इराक के तेल समृद्ध किरकुक इलके में रहने वाले कुर्दों के विशाल बहुमत ने स्वतंत्र देश के निर्माण के पक्ष में मतदान किया। उस क्षेत्र में कुर्द पार्टी का शासन है, जिसने वहां जनमत संग्रह आयोजित किया। वोट डालने वाले 33 लाख लोगों में से 92 फ़ीसद ने अलगाव का समर्थन किया। इराक की सरकार ने इस जनमत संग्रह को अवैध करार दिया था। इराक़ी प्रधानमंत्री हैदर अल-अबादी ने आखिर में जनमत संग्रह के … [Read more...] about मियां की जूती मियां के सिर
Archives for September 2017
भारतीय फौजें काबुल नहीं जाएंगी
अमेरिका के रक्षा मंत्री जेम्स मेटिस भारत क्यों आए? इसीलिए कि अफगानिस्तान से अमेरिकी फौजें हटा ली जाएं और उनकी जगह भारतीय सेनाएं अड़ा दी जाएं। 1981 के जनवरी माह में मैं अपने पुराने मित्र बबरक कारमल से काबुल में मिला था तो उन्होंने ढाई-तीन घंटे की पहली मुलाकात में जो बात मुझसे सबसे पहले कही, वह यही थी कि रुसी फौजों के बदले अगर भारत की फौजें अफगानिस्तान आ जाएं तो बड़ी कृपा … [Read more...] about भारतीय फौजें काबुल नहीं जाएंगी
जर्मनी में फिर एंजेला मर्केल
जर्मनी में चांसलर एंजेला मर्केल की पार्टी क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक यूनियन और क्रिश्चियन सोश्यल यूनियन को कुल 94 सीटें व 33 प्रतिशत वोट मिले। इस चुनाव में उनके 8 प्रतिशत वोट कम हो गए। इसके बावजूद वे सबसे ज्यादा सीट और वोट वाली पार्टियां बन गई हैं। दूसरे शब्दों में मर्केल अब चौथी बार जर्मनी की चांसलर बनेंगी लेकिन इस बार उन्हें ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। उनकी पुरानी सहयोगी … [Read more...] about जर्मनी में फिर एंजेला मर्केल
इंदौर की चुनरी-यात्रा: हजारों भक्तों ने थामी चुनरी
इंदौर। बड़ा गणपति से रविवार सुबह जब श्रद्धालु बिजासन मां को चुनरी चढ़ाने के लिए निकले तो लोग उन्हें देखते ही रह गए। लाखों सितारों से सजी दो किलाेमीटर लंबी चुनरी बिजासन मां को चढ़ाई गई। यात्रा में भक्तों का जनसैलाब उमड़ा। यात्रा के माध्यम से जहां स्वदेशी अपनाओ देश बचाओ का संदेश दिया वहीं खास बात यह थी कि यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। वरिष्ठ पत्रकार वेदप्रताप वैदिक ने कहा- … [Read more...] about इंदौर की चुनरी-यात्रा: हजारों भक्तों ने थामी चुनरी
इंदौर की चुनरी-यात्रा: क्या कहने ?
इंदौर में कल सुबह मैंने एक चुनरी-यात्रा में भाग लिया। इस चुनरी-यात्रा का अनुभव असाधारण था, इसलिए आज उसके विषय में लिख रहा हूं। इंदौर में अब से 55-60 साल पहले मैंने बड़ी-बड़ी जनसभाओं को संबोधित किया है और हजारों छात्रों के जोशीले जुलूसों का नेतृत्व भी किया है लेकिन ऐसा जुलूस, जैसा मैंने कल देखा, इंदौर में तो क्या देश में भी कहीं नहीं देखा। हां, ईरान के शंहशांह के खिलाफ जब बगावत का … [Read more...] about इंदौर की चुनरी-यात्रा: क्या कहने ?
संयुक्तराष्ट्र में सुषमा और मलीहा
हमारी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कमाल कर दिया। संयुक्त राष्ट्र संघ में पाकिस्तान के मर्म को झिंझोड़ दिया। यह तो सभी भारतीय नेता और कूटनीतिज्ञ कहते रहते हैं कि पाकिस्तान आतंकवाद का गढ़ है। लेकिन सुषमा ने यह कहने के साथ-साथ यह भी पूछ लिया कि आखिर पाकिस्तान ने पैदा होकर किया क्या ? भारत और पाकिस्तान का जन्म एक ही समय हुआ था (पाकिस्तान का एक दिन पहले), फिर भी आज भारत कहां है और … [Read more...] about संयुक्तराष्ट्र में सुषमा और मलीहा
महिला आरक्षण: फायदा ही फायदा
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पत्र लिख कर प्रधानमंत्री से कहा है कि वे संसद में महिला आरक्षण के विधेयक को पास करवाएं। 2010 में कांग्रेस सरकार ने इस विधेयक को राज्यसभा में तो पारित करवा लिया लेकिन लोकसभा में इसे वह इस डर से लाई ही नहीं कि उसका वहां बहुमत नहीं था और उसकी सहयोगी पार्टियां उसे गिरा देतीं। महिलाओं को विधानसभा और लोकसभा में 33 प्रतिशत स्थान देने का विरोध … [Read more...] about महिला आरक्षण: फायदा ही फायदा
बिना ब्रेक की सरकार पर लगाम लगाए कौन ?
दैनिक भास्कर, 23 सितंबर 2017: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की जो खबरें अमेरिका से आ रही है, वे ऐसी हैं, जैसे किसी रेगिस्तान में झमाझम बारिश हो। भारत में जिसे लोग नेता मानने को तैयार नहीं हों, जिसे अखबारों में कभी-कभी अंदर के कोनों में कुछ जगह मिल जाती हो और जिसे लोगों ने तरह-तरह के मज़ाकिया नाम दे रखे हों, वह युवा नेता अमेरिका के बर्कले और प्रिंसटन जैसे विश्वविद्यालयों के … [Read more...] about बिना ब्रेक की सरकार पर लगाम लगाए कौन ?
अफगान में भारत की भूमिका क्यों नहीं ?
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी ने न्यूयार्क में एक ऐसी बात कह दी है, जो कि न तो भारत, न अफगानिस्तान और न ही पाकिस्तान के हित में है। यदि उनकी बात मान ली जाए तो उससे इन तीनों देशों का नुकसान ही नुकसान है। अब्बासी ने न्यूयार्क की कौंसिल आफ फारेन पालिसी में कह दिया कि अफगानिस्तान में भारत की कोई भूमिका नहीं है। शून्य भूमिका है। वहां भारत को कोई राजनीतिक या सामरिक … [Read more...] about अफगान में भारत की भूमिका क्यों नहीं ?
डोनाल्ड ट्रंप के चौके और छक्के
संयुक्त राष्ट्र संघ में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पहला भाषण, भाषण कम, क्रिकेट के चौके और छक्के की तरह था। हम आशा करते थे कि पिछले 8-9 माह में ट्रंप ने राष्ट्रपति की कुर्सी में बैठने के बाद यह अच्छी तरह से सीख लिया होगा कि 193 राष्ट्रों की सभा में उन्हें कैसे पेश आना है। लेकिन ट्रंप ने पहला भाषण ही वहां ऐसा दिया, जैसे कि वे मेनहट्टन की किसी भीड़ में बोल रहे … [Read more...] about डोनाल्ड ट्रंप के चौके और छक्के