कर्नाटक की सिद्धरमैया सरकार ने जबर्दस्त दांव मार दिया है। उसके मंत्रिमंडल ने सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पास कर दिया है कि कर्नाटक के लिंगायत और वीरशैव संप्रदायों को हिंदू धर्म से अलग स्वतंत्र धर्म माना जाए जैसे कि बौद्ध और जैन धर्मों को माना जाता है। लिंगायत और वीरशैव लोगों की जनसंख्या कर्नाटक में 19 प्रतिशत है। इन समुदायों ने कर्नाटक में सबसे अधिक मुख्यमंत्री दिए हैं। कांग्रेसी … [Read more...] about सिद्धरमैया का हिंदू-विरोधी पैंतरा
Archives for March 2018
केजरीवाल की माफी का अर्थ
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पहले विक्रमसिंह मजीठिया और अब नितिन गडकरी से माफी मांग कर भारत की राजनीति में एक नई धारा प्रवाहित की है। यह असंभव नहीं कि वे केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली और अन्य लोगों से भी माफी मांग लें। अरविंद पर मानहानि के लगभग 20 मुकदमे चल रहे हैं। अरविंद ने मजीठिया पर आरोप लगाया था कि वे पंजाब की पिछली सरकार में मंत्री रहते हुए भी ड्रग माफिया … [Read more...] about केजरीवाल की माफी का अर्थ
मोदी पर कांग्रेस की कृपा बनी रहे
कांग्रेस पार्टी के 84 वें महाअधिवेशन में से निकला क्या ? क्या उसमें से कुछ ऐसे सूत्र निकले, जिनसे देश को कोई आशा बंधे ? क्या कोई ऐसा नेता उसमें से उभरा, जो 2019 में देश का नेतृत्व करने लायक हो ? इन दोनों प्रश्नों का जवाब आप उस अधिवेशन में भाग लेने वाले कांग्रेसियों से ही पूछ लीजिए। वे सब भी हाथ मलते हुए घर चले गए। यह 84 वां अधिवेशन भी किस वेला में हुआ है ? ऐसी वेला में जबकि … [Read more...] about मोदी पर कांग्रेस की कृपा बनी रहे
भारत-पाक बचकाना तनाव
भारत और पाकिस्तान के बीच आजकल जो बचकाना कार्रवाइयां हो रही हैं, वे दुखद तो हैं ही, हास्यास्पद भी हैं। पाकिस्तान ने अपने उच्चायुक्त को इस्लामाबाद बुलाया है ताकि भारत का मुकाबला करने की रणनीति बनाई जा सके। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय का आरोप है कि नई दिल्ली में उसके राजनयिकों और उनके बच्चों को भारत की पुलिस बहुत परेशान करती है। यही आरोप इस्लामाबाद स्थित भारतीय दूतावास ने पाकिस्तानी … [Read more...] about भारत-पाक बचकाना तनाव
हिंदी में हस्ताक्षर करें आंदोलन
आज मैं लखनऊ में हूं। यहां आने का मुख्य कारण था, ‘हिंदी में हस्ताक्षर’ अभियान का उद्घाटन करना। यह उद्घाटन उप्र के राज्यपाल श्री राम नाइकजी और मुझे करना था लेकिन नाइकजी को राष्ट्रपति से मिलने अचानक दिल्ली जाना पड़ा। फिर भी नाइकजी ने फोन पर मेरा स्वागत किया और कहा कि आप राजभवन जाइए और आप ही उदघाटन कर दीजिए। उन्होंने पुरानी मित्रता तो निभाई ही, हिंदी के प्रति उनका आग्रह भी सिद्ध … [Read more...] about हिंदी में हस्ताक्षर करें आंदोलन
अयोध्या विवाद ऐसे हल हो
अयोध्या-विवाद फिर टल गया। सर्वोच्च न्यायालय ने तारीख आगे बढ़ा दी। अभी एक लाख पृष्ठ के दस्तावेज़ हिंदी, उर्दू और फारसी से अंग्रेजी में होने हैं। मुझे नहीं लगता कि रामजन्म भूमि और बाबरी मस्जिद का मामला अदालतें हल कर सकती हैं। यदि वे फैसला दे भी दें तो भी उसे लागू कौन कर सकता है ? इस नाजुक और राष्ट्रीय महत्व के मसले को अदालत के मत्थे मारने का मतलब यह भी है कि हमारे सारे नेता नाकारा … [Read more...] about अयोध्या विवाद ऐसे हल हो
धक्का योगी को कम, मोदी को ज्यादा
गोरखपुर और फूलपुर में अनहोनी हो गई। कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था कि उप्र में पहले लोकसभा और फिर विधानसभा के चुनाव में इतने प्रचंड बहुमत से जीतने वाली भाजपा इन दोनों में इतनी बुरी तरह से पिट जाएगी। यह पिटाई तब हुई है, जबकि लखनऊ में भाजपा सरकार को आये अभी साल भर भी नहीं हुआ है। और पिटाई कहां हुई है? उन सीटों पर हुई है, जो मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी और उप-मुख्यमंत्री केशव मौर्य … [Read more...] about धक्का योगी को कम, मोदी को ज्यादा
किसानों का बेमिसाल प्रदर्शन
देश में किसानों के कई आंदोलन पहले भी हो चुके हैं लेकिन जैसी सफलता महाराष्ट्र के किसानों को मिली है, वैसी, याद नहीं पड़ता कि भारत के किसानों को कभी मिली है। महाराष्ट्र की भाजपा सरकार ने किसानों की लगभग सभी मांगें मंजूर कर ली हैं। किसानों को दिए गए डेढ़ लाख रु. तक के सभी कर्जे माफ किए जाएंगे, उनकी फसलों की लागत से डेढ़ी राशि उन्हें न्यूनतम मूल्य के रुप में मिलेगी, जंगलों में पीढ़ियों … [Read more...] about किसानों का बेमिसाल प्रदर्शन
अपराधी नेताः कुंभकर्ण के खर्राटे
केंद्र सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय को सूचित किया है कि देश के 1765 सांसद और विधायक ऐसे हैं, जिन पर 3045 आपराधिक मुकदमे चल रहे हैं। इनमें नगर-निगमों और पालिकाओं के पार्षद और गांवों के पंच शामिल नहीं हैं। यदि उनकी संख्या भी मालूम की जाए तो यह आंकड़ा दुगुना-तिगुना भी हो सकता है। अभी तो विधायकों और सांसदों की कुल संख्या सिर्फ 4896 है। इन पर चल रहे मुकदमों की संख्या के बारे में … [Read more...] about अपराधी नेताः कुंभकर्ण के खर्राटे
फ्रांस की कमाई, भारत की ठगाई तो नहीं ?
आजकल विदेशी राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री टके सेर भारत आ रहे हैं और हमारे प्रधानमंत्री भी विदेश-यात्रा का कोई मौका नहीं चूकते। ऐसे में इन यात्राओं ने अपना महत्व खुद घटा लिया है लेकिन फ्रांस के राष्ट्रपति इमेनुअल मेक्रों की यह प्रथम भारत-यात्रा एतिहासिक बन गई है। वे अंतरराष्ट्रीय सौर-सम्मेलन का उदघाटन करने भारत आए हैं लेकिन इस यात्रा ने भारत की विदेश नीति का एक नया आयाम खोल दिया … [Read more...] about फ्रांस की कमाई, भारत की ठगाई तो नहीं ?