जागरण, 29 अगस्त 2017 (भोपाल): … [Read more...] about पत्रकारिता लोकतंत्र का हृदय है: डॉ. वैदिक
Archives for August 2017
सांप भी मरा, लाठी भी नहीं टूटी
सर्वोच्च न्यायालय ने गुजरात उच्च न्यायालय के एक फैसले को रद्द कर दिया। यह रद्द करना ध्यान देने लायक है। 2002 के दंगों में सैकड़ों मस्जिदों और गिरजों को लोगों ने नुकसान पहुंचाया था। इस्लामिक रिलीफ कमिटी आफ गुजरात ने इन 567 मस्जिदों की मरम्मत के लिए गुजरात सरकार से पैसों की मांग करते हुए एक याचिका दायर कर दी थी। गुजरात न्यायालय ने कमिटी की मांग को जायज मानते हुए गुजरात सरकार को … [Read more...] about सांप भी मरा, लाठी भी नहीं टूटी
दोकलाम: दोनों की नाक बची
दोकलाम पर छिड़ा भारत-चीन विवाद फिलहाल खत्म हुआ, यह दोनों एशियाई राष्ट्रों की कूटनीतिक विजय है। इसमें यह समझना कि दोनों में से एक हारा और एक जीता, गलत होगा। यह प्रश्न भी अब असंगत हो गया कि किस देश ने अपनी फौजों को पहले पीछे हटाया ? दोनों ही राष्ट्रों के नेताओं की मजबूरी है कि वे अपनी-अपनी जनता को यह बताएं कि उन्होंने अपनी नाक नहीं कटाई। चीन के लिए यह ज्यादा बड़ी मजबूरी है, … [Read more...] about दोकलाम: दोनों की नाक बची
पापी संतः यह सजा बहुत कम है
राम रहीम के नामों को कलंकित करनेवाले गुरमीतसिंह को आखिर 20 साल की सजा हो गई। कानून जितनी सजा दे सकता था, उसने दे दी लेकिन इस तरह के ढोंगी बाबा अपने आप को कानून से ऊपर समझते हैं। इसीलिए उसको वह सजा मिलनी चाहिए थी, जो नैतिक दृष्टि से उचित होती। मैंने कल सुझाया था कि गुरमीत को अपने कत्ल की सजा खुद मांगनी चाहिए थी लेकिन वह कायर सिर्फ बीस साल की सजा पर ही फूट-फूटकर रोने लगा। उसे … [Read more...] about पापी संतः यह सजा बहुत कम है
हरियाणा में राजधर्म का उल्लंघन
डेरा सच्चा सौदा के सरगना गुरमीत सिंह की गिरफ्तारी पर हुई हिंसा और तोड़-फोड़ को लेकर सारा देश दुखी और शर्मिंदा है लेकिन भाजपा बिल्कुल मस्त है। उसे कोई परवाह नहीं है। पंजाब और हरियाणा के उच्च न्यायालय ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा प्रहार किया है। उसने कहा है कि वोट बैंक की खातिर सरकारों ने आत्म-समर्पण कर दिया है। नेता लोग जब … [Read more...] about हरियाणा में राजधर्म का उल्लंघन
राम रहीम अब तो करें पश्चाताप
गुरमीत राम रहीम के नाम पर जितनी हिंसा और तोड़-फोड़ हुई है, उससे अंदाज लगाया जा सकता है कि उनके प्रति लाखों लोगों की कितनी अंध-श्रद्धा है। यह अंध-श्रद्धा कैसी है और कितनी है, इसका जितना अंदाज गुरमीत को है, उतना किसी को नहीं होगा (यहां मैं राम रहीम जैसे पवित्र शब्दों से संकोच कर रहा हूं)। गुरमीत की जिस बात ने मुझे सबसे ज्यादा प्रभावित किया, वह यह कि अदालत ने उन्हें जब दोषी करार … [Read more...] about राम रहीम अब तो करें पश्चाताप
क्या ट्रम्प नई अफगान नीति पर कायम रहेंगे?
दैनिक भास्कर, 26 अगस्त 2017: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अफगानिस्तान के बारे में अपनी जिस नई नीति की घोषणा की है,यदि वे उसे लागू कर पाए तो अकेले अफगानिस्तान ही नहीं, पूरे दक्षिण एशिया की ही शक्ल बदल जाएगी। इसके पहले तक अमेरिका की हर सरकार ने पाकिस्तान केा अपने क्षुद्र स्वार्थों का मोहरा बनाया याने उसने पहले सोवियत संघ के खिलाफ उसे इस्तेमाल किया और फिर अफगानिस्तान को … [Read more...] about क्या ट्रम्प नई अफगान नीति पर कायम रहेंगे?
राम-रहीम के बेरहम भक्त
डेरा सच्चा सौदा के मुखिया गुरमीत राम रहीम सिंह को अदालत ने बलात्कार और यौन-शोषण के मामले में दोषी ठहराया है, उसे अभी सजा भी नहीं दी है लेकिन इस खबर को सुनते ही हरियाणा और पंजाब में कई लोगों ने अपनी जानें दे दी, हजारों लोग जगह-जगह धरना दिए हुए हैं, फौज और पुलिस से भी नहीं डर रहे हैं, कारें जला रहे हैं, स्टेशनों में आग लगा रहे हैं, पत्रकारों को धकिया रहे हैं। आखिर इसकी वजह … [Read more...] about राम-रहीम के बेरहम भक्त
तीन तलाक: अरबों की अंधी नकल!
तीन तलाक पर सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को 3-2 का फैसला माना जा रहा है याने तीन जजों ने तीन तलाक के विरुद्ध और दो ने उसके समर्थन में फैसला दिया है। मुझे ऐसा नहीं लगता। मैं जजों के तर्कों पर नहीं जा रहा हूं। तर्क तो उन्होंने एक-दूसरे के विरुद्ध जरुर दिए हैं। क्यों नहीं देंगे ? वे सब विद्वान हैं। सबका अपना-अपना नजरिया है लेकिन मेरा सवाल है कि सबके तर्कों का कुल नतीजा क्या है … [Read more...] about तीन तलाक: अरबों की अंधी नकल!
ट्रंप के शीर्षासन का स्वागत
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अफगानिस्तान के बारे में अपनी नई नीति की घोषणा की है। यह नीति उनके पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की नीति को तो रद्द करती ही है, खुद ट्रंप के पुराने कथनों को भी शीर्षासन करवाती है। ट्रंप की इस नई अफगान नीति का सबसे महत्वपूर्ण बिंदु यह है कि उसने अफगान अराजकता के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया है। यों तो कई पुराने राष्ट्रपतियों ने भी पाकिस्तान … [Read more...] about ट्रंप के शीर्षासन का स्वागत