श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाल श्रीसेन की दादागीरी इस समय आसमान को छू रही है। पहले उन्होंने प्रधानमंत्री रनिल विक्रमसिंघ को अकारण ही बर्खास्त कर दिया और उनकी जगह अपने प्रतिद्वंदी और पूर्व राष्ट्रपति महिंद राजपक्ष को प्रधानमंत्री घोषित कर दिया। नए प्रधानमंत्री राजपक्ष को संसद में अपना बहुमत 14 नवंबर को सिद्ध करना था लेकिन 225 सदस्यों की संसद में वे मुश्किल से 106 सांसद ही जुटा … [Read more...] about श्रीलंका में श्रीसेन की दादागीरी
Archives for November 2018
तालिबानः भारत दुम क्यों दबाए ?
रुस की पहल पर आजकल तालिबान के साथ मास्को में 12 देशों का एक संवाद चल रहा है। इस संवाद में अफगानिस्तान के आस-पास के देश और उनके साथ-साथ अमेरिका, रुस, चीन और भारत भी भाग ले रहे हैं। भारत ने अपने दो सेवा-निवृत्त राजदूतों को मास्को भेजा है, जो मेरी राय में सराहना के लायक कदम है लेकिन भारत सरकार इतना अच्छा कदम उठाकर भी दब्बूपना क्यों दिखा रही है? विदेश मंत्रालय का प्रवक्ता बार-बार … [Read more...] about तालिबानः भारत दुम क्यों दबाए ?
नोटबंदीः एतिहासिक भूल
जैसे दीवाली पर पटाखाबंदी फेल हो गई, वैसे ही नोटबंदी फेल हो गई। नोटबंदी के बारे में रिजर्व बैंक की दो साल पुरानी बैठकों के जो विवरण अब सामने आ रहे हैं, उनसे पता चलता है कि विशेषज्ञों ने नवंबर 2016 में ही नोटबंदी पर सरकार को चेतावनी दे दी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर 2016 की रात को नोटबंदी की घोषणा की थी। उस घोषणा के चार घंटे पहले रिजर्व बैंक ने नोटबंदी का समर्थन कर … [Read more...] about नोटबंदीः एतिहासिक भूल
दीवाली का अर्थ पटाखेबाजी नहीं
जो लोग दीवाली का अर्थ सिर्फ पटाखे छुड़ाना समझते हैं, उन्हें इस साल निराशा होगी, क्योंकि सर्वोच्च न्यायालय ने पटाखेबाजी के खिलाफ अपना फैसला दिया है। दिल्ली की पुलिस ने मनों पटाखे जब्त किए हैं। इसके बावजूद लोग पटाखे छुड़ाने से बाज नहीं आएंगे। मैंने अब से 60-65 साल पहले ही दीवाली पर पटाखे छुड़ाना बंद कर दिया था लेकिन कई लोग दीवाली का दिन मेरे यहां ढेरों पटाखे भेज दिया करते थे और … [Read more...] about दीवाली का अर्थ पटाखेबाजी नहीं
रिजर्व बैंक क्यों करे ठगों की रक्षा
केंद्रीय सूचना आयोग ने रिजर्व बैंक और सरकार दोनों की फजीहत कर दी है। उसने रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल को एक नोटिस भेजकर पूछा है कि उन्होंने अभी तक उन लोगों के नाम क्यों नहीं जग-जाहिर किए हैं, जो जान-बूझकर बैंकों का कर्ज डकार गए हैं ? उसने उर्जित पटेल पर सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है और उससे पूछा है कि आप पर सख्त जुर्माना क्यों नहीं किया … [Read more...] about रिजर्व बैंक क्यों करे ठगों की रक्षा
चीन-पाक इस्पाती दोस्ती कब तक ?
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की हालत भी कितनी दयनीय है ? प्रधानमंत्री बनते ही उन्हें भिक्षाटन के लिए विदेश जाना पड़ा है। पहले वे सउदी अरब गए और अब उन्हें चीन जाना पड़ा है। उनके पहले पाकिस्तानी नेता भी सउदी अरब जाते थे लेकिन वे उमरा के लिए जाते थे लेकिन उन्हें अभी रियाद इसलिए जाना पड़ा है कि पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति काफी नाजुक मुकाम पर पहुंच गई है। यदि अगले दो माह में उसे … [Read more...] about चीन-पाक इस्पाती दोस्ती कब तक ?
फर्जी पटेलवाद का पुतला
भारत दुनिया का एकमात्र देश है, जहां मूर्ति पूजा होती है। ऐसे मूर्तिपूजक देश में यदि सरदार पटेल की ऐसी मूर्ति बने, जो दुनिया में सबसे ऊंची हो तो कोई आश्चर्य क्यों होना चाहिए? चीन में बनी भगवान बुद्ध की मूर्ति से भी पटेल की मूर्ति ऊंची है। तो क्या हमारा तर्क यह होगा कि जिस आदमी की मूर्ति जितनी ऊंची होगी, उसका कद भी उतना ही ऊंचा होगा ? इस हिसाब से पटेल तो गांधी, अब्राहम लिंकन, … [Read more...] about फर्जी पटेलवाद का पुतला
मोदी हटाओ आसान नहीं
तेलगू देशम पार्टी के नेता चंद्रबाबू नायडू 2018 में वही नारा दे रहे हैं, जो 1967 में डाॅ. राममनोहर लोहिया ने दिया था। लोहिया कहते थे, कांग्रेस हटाओ और नायडू कह रहे हैं, भाजपा हटाओ। उस समय प्रधानमंत्री थीं, इंदिरा गांधी और उन्हें प्रधानमंत्री बने एक साल ही हुआ था जबकि अब प्रधानमंत्री हैं- नरेंद्र मोदी, जिन्हें चार साल से ज्यादा हो गए हैं। इंदिराजी नेहरु परिवार की निरंतरता की … [Read more...] about मोदी हटाओ आसान नहीं
अध्यादेश लाना है तो सर्वधर्म केंद्र के लिए लाएं
अयोध्या में राम मंदिर का मसला 2019 के चुनाव के पहले हल होता हुआ मुझे नहीं लगता और यदि चुनाव के पहले यह हल नहीं होगा तो यह भाजपा के लिए गंभीर चुनौती सिद्ध हो सकता है। सर्वोच्च न्यायालय ने इस मामले को जनवरी 2019 तक के लिए टाल दिया है। अब से तीन महिने वह लगाएगा, उस बेंच को नियुक्त करने में, जो यह तय करेगी कि 2010 में दिया गया इलाहाबाद उच्च न्यायालय का फैसला ठीक है या नहीं। उसके … [Read more...] about अध्यादेश लाना है तो सर्वधर्म केंद्र के लिए लाएं
रेफलः अपनी लुटिया मत डुबाइए!
रेफल विमानों का सौदा मोदी सरकार के गले का पत्थर बन सकता है, यह मैंने इस विवाद के उठते ही लिखा था। मैंने यह सुझाव भी दिया था कि सरकार को वे सब मोटे-मोटे कारण उजागर कर देने चाहिए, जिनकी वजह से 526 करोड़ रु. का विमान 1670 करोड़ रु. में खरीदा जा रहा है। प्रतिरक्षा की दृष्टि से जो गोपनीय तथ्य हैं, उन्हें उजागर किए बिना भी सारी बातें देश को बताई जा सकती थीं। लेकिन अब सरकार उन्हें कैसे … [Read more...] about रेफलः अपनी लुटिया मत डुबाइए!