मध्यप्रदेश के सोनकच्छ में आयोजित अखिल भारतीय जैन समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. वेदप्रताप वैदिक से मिलते हुए भाजपा के महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय। 22 जुलाई 2019 … [Read more...] about अखिल भारतीय जैन समारोह में डॉ. वैदिक से मिलते हुए भाजपा के महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय
Archives for July 2019
अल्पसंख्यकता मीठा जहर है
सर्वोच्च न्यायालय के सामने एक बड़ी मजेदार याचिका आई है। इस याचिका में अश्विनी उपाध्याय ने तर्क दिया है कि भारत में अल्पसंख्यक की परिभाषा बदली जाए। किसी भी मजहब के आदमी को अल्पसंख्यक घोषित करते समय उसके संप्रदाय के लोगों की संख्या का हिसाब राष्ट्रीय नहीं, प्रांतीय आधार पर किया जाए। याने पूरे भारत की जनसंख्या में सिख अल्पसंख्यक हैं लेकिन पंजाब में वे बहुसंख्यक हैं। इसी तरह कश्मीर … [Read more...] about अल्पसंख्यकता मीठा जहर है
सैकड़ों मायावती और हजारों आनंद
भारत के लगभग सभी टीवी चैनलों और अखबारों में यह खबर खूब छपी है कि मायावती के भाई की 400 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली गई है। दिल्ली के पास नोएडा इलाके में उप्र की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के भाई आनंदकुमार की यह सात एकड़ जमीन थी। यह जमीन आनंद ने उस समय कब्जाई थी, जब उसकी बड़ी बहन उत्तरप्रदेश की मुख्यमंत्री थी। यह जमीन बेनामी है। आनंद और उसकी पत्नी विचित्रा इस मंहगी जमीन पर एक … [Read more...] about सैकड़ों मायावती और हजारों आनंद
जाधव और हाफिज पर इमरान नई पहल करें
दैनिक भास्कर, 19 जुलाई 2019: हेग की अंतरराष्ट्रीय अदालत में भारत की विजय और आतंक सरगना हाफिज सईद की गिरफ्तारी, इन दोनों घटनाओं से हमारी सरकार और हम लोग गदगद हैं लेकिन इन दोनों मामलों की बहुत-सी पेचीदगियों को भी समझना जरुरी है। पाकिस्तानी सरकार और फौज ने कुलभूषण जाधव को भारतीय आतंकवादी और जासूस बताकर उसे मौत की सजा दे दी थी लेकिन अंतरराष्ट्रीय अदालत के 16 जजों में से 15 के बहुमत … [Read more...] about जाधव और हाफिज पर इमरान नई पहल करें
जाधव को रिहा करे पाकिस्तान
हेग के अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के जज इस समय परम आनंद की स्थिति में होंगे। उन्होंने अपनी जिंदगी में कूलभूषण जाधव के मामले-जैसा फैसला कभी नहीं दिया होगा। इस फैसले का सबसे बड़ा चमत्कार यह है कि वादी और प्रतिवादी दोनों ही जश्न मना रहे हैं। भारत कह रहा है कि 16 में से 15 जजों ने जाधव के मुकदमे को फिर से चलाने और उसे भारतीय वकीलों की मदद लेने का अधिकार देकर पाकिस्तान के मुंह पर करारा … [Read more...] about जाधव को रिहा करे पाकिस्तान
भारतीय भाषाओं की विजय
तमिलनाडु के राज्यसभा सदस्यों को मैं हार्दिक बधाई देता हूं कि उन्होंने राज्यसभा का काम ठप्प करवाकर सारी भारतीय भाषाओं को मान्यता दिलवाई। कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद की सराहना करनी होगी कि उन्होंने तत्काल फैसला करके तमिल ही नहीं, सभी भाषाओं के द्वार खोल दिए। तमिलनाडु में 14 जुलाई को पोस्ट आफिसों में भर्ती के लिए कुछ परीक्षाएं हुईं। उनका माध्यम सिर्फ अंग्रेजी और हिंदी रखा … [Read more...] about भारतीय भाषाओं की विजय
भारत धृतराष्ट्र क्यों बना हुआ है ?
अफगानिस्तान के सवाल पर पिछले हफ्ते चीन में चार देशों ने बात की। अमेरिका, रुस, चीन और पाकिस्तान! इनमें भारत क्यों नहीं है ? क्या अफगानिस्तान से भारत का कोई संबंध नहीं है ? भारत और अफगानिस्तान के संबंध सदियों से चले आ रहे हैं। अफगानिस्तान को आज भी ‘आर्याना’ कहा जाता है। महाभारत की गांधारी कौन थी? क्या महान वैयाकरण पाणिनी अफगानिस्तान में पैदा नहीं हुए थे? ये तो हुई पुरानी बातें … [Read more...] about भारत धृतराष्ट्र क्यों बना हुआ है ?
भारत-पाकः सुनहरा मौका
करतारपुर गलियारे को संचालित करने पर भारत और पाकिस्तान के बीच सैद्धांतिक सहमति हो गई है। इस्लामाबाद ने विश्वास दिलाया है कि वह करतारपुर गुरुद्वारे के नाम पर चलने वाली हर भारत-विरोधी गतिविधि पर प्रतिबंध लगाएगा। उसने यह घोषणा भी की है कि भारत के प्रत्येक नागरिक को, यदि उसके पास पासपोर्ट है तो उसे वीजा के बिना भी करतारपुर जाने दिया जाएगा और वहां तक पहुंचने के लिए वह एक पुल भी शीघ्र … [Read more...] about भारत-पाकः सुनहरा मौका
‘‘सलाम करो, उस लड़के को!’’
कल कुछ समाजवादी साथियों ने दिल्ली में दो दिन का समाजवादी समागम आयोजित किया था। देश भर से लगभग 150-200 ऐसे समाजवादी इकट्ठे हुए थे, जो देश की वर्तमान राजनीतिक दशा से चिंतित थे और कुछ पहल करने का विचार कर रहे थे। दूसरे दिन के सत्र में श्री रमाशंकरसिंह और श्री सुनीलम ने मुझे एक मुख्य वक्ता के रुप में बहुत ही आदर और आग्रह से निमंत्रित किया था। मैं जब बोलने खड़ा हुआ तो एक सज्जन खड़े … [Read more...] about ‘‘सलाम करो, उस लड़के को!’’
गरीबी का मजाक है, यह
संयुक्तराष्ट्र संघ की एक ताजा रपट के मुताबिक दुनिया में गरीबी को सबसे ज्यादा खत्म करने वाला कोई देश है तो भारत ही है। भारत में सन 2006 से 2016 तक याने 10 साल में 27 करोड़ 10 लाख लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठ गए। कांग्रेस सरकार की इससे ज्यादा तारीफ क्या हो सकती है? डॉ मनमोहनसिंह की सरकार को सफलता का यह सबसे सुंदर प्रमाण-पत्र दिया जा सकता है। यह रपट 103 देशों के सवा अरब लोगों का अध्ययन … [Read more...] about गरीबी का मजाक है, यह