इच्छा-मृत्यु पर अब हमारे सर्वोच्च न्यायालय ने अपनी पक्की मोहर लगा दी है। 2015 में उसने राजस्थान उच्च न्यायालय के उस फैसले को उलट दिया था, जिसमें जैन-संथारा या संलेखना को आत्महत्या के बराबर अपराध माना गया था। लेकिन वह फैसला सिर्फ जैन-परंपरा के बारे में था। अब यह फेसला देश के सभी नागरिकों पर लागू होगा। अदालत का फैसला है कि इच्छा-मृत्यु आत्महत्या नहीं है। आत्म हत्या तो आज भी अपराध … [Read more...] about इच्छा-मृत्यु या मृत्यु की इच्छा?
Archives for March 2018
अखिला का लव-जिहाद
केरल की हिंदू लड़की अखिला असोकन के मुसलमान बन जाने और एक मुसलमान लड़के से शादी कर लेने को सर्वोच्च न्यायालय ने सही करार दिया है। उसने केरल के उच्च न्यायालय के इस निर्णय को रद्द कर दिया है कि यह शादी अवैध है। इसे उसने इसलिए अवैध घोषित किया था कि इस शादी के पीछे एक आतंकवादी षड़यंत्र था। केरल की अदालत के सामने लड़की के पिता असोकन का तर्क था कि केरल में कई जिहादी संस्थाएं काम कर रही … [Read more...] about अखिला का लव-जिहाद
श्रीलंका में बौद्ध-मुस्लिम मुठभेड़
श्रीलंका में आपात्काल की घोषणा के बावजूद बौद्ध-मुस्लिम मुठभेड़ जस की तस चल रही है। पिछले चार दिनों में केन्डी में रहने वाले मुसलमानों के लगभग डेढ़ सौ घर और दुकानों को आग लगा दी गई है। राष्ट्रपति मैत्रीपाल श्रीसेन ने फौज और पुलिस के जवानों को दंगों की जगह तैनात किया है लेकिन उग्रवादी बौद्धों ने केन्डी ही नहीं, सारे श्रीलंका के मुसलमानों को आतंकित कर दिया है। लगभग दो करोड़ लोगों के … [Read more...] about श्रीलंका में बौद्ध-मुस्लिम मुठभेड़
महिला-दिवस कैसे मनाएं ?
आज सारी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है, क्योंकि संयुक्त राष्ट्रसंघ ने 8 मार्च का दिन इसके लिए घोषित किया है। संयुक्तराष्ट्र में यह दिवस इसलिए मान्य हुआ कि यूरोप और अमेरिका की महिलाओं ने 20 वीं सदी के शुरु से ही महिला-अधिकारों के लिए जबर्दस्त आंदोलन किए। पश्चिमी राष्ट्रों में महिलाओं के साथ अत्याचार का इतिहास बहुत लंबा रहा है। औरत को कभी आदमी के बराबर समझा … [Read more...] about महिला-दिवस कैसे मनाएं ?
संघ चले अब नई लीक पर
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रतिनिधि सभा का विराट सम्मेलन नागपुर में होने जा रहा है। इस सम्मेलन में संघ के उच्च पदाधिकारियों का चयन तो होगा ही, अनेक राष्ट्रीय मुद्दों पर खुलकर विचार-विमर्श भी होगा। आज संघ को हम देश का सबसे शक्तिशाली सांस्कृतिक संगठन मान सकते हैं, खासतौर से इसलिए कि उसी की मानस-पुत्री भारतीय जनता पार्टी केंद्र में और देश के 21 राज्यों में सत्तारुढ़ है। लेकिन मूल … [Read more...] about संघ चले अब नई लीक पर
सपा+बसपा = मोदी का सिरदर्द
उप्र में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने हाथ क्या मिलाया, यह खबर सभी अखबारों के मुखपृष्ठ पर चमकने लगी ? क्यों चमकने लगी ? क्योंकि उत्तर-पूर्व के प्रांतों में प्राप्त भाजपा की सफलता ने विपक्षियों के होश फाख्ता कर दिए थे। अब अखिलेश और मायावती के इस छोटे-से समझौते ने इतना महत्व क्यों प्राप्त कर लिया है ? इसीलिए कि दो संसदीय सीटों- गोरखपुर और फूलपुर- पर दोनों पार्टियों का … [Read more...] about सपा+बसपा = मोदी का सिरदर्द
भाजपा की चमत्कारी विजय!
भाजपा को त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय में मिली जीत चमत्कारी है। इसका श्रेय असम के अब भाजपा नेता लेकिन पूर्व कांग्रेसी नेता हेमंता विस्वा सरमा को दिया जाए या राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तपस्वी प्रचारकों को दिया जाए या इन प्रदेशों के ईसाई नेताओं और आदिवासियों को अपनी तरफ झुका लेने को दिया जाए या नरेंद्र मोदी और अमित शाह के प्रचार और जोड़ तोड़ को दिया जाए या सबको मिला कर दिया … [Read more...] about भाजपा की चमत्कारी विजय!
चीनः कूटनीति या घुटनेटेकू नीति
भारत अब चीन के आगे घुटने टेक रहा है या कोई बहुत गहरी कूटनीति कर रहा है, यह समझ पाना मुश्किल है। भारत सरकार ने अपने सभी नेताओं और अफसरों को एक निर्देश भेजा है कि वे दलाई लामा के किसी समारोह में भाग न ले। तिब्बत की प्रवासी सरकार दलाई लामा के भारत-आगमन की षष्टि-पूर्ति मनानेवाली है। भारत के विदेश सचिव विजय गोखले ने 22 फरवरी को इस आशय का पत्र केबिनेट सचिव पी के सिंह को भेजा और … [Read more...] about चीनः कूटनीति या घुटनेटेकू नीति
New challenges for new Mao
Lokmat Times, 2 March 2018: Xi Jinping has become China’s Supremo just like Mao se-Tung. Now he will remain the President of China as long as he wants. For him an amendment will be made in the 1982 constitution of China that President’s tenure of 5 years will not remain just for 10 years. In 2013 Xi became the President of China. His first tenure is over now, though he is … [Read more...] about New challenges for new Mao
काबुलः भारत बने शांति का मसीहा
काबुल में हुए 25 राष्ट्रों के सम्मेलन में अफगान राष्ट्रपति अशरफ गनी ने तालिबान के बारे में बड़ी महत्वपूर्ण घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि वे तालिबानी संगठन को एक राजनीतिक दल के रुप में मान्यता देने को तैयार हैं। अर्थात तालिबान चाहे तो एक राजनीतिक पार्टी के तौर पर आगामी चुनाव लड़ सकते हैं (और काबुल में अपनी सरकार भी बना सकते हैं)। गनी के इस शांति-प्रस्ताव का भारत ने स्वागत किया … [Read more...] about काबुलः भारत बने शांति का मसीहा