तृणमूल कांग्रेस की नेता और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने दिल्ली-प्रवास में भाजपा-विरोधी कई नेताओं से मिलीं। वे वास्तव में मोदी-विरोधी भाजपा नेताओं से भी मिलीं। उन्होंने सोनिया गांधी से मिलकर यह संदेश भी दिया कि वे कोई तीसरा मोर्चा (याने गैर-भाजपा और गैर-कांग्रेस मोर्चा) खड़ा करना नहीं चाहतीं तो फिर वे क्या चाहती हैं? वे सिर्फ एक दूसरा मोर्चा खड़ा करने में लगी हुई हैं। … [Read more...] about ममता का तीसरा नहीं, दूसरा मोर्चा
Archives for March 2018
किम की चीन-यात्रा के अर्थ
उत्तर कोरिया के राष्ट्रपति किम जोंग उन ने चीन-यात्रा करके सारी दुनिया को चौंका दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके बीच पिछले दिनों जो नोक-झोंक चली थी, उसने सारी दुनिया में सनसनी फैला दी थी। डर यह था कि ट्रंप और किम दोनों ही बड़बोले हैं और दोनों का ही कोई भरोसा नहीं कि वे कब क्या कर बैठें ? वे दोनों सारी दुनिया को परमाणु-युद्ध में झोंक सकते थे लेकिन पिछले दो-तीन … [Read more...] about किम की चीन-यात्रा के अर्थ
पंचायती अड़ंगों के विरुद्ध कानून
जो काम सरकार और संसद को करना चाहिए, वह अदालत कर रही है। सर्वोच्च न्यायालय का फैसला है कि खाप पंचायतों द्वारा शादियों में की जाने वाली दखलंदाजी अब अवैध मानी जाएगी। कोई भी जातीय पंचायत किसी भी बहाने से दो स्त्री और पुरुष की शादी के बीच अड़ंगा नहीं लगा सकती। वह न तो सगोत्र विवाह, न स्वगांव विवाह, न पड़ौसी गांव में विवाह करने वालों को दंडित कर सकती है। ये जातीय पंचायतें इतनी क्रूर … [Read more...] about पंचायती अड़ंगों के विरुद्ध कानून
ट्रंप की आक्रामकता का रहस्य
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले हफ्ते जब यह घोषणा की कि वे अपने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के पद पर जॉन बोल्टन को लाएंगे और माइक पोंपियो को विदेश मंत्री बनाएंगे, तभी मैंने लिखा था कि इन दोनों अतिवादियों के कारण अब नए शीतयुद्ध के चल पड़ने की पूरी संभावना है। इस कथन के चरितार्थ होने में एक सप्ताह भी नहीं लगा। अब ट्रंप ने 60 रुसी राजनयिकों को निकाल बाहर करने की घोषणा कर दी … [Read more...] about ट्रंप की आक्रामकता का रहस्य
भगतसिंह के बहाने भारत-पाक सौहार्द
शहीद भगतसिंह अब भारत और पाकिस्तान की मैत्री के सूत्रधार बनेंगे। हर 23 मार्च को अब उनकी पुण्यतिथि मनाई जाएगी। लाहौर में अब बड़ा समारोह हुआ करेगा, जिसे पाकिस्तानी और भारतीय मिलकर मनाया करेंगे। लाहौर में अब एक संग्रहालय भी बनेगा, जिसमें भगतसिंह के पत्र, उनसे संबंधित गुप्त सरकारी दस्तावेज, उनके लेख, उनके द्वारा इस्तेमाल की गई चीजें भी प्रदर्शित की जाएंगी। लाहौर के जिन घरों में उनका … [Read more...] about भगतसिंह के बहाने भारत-पाक सौहार्द
दुबई से हम क्या सीखें ?
मैं पिछले तीन दिन से दुबई में हूं। जिस कारण से मैं यहां आया, उसके बारे में बाद में बात करेंगे लेकिन फिलहाल मैं कहना यह चाहता हूं कि जो यह देश है, संयुक्त अरब अमारात, इससे हम बहुत कुछ सीख सकते हैं। यह ठीक है कि भारत के मुकाबले यह बहुत छोटा है। भारत इससे सवा सौ गुना बड़ा है। इसकी जनसंख्या मुश्किल से एक करोड़ है और यह सात राज्यों का संयुक्त संघ है। लेकिन इसकी खूबी यह है कि दुनिया … [Read more...] about दुबई से हम क्या सीखें ?
ट्रंप, बोल्टन और पोंपियों की तिकड़ी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी कमाल के आदमी हैं। मैं पिछले 50-55 साल से अमेरिकी राजनीति को समझने की कोशिश करता रहा हूं। जब मैं न्यूयार्क की कोलंबिया युनिवर्सिटी में रिसर्च कर रहा था और बाद में भी जब मैं अमेरिका कई बार गया तो वहां के नेताओं से बराबर भेंट होती रही लेकिन ट्रंप-जैसे किसी अमेरिकी नेता से मैं न तो कभी मिला और न ही उसके बारे में कभी सुना। ट्रंप ने अपने लगभग एक … [Read more...] about ट्रंप, बोल्टन और पोंपियों की तिकड़ी
अब बने कुर्सी-सापेक्ष्य मोर्चा
कांग्रेसी नेता और पूर्व मंत्री वीरप्पा मोइली का कहना है कि कांग्रेस के बिना विपक्ष का कोई भी गठबंधन बनाना उचित नहीं है। उसका अर्थ यही होगा कि आप भाजपा के विरोधियों में फूट डाल रहे हैं और भाजपा को मजबूत बना रहे हैं। मोइली का तर्क है कि सभी धर्मनिरपेक्ष पार्टियों को एकजुट होकर भाजपा के विरुद्ध लड़ना चाहिए। इन सभी पार्टियों का एक साझा कार्यक्रम हो, जिसके आधार पर 2019 में ये … [Read more...] about अब बने कुर्सी-सापेक्ष्य मोर्चा
सुषमा को दोष क्यों दें?
भारत में राजनीति का स्तर कितना गिरता जा रहा है? अब विरोधी दलों ने सुषमा स्वराज पर हमला बोल दिया। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इराक के मोसुल में गुमशुदा 39 भारतीय लोगों की हत्या की पुष्टि क्या की, विरोधियों ने संसद में तूफान उठा दिया। उन्होंने सिर्फ एक ही टेक लगा रखी थी कि सुषमा ने पहले बार-बार यह दावा क्यों किया था कि वे सब लोग सुरक्षित हैं और उनकी तलाश जारी है। विरोधियों का … [Read more...] about सुषमा को दोष क्यों दें?
अनुसूचित कानून में सुधार
सर्वोच्च न्यायालय ने अपने एतिहासिक फैसले में अब यह तय किया है कि वह अनुसूचित जाति और जनजाति कानून का दुरुपयोग नहीं होने देगी। 1989 में बने इस कानून का मुख्य लक्ष्य यह था कि देश के अनुसूचित लोगों पर होने वाले अत्याचारों को रोका जाए। इस कानून के तहत इतने कड़े प्रावधान किए गए थे कि कोई अनुसूचित व्यक्ति किसी भी व्यक्ति की जरा-सी भी शिकायत कर दे कि उसने उसका अपमान किया है या उसे … [Read more...] about अनुसूचित कानून में सुधार