दैनिक भास्कर, 27 मार्च 2008 : किसी देश में हुए चमत्कार पर हम क्या इसीलिए ध्यान न दें कि उसकी जनसंख्या सिर्फ 6-7 लाख है? जी हॉं, छह लाख 70 हजार की जनसंख्या वाला यह देश भूटान, भारत का पड़ौसी है| भूटान में लोकतंत्र् का जैसा सूर्योदय हुआ है, वैसा अब तक किसी अन्य शाही देश में नहीं हुआ है| खून की नदियों में डूबे बिना राजतंत्र् से लोकतंत्र् की यात्र नहीं होती| क्या नेपाल, क्या ईरान, … [Read more...] about भूटान में लोकतंत्र् का विलक्षण सूर्योदय
Archives for March 2008
तिब्बत पर भारत क्यों न करे पहल
नवभारत टाइम्स, 21 मार्च 2008 : तिब्बत के सवाल पर भारत सरकार ने अभी तक जो कुछ कहा है, उसका ठोस अर्थ क्या है, यह वह स्वयं जानती हैं| यह अवसर बोलने का कम और कुछ कर गुजरने का ज्यादा हैं| विपक्ष ने संसद में शोर जरूर मचाया लेकिन तिब्बत के सवाल पर हमारी सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के हाथ-मुंह बॅंधे हुए हैं| 2003 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने ही पहली बार तिब्बत को चीनी प्रांत कहा और … [Read more...] about तिब्बत पर भारत क्यों न करे पहल
दुबारा क्यों चली कश्मीर पर बहस
जनसत्ता, 19 मार्च 2008 : पाकिस्तानी चुनाव में कश्मीर कोई खास मुद्दा था ही नहीं| न तो नेतागण अपनी सभाओं में उसका जिक्र करते थे और न ही उम्मीदवारों को फुर्सत थी कि वे कश्मीर के सोये भूत को जगाऍं| सारे नेता, अखबार और चैनल फौजी तानाशाही, अमेरिकी वर्चस्व, आतंकवाद, बेनज़ीर की हत्या और मंहगाई को मुद्दा बनाए हुए थे| लेकिन कश्मीर पर अचानक ऩकली बहस चल पड़ी है| लाहौर और इस्लामाबाद के … [Read more...] about दुबारा क्यों चली कश्मीर पर बहस
मुशर्रफ रहेंगे या जाऍंगे?
रा. सहारा, 17 मार्च 2008 : इस्लामाबाद में अगले सप्ताह नई संसद शपथ लेगी और संयुक्त सरकार बनेगी, यह अच्छी खबर है लेकिन असली सवाल यह है कि जनरल मुशर्रफ का क्या होगा? सरकार और संसद के साथ उनके संबंध कैसे होंगे? मुशर्रफ रहेंगे या जाऍंगे? संसद उन्हें बर्खास्त करेगी या वे संसद को बर्खास्त करेंगे? गठबंधन-सरकार कितने दिन चलेगी? क्या गठबंधन को भंग करने में मुशर्रफ सफल होंगे? यदि सरकार और … [Read more...] about मुशर्रफ रहेंगे या जाऍंगे?
तिब्बत पर ज़रा जुबान हिलाऍं
दैनिक भास्कर, 16 मार्च 2008 : तिब्बत की कराह ने सारी दुनिया को कॅंपा दिया है| दुनिया को पता है कि जो चीनी सरकार अपनी हान जाति के चीनी नौजवानों को हजारों की संख्या में मार सकती है, वह तिब्बतियों को क्यों बख्शेगी| चीनी सरकार के मुताबिक अभी तक ल्हासा में सिर्फ दस आदमी मरे हैं लेकिन प्रवासी तिब्बती सरकार और तिब्बत गए पर्यटकों का कहना है कि कम से कम 30 लोग मारे गए हैं और सैकड़ों … [Read more...] about तिब्बत पर ज़रा जुबान हिलाऍं