लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव को तो गिरना ही था लेकिन राहुल गांधी और नरेंद्र मोदी ने जो नौटंकियां वहां कर डालीं, उन्होंने करोड़ों दर्शकों का जबर्दस्त मनोरंजन किया। इस नौटंकी से कई संदेश निकले। पहला तो यही कि अब मोदी और राहुल का संबंध गुरु और चेले का हो गया है। राहुल के इस भाषण ने यह सिद्ध कर दिया कि गुरु और चेले का बौद्धिक स्तर अब लगभग समान होता जा रहा है। अविश्वास-प्रस्ताव तो … [Read more...] about मोदी-राहुल: गुरु-चेला नौटंकी
Archives for July 2018
भीड़ की हिंसाः भेड़ बने भेड़िया
भीड़ की हिंसा के विरुद्ध सर्वोच्च न्यायालय को मुंह क्यों खोलना पड़ा ? भारत की कानून-व्यवस्था में हत्या, मार-पीट और हिंसा के लिए उचित सजा के प्रावधान हैं, फिर भी अदालत को इसीलिए विस्तार से बोलना पड़ा कि 2015 से लेकर अब तक के समय में ऐसी 200 घटनाएं हो चुकी हैं। 2017 में ऐसी घटनाएं 80 प्रतिशत बढ़ गई। पिछले डेढ़ साल में 66 बार भीड़ ने कुछ लोगों पर हमला बोला, जिसमें 33 लोग मारे गए और … [Read more...] about भीड़ की हिंसाः भेड़ बने भेड़िया
अब राज्यसभा 22 भाषाओं में
अब राज्यसभा के सदस्य देश की 22 भाषाओं में सदन में बोल सकेंगे। राज्यसभा के सभापति और उप-राष्ट्रपति वैंकय्या नायडू की इस पहल पर उनको बधाई ! वैंकय्याजी ने स्वयं 10 भाषाओं में अपना पहला वाक्य बोलकर इस पहल का शुभारंभ किया। यह सुविधा संसद के दोनों सदनों को एक समान मिलनी चाहिए। लोकसभा को तो और भी पहले, क्योंकि उसके सदस्य अपनी-अपनी भाषाओं में वोट मांगकर ही चुने जाते हैं। वे वोट मांगते … [Read more...] about अब राज्यसभा 22 भाषाओं में
श्री देवगौड़ा परिवार के साथ डॉ. वैदिक का भोज
नई दिल्ली। डॉ. वैदिक के साथ बैठे हैं पूर्व प्रधानमंत्री श्री एच.डी. देवगौड़ा, सांसद श्री दानिश अली, कर्नाटक के मुख्यमंत्री श्री कुमार स्वामी। सामने बैठी हैं देवगौड़ाजी की धर्मपत्नी श्रीमती चिनम्माजी। बाईं ओर बैठे हैं देवगौड़ाजी के दूसरे पुत्र और मंत्री श्री रेवन्ना। … [Read more...] about श्री देवगौड़ा परिवार के साथ डॉ. वैदिक का भोज
अग्निवेश पर हमला: कुछ तो मुंह खोलें
स्वामी अग्निवेशजी के साथ झारखंड के एक जिले में भीड़ ने जो व्यवहार किया है, वह इतना शर्मनाक और वहशियाना है कि उसकी भर्त्सना के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। एक संन्यासी पर आप जानलेवा हमला कर रहे हैं और ‘जय श्रीराम’ का नारा लगा रहे हैं। आप श्री राम को शर्मिंदा कर रहे हैं। आपको राम देख लेते तो अपना माथा ठोक लेते। आप खुद को रावण की औलाद सिद्ध कर रहे हैं। आप अपने आपको हिंदुत्व का … [Read more...] about अग्निवेश पर हमला: कुछ तो मुंह खोलें
संसद के इस सत्र को सफल करें
संसद का मानसून सत्र अब शुरु हो रहा है। हो सकता है कि यह संसद का अंतिम सत्र सिद्ध हो, क्योंकि आम चुनाव जल्दी कराए जाने की खबर आजकल जोरों पर है। आशंका यही है कि पिछले सत्र की तरह यह सत्र भी कहीं बाँझ ही सिद्ध न हो। पिछले सत्र में दोनों सदनों में मुश्किल से 20-30 प्रतिशत ही काम हुआ। राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर न तो सार्थक बहस हुई और न ही कई महत्वपूर्ण विधेयक कानून बन पाए। दोनों … [Read more...] about संसद के इस सत्र को सफल करें
विलक्षण जैन-मुनि विद्यासागरजी
आज दिगंबर जैन मुनि आचार्य श्री विद्यासागरजी महाराज का 51 वां दीक्षा-समारोह सारे देश में मनाया जा रहा है। किसी व्यक्ति का जैन-मुनि बनना अपने आप में अत्यंत कठिन तपस्या है और दिगंबर मुनि बनना उससे भी कठिन है। इतना ही नहीं, विद्यासागरजी-जैसा मुनि बनना तो अत्यंत दुर्लभ है। जैन-मुनियों से बचपन से ही मेरा संपर्क रहा है। आचार्य तुलसी महाप्रज्ञजी, महाश्रमणजी, विद्यानंदजी, आचार्य जयंतसेन … [Read more...] about विलक्षण जैन-मुनि विद्यासागरजी
पशुओं की जिंदगी जी रहे चाय मजदूर
असम के चाय बागान में मजदूरों के साथ जो अत्याचार हो रहा है, उसे कौन बंद करवाएगा ? जब पहली बार मैं असम के चाय बागान में गया और मजदूरों के साथ उठा-बैठा तो मुझे मालूम पड़ा कि उनकी हालत लगभग वही है, जो जानवरों की होती है। उनके कपड़े, उनका भोजन, उनके झोपड़े, उनकी सेहत और उनके बच्चों की शिक्षा के बारे में ज्यों-ज्यों पूछता हूं, मेरे रोंगटे खड़े होते जाते हैं। जिस चाय-बाग के मालिक के यहां … [Read more...] about पशुओं की जिंदगी जी रहे चाय मजदूर
नवाज की गिरफ्तारी के अर्थ
लंदन से लौटने पर मियां नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम की गिरफ्तारी ने पाकिस्तान के राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है। नवाज़ चाहते तो लंदन में ही टिके रहते। उनकी पत्नी कुलसुम मरणासन्न हैं ही। लेकिन नवाज ने 25 जुलाई के 12 दिन पहले जेल जाना तय किया, यह निर्णय ही बताता है कि उनका गणित क्या रहा होगा। इंदिरा गांधी की गिरफ्तारी ने जैसा 1981 में उनकी वापसी तय कर दी थी, कहीं नवाज के साथ भी … [Read more...] about नवाज की गिरफ्तारी के अर्थ
भारत माता मंदिर, हरिद्वार के संस्थापक प्रसिद्ध सन्यासी श्री सत्यमित्रानंदजी और डॉ. वैदिक देश की वर्तमान स्थिति पर चर्चा करते हुए
भारत माता मंदिर, हरिद्वार के संस्थापक प्रसिद्ध सन्यासी श्री सत्यमित्रानंदजी और डॉ. वैदिक देश की वर्तमान स्थिति पर चर्चा करते हुए … [Read more...] about भारत माता मंदिर, हरिद्वार के संस्थापक प्रसिद्ध सन्यासी श्री सत्यमित्रानंदजी और डॉ. वैदिक देश की वर्तमान स्थिति पर चर्चा करते हुए