नवभारत टाइम्स, 31 जनवरी 2022: भारत और मध्य एशिया के पाँचों राष्ट्रों के संबंध सदियों पुराने हैं। यह ठीक है कि इन पांचों राष्ट्रों में से आज किसी भी देश की सीमा भारत से नहीं लगती है लेकिन इतिहास की गहराइयों में आप उतरें तो आपको पता चलेगा कि इन राष्ट्रों के साथ रूस और चीन के जितने गहरे संबंध रहे हैं, उनसे भी ज्यादा गहरे भारत के संबंध रहे हैं। पिछले दो-ढाई हजार वर्षों में कई बार … [Read more...] about ये मुस्लिम राष्ट्र भारत के गहरे मित्र बनेंगे
Archives for January 2022
यूक्रेन संकटः भारत की दुविधा
इस समय यूक्रेन पर सारी दुनिया की नजर लगी हुई हैं, क्योंकि अमेरिका और रूस एक-दूसरे को युद्ध के धमकी दे रहे हैं। जैसे किसी जमाने में बर्लिन को लेकर शीतयुद्ध के उष्णयुद्ध में बदलने की आशंका पैदा होती रहती थी, वैसा ही आजकल यूक्रेन को लेकर हो रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और विदेश मंत्री खुले-आम रूस को धमकी दे रहे हैं कि यदि रूस ने यूक्रेन पर हमला किया तो उसके नतीजे बहुत बुरे … [Read more...] about यूक्रेन संकटः भारत की दुविधा
महामारी मुआवजाः राज्यों की खिंचाई
सर्वोच्च न्यायालय ने उन प्रदेश-सरकारों को कड़ी झाड़ लगाई है, जिन्होंने कोरोना महामारी के शिकार लोगों के परिवारों को अभी तक मुआवजा नहीं दिया है। सर्वोच्च न्यायालय का आदेश था कि प्रत्येक मृतक के परिवार को 50 हजार रु. का मुआवजा दिया जाए। सभी राज्यों ने कार्रवाई शुरु कर दी लेकिन उसमें दो परेशानियां दिखाई पड़ीं। एक तो यह कि मृतकों की संख्या कम थी लेकिन मुआवजों की मांग बहुत ज्यादा हो … [Read more...] about महामारी मुआवजाः राज्यों की खिंचाई
पाकिस्तान की इस नीति पर कैसे करें ऐतबार
नवभारत टाइम्स, 20 जनवरी 2022: पाकिस्तान ने 14 जनवरी को पहली बार अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा नीति की घोषणा की है। जब से पाकिस्तान बना है, ऐसी घोषणा पहले कभी नहीं की गई। इसका अर्थ यह नहीं है कि पाकिस्तान की कोई सुरक्षा नीति ही नहीं थी। यदि ऐसा होता तो वह अपने पड़ोसी भारत के साथ कई युद्ध कैसे लड़ता और आतंकवाद को अपनी स्थायी रणनीति क्यों बनाए रखता? परमाणु बम तो वैसी स्थिति में बन ही नहीं … [Read more...] about पाकिस्तान की इस नीति पर कैसे करें ऐतबार
शाकाहार बन रहा विश्व-व्यापी
क्या आपको यह जानकर आनंद नहीं होगा कि दुनिया के सबसे ज्यादा शुद्ध शाकाहारी लोग भारत में ही रहते हैं। ऐसे लोगों की संख्या 40 करोड़ से ज्यादा है। ये लोग मांस, मछली और अंडा वगैरह बिल्कुल नहीं खाते। यूरोप, अमेरिका, चीन, जापान और मुस्लिम देशों में मुझे कई बार यह वाक्य सुनने को मिला कि ‘हमने ऐसा आदमी जीवन में पहली बार देखा, जिसने कभी मांस खाया ही नहीं।’ दुनिया के सभी देशों में लोग … [Read more...] about शाकाहार बन रहा विश्व-व्यापी
उ.प्र. बना रहा भारत के लोकतंत्र को थोकतंत्र
दैनिक भास्कर, 19 जनवरी 2022: उत्तरप्रदेश का चुनाव है तो प्रांतीय लेकिन इसका महत्व राष्ट्रीय है, क्योंकि यह देश का सबसे बड़ा प्रदेश है। इसके सांसदों की संख्या 80 है और विधायकों की 4 सौ से भी ज्यादा है। भारत के जितने प्रधानमंत्री इस प्रदेश ने दिए हैं, किसी अन्य प्रदेश ने नहीं दिए। भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री वैसे तो गुजराती हैं लेकिन वे चुनकर आए हैं, उत्तरप्रदेश से ही ! इसीलिए … [Read more...] about उ.प्र. बना रहा भारत के लोकतंत्र को थोकतंत्र
हिंदी विश्व—भाषा और भारत विश्व—गुरु कैसे बने?
दैनिक भास्कर, 12 जनवरी 2022: विश्व हिंदी दिवस और प्रवासी भारतीय दिवस, ये दोनों इतने महत्वपूर्ण दिवस हैं कि इन्हें भारत की जनता और सरकारें यदि पूरे मनोयोग से मनाएं तो अगले कुछ ही वर्षों में भारत सांस्कृतिक और आर्थिक दृष्टि से विश्व की महाशक्ति बन सकता है। जो लोग भारत को विश्व गुरु बना हुआ देखना चाहते हैं, उनकी जिम्मेदारी तो और भी ज्यादा है। विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी को था और … [Read more...] about हिंदी विश्व—भाषा और भारत विश्व—गुरु कैसे बने?
हिंदी कैसे बने विश्वभाषा ?
आज 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। पहली बार यह 1975 में नागपुर में हुआ था। इसका आयोजन श्री अनंत गोपाल शेबड़े और श्री लल्लनप्रसाद व्यास ने किया था। इसका उदघाटन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने किया था। उस समय मैंने ‘नवभारत टाइम्स’ में जो संपादकीय लिखा था, उसका शीर्षक था, ‘हिंदी मेलाः आगे क्या?’ इस संपादकीय की बहुत चर्चा हुई थी, क्योंकि न.भा.टा. उस समय देश का सबसे बड़ा … [Read more...] about हिंदी कैसे बने विश्वभाषा ?
प्रवासी भारतीय और विश्व संस्कृति
9 जनवरी को भारत में भारतीय प्रवासी दिवस मनाया जाता है। लेकिन आज इसे लेकर देश में ज्यादा हलचल नहीं दिखाई दी, क्योंकि एक तो नेता लोग चुनाव-अभियान में व्यस्त हैं और दूसरा कोरोना महामारी की वजह से पिछले साल भी प्रवासी सम्मेलन नहीं हो पाया था। इस महान संस्था की नींव प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी ने 2003 में रखी थी। प्रसिद्ध विधिवेत्ता और समाजसेवी डाॅ. लक्ष्मीमल्ल सिंघवी और राजदूत … [Read more...] about प्रवासी भारतीय और विश्व संस्कृति
खतरे के दौर में चुनाव
भारत के पांच राज्यों में चुनाव की घोषणा हो चुकी है। यह चुनाव-प्रक्रिया एक माह की होगी। 10 फरवरी से 10 मार्च तक! ये चुनाव उत्तरप्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में होंगे। इन पांचों राज्यों के चुनाव का महत्व राष्ट्रीय चुनाव की तरह माना जा रहा है, क्योंकि इन चुनावों में जो पार्टी जीतेगी, वह 2024 के लोकसभा चुनाव में भी अपना रंग जमा सकती है। दूसरे शब्दों में ये प्रांतीय … [Read more...] about खतरे के दौर में चुनाव