Dainik Bhaskar, 07 Sept. 2011 : इधर रामलीला मैदान में अन्ना हजारे का अनशन अंतिम दौर में था, उधर कांग्रेस पार्टी ने गुजरात में नहले पर दहला मारने की कोशिश की। उसने वहां नए लोकायुक्त की नियुक्ति करवा दी। अन्ना हजारे को उसने संदेश दिया कि तुम तो सिर्फ बात करते हो, लोकपाल और लोकायुक्त की! लो, हमने तो लोकायुक्त नियुक्तकरके दिखा दिया। एक वार से दो शिकार! भाजपा को भी मजा चखाया। … [Read more...] about बुरे फंसे गुजरात में
Archives for 2011
अन्ना के पक्ष में सबल भारत का प्रदर्शन
नई दिल्ली, 18 अगस्त| आज ‘सबल भारत’ की ओर से इंडिया गेट पर अन्ना हजारे के अनशन के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया गया| इस प्रदर्शन में देश के अनेक नामी-गिरामी बुद्घिजीवी और कलाकारों ने भाग लिया| पूर्व मंत्री श्री आरिफ मो0 खान, राजदूत श्री जे सी शर्मा, प्रसिद्घ नृत्यांगना उमा शर्मा, डॉ. वंदना शिवा, विख्यात संस्कृतिकर्मी डॉ. लवलीन थडानी, प्रो. जे एस राजपूत तथा कई अन्य मशहूर … [Read more...] about अन्ना के पक्ष में सबल भारत का प्रदर्शन
अफगान की अबूझ पहेली
Dainik Bhaskar, 10 Aug 2011 : ऐसा नहीं है कि अफगानिस्तान में अमेरिकी हेलिकॉप्टर पहली बार गिरा है। इसके पहले भी नाटो फौजों के कई हेलिकॉप्टर गिर चुके हैं, लेकिन पिछले शुक्रवार को वरदक प्रांत में जो हेलिकॉप्टर गिरा है, उसने नाटो सेनाओं को हिला दिया है। पहली बार उसके 31 सिपाही एक साथ मारे गए हैं। उनके साथ सात अफगान भी मारे गए हैं। अफगान राष्ट्रपति हामिद करजई ने तो श्रद्धांजलि … [Read more...] about अफगान की अबूझ पहेली
भारत-पाक में शायद नए समीकरण
Hindustan, 01 Aug 2011: पाकिस्तान की नई विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार की भारत-यात्रा से किसी चमत्कारी परिणाम की उम्मीद होती तो खुद आसिफ-ज़रदारी या युसुफ रज़ा गिलानी भारत न आ जाते ? वे नई-नवेली विदेष मंत्री को यह श्रेय क्यों लेने देते। दोनों पक्षों को पता था कि इस यात्रा के परिणाम सीमित होंगे लेकिन सुखद होंगे। कुछ नए समीकरण उभरेंगे। ऐसा ही हुआ। वरना शर्म-अल-षेख और इस्लामाबाद … [Read more...] about भारत-पाक में शायद नए समीकरण
पश्चिम में पसरता दक्षिणपंथ
Dainik Bhaskar, 27 July 2011 : जैसे न्यूयॉर्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हुए आतंकी हमलों की विभीषिका ने सारी दुनिया में हड़कंप मचा दिया था, वैसे ही ओस्लो के भीषण नरसंहार ने समूची दुनिया को दहला दिया है। लेकिन इन दोनों घटनाओं में एक बुनियादी फर्क है। फर्क यह है कि नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में किसी इस्लामी जिहादी आतंकवादी ने यह कुकृत्य नहीं किया है। लगभग एक सौ लोगों को मौत के घाट … [Read more...] about पश्चिम में पसरता दक्षिणपंथ
अमेरिका का खोखला सामरिक झुनझुना
Hindustan, 22 July 2011 : हिलेरी क्लिंटन की भारत-यात्रा के दौरान गुलाम नबी फई की गिरफ्तारी कोरा नाटक ही मालूम पड़ती है। फई वाशिंगटन में कश्मीर-अमेरिकन कौंसिल चलाते हैं। इसे आईएसआई ने लगभग 20 करोड़ रुपये चोरी-छिपे दिए हैं, ऐसा अमेरिकी पुलिस का आरोप है। लेकिन यह किसे पता नहीं है कि ‘कश्मीर का झंडा’ उठाने वाले इस आदमी को सभी अमेरिकी सरकारों का वरदहस्त प्राप्त रहा है। विभिन्न … [Read more...] about अमेरिका का खोखला सामरिक झुनझुना
भ्रष्टाचारों का भ्रष्टाचार
Dainik Bhaskar (New Delhi), 21 July 2011 : यदि सर्वोच्च न्यायालय सरकार के कान नहीं खींचता तो बोफोर्स मामले की तरह यह मामला भी रफा-दफा हो जाता| यह मामला था, नोट देकर सांसदों के वोट खरीदने का| 22 जुलाई 2008 को सारी दुनिया ने टेलिविज़न चेनलों पर देखा कि संसद में किस तरह नोटों की गडि्रडयॉं लहराई जा रही थीं और बताया जा रहा था कि ये नोट कुछ सांसदों को रिश्वत के तौर पर दिए गए थे| … [Read more...] about भ्रष्टाचारों का भ्रष्टाचार
कौन भरेगा अफगान का शून्य
Rashtriya Sahara, 19 July 2011: अफगानिस्तान ने अपने पांवों पर खड़े होना शुरू कर दिया है. इस रविवार को नाटो सेनाओं ने बामियान नामक प्रांत की बागडोर अफगान सेना को सौंप दी है. यह बामियान वही प्रांत है, जहां भगवान बुद्ध की विश्व-प्रसिद्ध प्रतिमा सैकड़ों वर्षों से खड़ी थी और जिसे तालिबान ने ध्वस्त कर दिया था. बामियान की तरह अब छह अन्य स्थानों का सैन्य-संचालन भी शीघ्र ही अफगानों के … [Read more...] about कौन भरेगा अफगान का शून्य
परमाणु मोहभंग का मौका
Dainik Bhaskat (Bhopal), 13 July2011: जिस अनिष्ट की आशंका थी, वही हुआ। भारत-अमेरिका परमाणु सौदे की असलियत अब सामने आती चली जा रही है। भारत और अमेरिका, दोनों ही एक-दूसरे को ठगने की कोशिश कर रहे थे। अब दोनों एक-दूसरे को कोसने लगेंगे। संबंधों के इस नए दौर की शुरुआत परमाणु सप्लायर्स ग्रुप के एक ताजा फैसले से हुई है। 24 जून को हॉलैंड में हुई इस 46 राष्ट्रीय समूह की बैठक ने अपनी … [Read more...] about परमाणु मोहभंग का मौका
काले धन ने किया सरकार का मुँह काला
दैनिक भास्कर, 06 जुलाई 2011 : भारत में अगर कोई पानीदार सरकार होती तो आज वह बिन पानी ही डूब मरती| जो काम सरकार को करना चाहिए, वह काम सर्वोच्च न्यायालय को करना पड़े, इससे बढ़कर लज्जा की बात किसी सरकार के लिए क्या हो सकती है| विदेशों में जमा काले धन की वापसी पर माननीय न्यायाधीशों ने जो टिप्पणियां की हैं, वे तो अपनी जगह है ही, सबसे बड़ी बात तो यह हुई कि सरकार द्वारा नियुक्त उच्च … [Read more...] about काले धन ने किया सरकार का मुँह काला