संयुक्त राष्ट्र संघ की मानव अधिकार समिति ने चीन के मुसलमानों पर होने वाले अत्याचारों के विरुद्ध जोरदार आवाज उठाई है। चीन के उइगर और हुइ मुसलमानों पर जिस तरह के अत्याचार हो रहे हैं, यदि उनकी सच्ची कहानी प्रकट हो जाए तो भारत के मुसलमानों को पता चलेगा कि चीन के मुसलमान गुलामों से भी बदतर जीवन जी रहे हैं। अभी ताजा रपट के अनुसार चीन के उइगर प्रांत में लगभग दस लाख मुसलमानों को जेल … [Read more...] about चीन में मुसलमानों की दुर्दशा
Archives for August 2018
अब हिंसक भीड़ की खैर नहीं
अपनी मांगों के लिए देश में दंगे और तोड़-फोड़ करनेवा लों की अब खैर नहीं है, क्योंकि भारत का सर्वोच्च न्यायालय और केंद्र सरकार, दोनों ही उन पर लगाम लगाने के लिए कटिबद्ध हो गए हैं। भारत के एटार्नी जनरल ने अदालत में मांग की है कि हर जिले के सरकारी अधिकारियों को जिम्मेदार बनाकर दंगों और तोड़-फोड़ को रोका जाए। और अदालत ने भी कहा है कि जिस तरह से अवैध निर्माण-कार्यों को रोकने के लिए … [Read more...] about अब हिंसक भीड़ की खैर नहीं
तीन तलाक में तीन संशोधन
जब तीन तलाक का विधेयक लाया गया था, तभी मैंने लिखा था कि यह कानून बहुत जल्दबाजी में बनाया जा रहा है और यह उतना ही अत्याचारी सिद्ध होगा, जितना कि खुद तीन तलाक है। तीन तलाक और उसके विरुद्ध बना कानून दोनों ही अतिवाद के शिकार थे। समझ में नहीं आता कि मंत्रिमंडल ने उस विधेयक के प्रारुप को कैसे पास कर दिया? अब उसमें उसने तीन संशोधन करके उसे राज्यसभा में भेजा है। इसका अर्थ क्या यह नहीं … [Read more...] about तीन तलाक में तीन संशोधन
भाजपा से गठबंधन की कला सीखे कांग्रेस
दैनिक भास्कर, 11 अगस्त 2018: राज्यसभा के उप-सभापति चुनाव ने भाजपा में नई जान फूंक दी है। भाजपा-गठबंधन के उम्मीदवार हरिवंश की जीत ने भाजपा के गिरते हुए मनोबल को काफी टेका लगा दिया है। हरिवंश ने कांग्रेसी उम्मीदवार बी.के. हरिप्रसाद को 20 वोटों से हरा दिया। पहले हरि को 125 वोट मिले और दूसरे हरि को 105 वोट। राज्यसभा के उप-सभापति के लिए प्रायः चुनाव नहीं होता है। उसे सर्वसम्मति से … [Read more...] about भाजपा से गठबंधन की कला सीखे कांग्रेस
हरिवंश की जीतः विपक्ष को झटका
राज्यसभा के उप-सभापति पद के लिए हरिवंश नारायण सिंह की विजय मेरे लिए व्यक्तिगत प्रसन्नता का विषय तो है ही, क्योंकि पिछले दो-तीन दशक से एक अच्छे पत्रकार की तरह उन्होंने ऊंचा नाम कमाया है। जब चंद्रशेखरजी प्रधानमंत्री थे तो उनके पत्रकार—संपर्क का काम उन्होंने बखूबी निभाया। वे राज्यसभा के सदस्य पहली बार बने और पहली ही बार में उसके उपसभापति बन गए। पत्रकारिता के क्षेत्र में आने के … [Read more...] about हरिवंश की जीतः विपक्ष को झटका
बलात्कारों पर अदालत के आंसू
सर्वोच्च न्यायालय के तीन जजों ने बहुत ही चिंताजनक सवाल उठा दिया है। वे बिहार में हुए बालिका-गृह के बलात्कार कांड की सुनवाई कर रहे थे। उन्होंने प्रश्न पूछा कि देश में यह क्या हो रहा है? लेफ्ट, राइट, सेंटर हर जगह दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं। हर छह घंटे में कहीं न कहीं से बलात्कार की खबर आती है। इस साल में 38,947 दुष्कर्म की घटनाएं देश में हुई हैं। अदालत की यह तकलीफ बिल्कुल सही … [Read more...] about बलात्कारों पर अदालत के आंसू
ईरान में कोरिया न निकल आए?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब अपने वाली पर आ गए हैं। वे अब ईरान को मजा चखाने पर उतारु हो गए हैं। तीन महिने पहले उन्होंने ईरान के जिस परमाणु सौदे को रद्द किया था, उसे लागू करने के लिए उन्होंने ईरान पर प्रतिबंध लागू करना शुरु कर दिया है। यदि ईरान ने घुटने नहीं टेके तो वे नवंबर में ऐसे प्रतिबंध थोपने वाले हैं, जिनसे ईरान का गला भी घुट सकता है। यह समझौता ईरान और छह राष्ट्रों … [Read more...] about ईरान में कोरिया न निकल आए?
गडकरी की हिम्मत को दाद और आरक्षण!
भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी की हिम्मत की मैं दाद देता हूं। उन्होंने आरक्षण के बारे में वही बात कह दी, जो मैं अकेला पिछले 20-25 साल से कह रहा हूं। जातिवादी आधार पर सरकारी नौकरियों में दलितों और पिछड़ों को आरक्षण देने का मैं स्वयं अंध-समर्थक था। डा. राममनोहर लोहिया की आवाज़ में आवाज मिलाकर हम नौजवान आज से 50-55 साल पहले कहा करते थे- ‘‘संसोपा ने बांधी … [Read more...] about गडकरी की हिम्मत को दाद और आरक्षण!
असमः विरोधियों की नौटंकी
कांग्रेस पार्टी देश की सबसे बड़ी विरोधी पार्टी है लेकिन उसके नेता कितने भौंदू सिद्ध हो रहे हैं? उनके भौंदूपन ने सारी विरोधी पार्टियों की हवा निकाल दी है। कल तक कांग्रेस असम में नागरिकता के सवाल पर भाजपा सरकार की भर्त्सना कर रही थी। राहुल गांधी और ममता बेनर्जी सुर में सुर मिलाकर राग अलाप रहे थे। नाम लिये बिना दोनों यह कहने की कोशिश कर रहे थे कि भाजपा सरकार ने जिन 40 लाख लोगों को … [Read more...] about असमः विरोधियों की नौटंकी
दलित आरक्षण: जातिवादी जहर
सरकारी नौकरियों की भर्ती में आरक्षण की व्यवस्था तो पहले से चली आ रही है। अब पदोन्नतियों में भी आरक्षण की मांग की जा रही है। 2006 में नागराज के मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने इस मुद्दे पर प्रश्न-चिन्ह लगा दिया था। उसने फैसला दिया था कि हर अनुसूचित अफसर को पदोन्नति कैसे दी जा सकती है? ज्यों-ज्यों पद ऊंचे होते जाते हैं, उनकी संख्या घटती जाती है। जब तक पदों की संख्या और अनुसूचित … [Read more...] about दलित आरक्षण: जातिवादी जहर