NavBharat Times, 23 Feb 2004 : पाकिस्तान के परमाणु-कबाड़ी अब्दुल क़दीर खान को धन्यवाद दिया जाना चाहिए कि उनकी कारस्तानियों के कारण अमेरिका को कुछ अक़्कल आई है| अगर क़दीर खान के अपराधों पर चादर ढकी रहती तो इस दुनिया को समूल-नाश से कोई बचा नहीं पाता| या तो कोई आतंकवादी, या कोई धर्मांध राष्ट्र या कोई कट्टर गिरोह परमाणु बम फेंककर इस दुनिया को एक झटके में ही तबाह कर देता| परमाणु … [Read more...] about दुनिया को बचाने के सात सूत्र
Archives for February 2004
बोफोर्स : सौदे को भूलें और तोपों को याद करें
दैनिक भास्कर,19 फरवरी 2004 : भाजपा के ‘इंडिया शाइनिंग’ (चमकता भारत) नारे के मुकाबले कॉंग्रेस को अब ‘राजीव शाइनिंग’ (चमकते राजीव) नारा हाथ आ गया है| जिस बेरहमी से केंद्र सरकार विज्ञापनों पर पैसा बहा रही है, उसके मुकाबले अब कॉंग्रेस भी खम ठोक रही है| दिल्ली उच्च न्यायालय के फैसले को कॉंग्रेस ने अपनी नाव बना लिया है| वह तिनके को नाव समझ बैठी है| डूबते को तिनके का सहारा ! जिस … [Read more...] about बोफोर्स : सौदे को भूलें और तोपों को याद करें
अटलजी अपरिहार्य क्यों बन गए हैं?
नई दुनिया (इंदौर), 18 फरवरी 2004 : प्रधानमंत्री के तौर पर श्री अटलबिहारी वाजपेयी ने पॉंच नहीं, लगभग छह साल पूरे कर लिये हैं| पहले तो शिखर पर पहॅुंचना और फिर उस पर लगातार इतने लम्बे समय तक टिके रहना अपने आप में अजूबा है| अटलजी के अलावा कौन प्रधानमंत्री है, जो इतने लम्बे समय चल सका? केवल जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गॉंधी ! मोरारजी देसाई भी नहीं| चरणसिंह, वि.प्र. सिंह, चंद्रशेखर, … [Read more...] about अटलजी अपरिहार्य क्यों बन गए हैं?
पाकिस्तान का अपराध स्वयंसिद्घ है
राष्ट्रीय सहारा, 09 फरवरी 2004 : दुनिया के सबसे बड़े मौत के सौदागर को माफी क्यों मिली? जिस परवेज़ मुशर्रफ ने नवाज़ शरीफ और बेनज़ीर भुट्टो को माफ़ नहीं किया, उसने पाकिस्तानी वैज्ञानिक डॉ. अब्दुल क़दीर खान को माफ़ क्यों कर दिया? खान का गुनाह क्या नवाज़ और बेनज़ीर से कम था? कम नहीं, ज्यादा, बहुत ज्यादा है| इतना ज्यादा है कि उसके आगे तालिबान, सद्दाम और इस्राइल के गुनाह भी फीके पड़ … [Read more...] about पाकिस्तान का अपराध स्वयंसिद्घ है
पाकिस्तान में नया धमाका
Dainik Bhaskar, 6 Feb 2004 : बम के धमाके से बड़ा है, उसकी चोरी का धमाका ! पाकिस्तान का परमाणु-बम अभी चोरी नहीं हुआ है लेकिन उसके वैज्ञानिकों ने बम के रहस्यों को जो चोरी-चोरी बेच दिया है, उसके धमाके ने पाकिस्तान में कोहराम मचा रखा है| भारतीय बम के जवाब में जब 1998 में पाकिस्तान ने बम फोड़ा तो पाकिस्तान में उत्साह की लहर फैल गई थी| पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ और … [Read more...] about पाकिस्तान में नया धमाका
ऐसी सजा हो पाकिस्तान को
नवभारत टाइम्स, 05 फरवरी 2004 : कहने को कह दिया जाता है कि बकरे की मॉं कब तक खैर मनाएगी लेकिन बकरीद के बावजूद हमारे दक्षिण एशियाई बकरे को घबराने की जरूरत नहीं है| अमेरिकी प्रशासन के प्रवक्ता ने कह दिया है कि बीती ताहि बिसार दे, आगे की सुध लेय ! पाकिस्तान ने परमाणु-बम की तकनीक और कल-पुर्जे बेचने का जो गंभीर अन्तरराष्ट्रीय अपराध किया है, उसकी सजा इतनी भयंकर हो सकती थी कि उसके आगे … [Read more...] about ऐसी सजा हो पाकिस्तान को