आज तीन-चार खबरों को एक साथ रखकर मैं सोचता रहा कि आशा की किरण भी उभर रही है और साथ ही घनेरे बादल भी छाते चले जा रहे हैं। एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और इमरान दावोस में मिल रहे हैं और ट्रंप कह रहे हैं कि आप चाहें तो मैं कश्मीर के मामले में मध्यस्थता करुं ? मोदी और ट्रंप की घनिष्टता से कौन परिचित नहीं है ? उन्होंने मोदी को ‘भारत का पिताजी’ कहा था। ट्रंप ने मोदी के सामने भी कश्मीर पर … [Read more...] about भाजपा पीछे नहीं हटेगी
Archives for January 2020
विषमता पर प्रतिबंध क्यों नहीं ?
आज आई आक्सफोम की एक रपट ने मुझे चौंका दिया। उसके मुताबिक भारत के एक प्रतिशत अमीरों के पास देश के 70 प्रतिशत लोगों से ज्यादा पैसा है। ज्यादा याने क्या ? इन एक प्रतिशत लोगों के पास 70 प्रतिशत लोगों के पास जितना पैसा है, उससे चार गुना ज्यादा है। सारी दुनिया के हिसाब से देखें तो हाल और भी बुरा है। दुनिया के 92 प्रतिशत की संपत्ति से दुगुना पैसा दुनिया के सिर्फ एक प्रतिशत लोगों के … [Read more...] about विषमता पर प्रतिबंध क्यों नहीं ?
कड़ी चुनौती के दौर में नड्डा की ताजपोशी
दैनिक भास्कर, 22 जनवरी 2020: श्री जगत प्रकाश नड्डा भाजपा के नए अध्यक्ष बने, यही तथ्य बताता है कि भारत में लोकतंत्र अभी जीवंत है। वरना कांग्रेस की तरह भाजपा भी एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बनकर रह जाती। भाजपा की स्थापना 1980 में हुई थी। श्री अटलबिहारी वाजपेयी उसके पहले अध्यक्ष चुने गए थे। उनके बाद अब तक भाजपा के दस अध्यक्ष चुने गए लेकिन उनमें से कोई किसी अध्यक्ष का बेटा या बेटी, … [Read more...] about कड़ी चुनौती के दौर में नड्डा की ताजपोशी
भोपाल के राजभवन में महात्मा गांधी के 150 वीं जयंति के समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. वेदप्रताप वैदिक
भोपाल के राजभवन में महात्मा गांधी के 150 वीं जयंति के समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. वेदप्रताप वैदिक। मंच पर बैठे हैं मप्र के राज्यपाल श्री लालजी टंडन, केंद्रीय मंत्री श्री प्रहलाद पटेल, पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और लोकेश मुनि। … [Read more...] about भोपाल के राजभवन में महात्मा गांधी के 150 वीं जयंति के समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. वेदप्रताप वैदिक
मस्जिद में हिंदू विवाह
केरल के कायमकुलम कस्बे के मुसलमानों ने सांप्रदायिक सदभाव की ऐसी मिसाल कायम की है, जो शायद पूरी दुनिया में अद्वितीय है। उन्होंने अपनी मस्जिद में एक हिंदू जोड़े का विवाह करवाया। निकाह नहीं, विवाह ! विवाह याने हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार मंत्र-पाठ, पूजा, हवन, द्वीप-प्रज्जवलन, मंगल-सूत्र आदि यह सब होते हुए आप यू-टयूब पर भी देख सकते हैं। शरत शशि और अंजु अशोक कुमार के इस विवाह में आये … [Read more...] about मस्जिद में हिंदू विवाह
म्यांमार पर चीनी घेरा
श्रीलंका के बाद चीनी राष्ट्रपति शी चिन फिंग अब म्यांमार पहुंचे हैं। म्यामांर में अपने दो-दिन के प्रवास में उन्होंने 33 आपसी समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। म्यांमार की नेता सू ची का बयान ध्यान देने लायक है। उसमें कहा गया है कि ‘‘यह कहने की जरुरत ही नहीं है कि पड़ौसी देश (म्यांमार) के पास इसके सिवाय कोई विकल्प ही नहीं है कि वह अपने पड़ौसी देश के साथ इस सृष्टि के अंत तक खड़ा … [Read more...] about म्यांमार पर चीनी घेरा
कहां चीन और कहां भारत ?
आज चीन की प्रति व्यक्ति आय के आंकड़े देखकर मेरे दिमाग में कई सवाल एक साथ उठते रहे। चीन में प्रति व्यक्ति आय 10 हजार डालर से ज्यादा है जबकि भारत की प्रति व्यक्ति आय 2000 डालर के आस-पास है। याने चीन हमसे पांच गुना आगे है। हम चीन के पहले आजाद हुए और चीन प्रारंभिक कई वर्षों तक कम्युनिस्ट बेड़ियों में जकड़ा रहा, फिर भी उसने इतनी जल्दी इतनी उन्नति कैसे कर ली? आज चीन और भारत की जनसंख्या … [Read more...] about कहां चीन और कहां भारत ?
इमरान को भारत का निमंत्रण
भारत सरकार ने शंघाई सहयोग संगठन की वार्षिक बैठक के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को न्यौता भेजा है। यह बैठक इस साल के अंत में होगी और इसमें इस संगठन के सदस्यगण भाग लेंगे। इनमें रुस और चीन के साथ-साथ उजबेकिस्तान, कजाकिस्तान, ताजिकिस्तान और किरगिजिस्तान भी सदस्य हैं। भारत ने इमरान को न्यौता तो भेजा है लेकिन पता नहीं कि इमरान आएंगे या नहीं ? जैसे हालात आजकल हैं, यदि वैसे … [Read more...] about इमरान को भारत का निमंत्रण
कश्मीरः सही काम गलत ढंग से
कश्मीर के कुछ नेताओं को उनके अपने बंगलों में रखा जा रहा है, इंटरनेट की सुविधा कुछ अन्य जिलों में बढ़ाई जा रही है और सबसे बड़ी बात यह कि 36 केंद्रीय मंत्रियों को जम्मू-कश्मीर के लगभग 60 स्थानों पर भेजा जा रहा है ताकि वे वहां जाकर आम लोगों को समझाएं। उनसे संवाद कायम करें।यह अच्छी बात है। मैंने दो-तीन दिन पहले लिखा था कि अब कश्मीर पर से सभी तरह के प्रतिबंध हटाने का सही वक्त है और … [Read more...] about कश्मीरः सही काम गलत ढंग से
विदेश मंत्रालय की चिंता
एक ओर हमारी सरकार रायसीना डायलाग कर रही है, जिसमें दर्जनों विदेशी नेता दिल्ली आए हुए हैं और दूसरी ओर मलेशिया और श्रीलंका से ऐसी खबरें आ रही हैं, जिनसे हमारे विदेश मंत्रालय की चिंता बढ़ सकती है। मलेशिया के राष्ट्रपति महाथिर मुहम्मद कश्मीर, नागरिकता संशोधन कानून और जाकिर नाइक के मामले में साफ-साफ भारत-विरोधी रवैया अपना रहे हैं। उन्होंने इन तीनों मुद्दों पर न सिर्फ भारत की कड़ी … [Read more...] about विदेश मंत्रालय की चिंता