते … [Read more...] about हमें प्लास्टिक मुक्त भारत चाहिए
कश्मीर पर ऐतिहासिक पहल का मौका
जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कश्मीर के बदलते हुए हालात पर बहुत ही आशावादी टिप्पणी की है। उनका कहना है कि हुर्रियत के नेता अब कश्मीर के मसले को बातचीत से हल करना चाहते हैं। वे खुद नहीं चाहते कि कश्मीर के नौजवान फिजूल में अपना खून बहाएं। कश्मीरी नौजवान कौन से स्वर्ग (बहिरत) के लिए खून बहा रहे हैं ? कश्मीर तो खुद स्वर्ग ही है, जैसा कि बादशाह जहांगीर कहा करते थे। यदि वे … [Read more...] about कश्मीर पर ऐतिहासिक पहल का मौका
ट्रंप का हास्यास्पद दावा
फारस की खाड़ी में पिछले कुछ दिनों से वैसे ही भयानक दृश्य दिखाई पड़ रहे हैं, जैसे 1962 में क्यूबा के समुद्रतट पर दिखाई पड़ रहे थे। जैसे अमेरिका ने क्यूबा पर हमले की तैयारी कर ली थी, वैसे ही डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका ने ईरान पर हमले की तैयारी कर रखी है। उस समय सोवियत संघ यदि अमेरिका के मुकाबले खम नहीं फटकारता तो क्यूबा धराशायी हो जाता लेकिन आज न तो शीतयुद्ध का माहौल है और न ही … [Read more...] about ट्रंप का हास्यास्पद दावा
हरिद्वार में ‘इंडियन जर्नलिस्टस यूनियन’ के वार्षिक अधिवेशन का उदघाटन करते हुए डॉ. वेदप्रताप वैदिक और स्वामी रामदेव
हरिद्वार में 'इंडियन जर्नलिस्टस यूनियन' के वार्षिक अधिवेशन का उदघाटन करते हुए डॉ. वेदप्रताप वैदिक और स्वामी रामदेव … [Read more...] about हरिद्वार में ‘इंडियन जर्नलिस्टस यूनियन’ के वार्षिक अधिवेशन का उदघाटन करते हुए डॉ. वेदप्रताप वैदिक और स्वामी रामदेव