नया इंडिया, 18 दिसंबर 2013 : अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई बार-बार भारत क्यों आ रहे हैं? इतनी जल्दी-जल्दी तो कभी नेपाल और भूटान के प्रधानमंत्री भी भारत नहीं आए| इसका कारण स्पष्ट है| अब अमेरिकी फौजें अफगानिस्तान से अगले साल वापस जाएंगी| वहां अराजकता फैलने का डर है| तालिबान का मुकाबला कौन करेगा? विभिन्न युद्घक नेताओं की निजी फौजों को काबू कौन करेगा? अफगान राष्ट्रीय फौज को … [Read more...] about बाबू-नेताओं में दम नहीं
Archives for December 2013
दिल्ली में दलों की आपाधापी
नया इंडिया, 16 दिसंबर 2013: दिल्ली प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति क्या सिद्ध कर रही है? क्या यह नहीं कि सभी दलों और सभी नेताओं की प्राथमिकता का केंद्र दिल्ली की जनता नहीं, बल्कि वे स्वयं हैं? चुनाव-परिणाम आए हफ्ता भर हो गया और सरकार बनी नहीं। दिल्ली बिना सरकार के ही चल रही है। यदि सभी दल इसी तमाशे में लगे रहे तो अगले चुनाव तक याने अगले छह महिने तक दिल्ली बिना सरकार के चलती … [Read more...] about दिल्ली में दलों की आपाधापी
दुर्योधन की काली लंगोटी
नया इंडिया, 15 दिसंबर 2013 : काले धन के बारे में जो ताज़ा आंकड़े ‘ग्लोबल फाइनेंशियल इंटेग्रिटी’ नामक संस्था ने जाहिर किए हैं, यदि वे प्रामाणिक हैं तो हमारी सरकार के लिए इससे बढ़कर शर्म की बात क्या हो सकती है। उसके अनुसार 2011 में लगभग 5 लाख करोड़ रुपए का काला धन स्विस बैंकों में भारतीय लोगों ने जमा किया है। 2010 के मुकाबले यह राशि सवाई हो गई है जबकि भारत का सालाना बजट सिर्फ 13 लाख … [Read more...] about दुर्योधन की काली लंगोटी
हिंदुस्तान का मतलब ही सिंधुस्तान
राज एक्सप्रेस, 15 दिसंबर 2013: इंदौर। विदेशी मामलों के जानकार व पत्रकार डॉ. वेदप्रताप वैदिक ने कहा कि विश्व में भारत को महानतम देश बनाने के लिए अलग सोच वाले प्रधानमंत्री की जरूरत है। हिंदुस्तान का मतलब ही सिंधुस्तान होता है। डॉ. वैदिक शनिवार को अभय खेल प्रशाल में सिंधी सम्मेलन के दूसरे दिन के सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वोट लेने और नोट कमाने के चक्कर में हमारे … [Read more...] about हिंदुस्तान का मतलब ही सिंधुस्तान
पूरे कुएं में भांग पड़ी है!
नया इंडिया, 14 दिसंबर 2013 : भारत में भ्रष्टाचार लगभग शिष्टाचार बन गया है। आप किसी को भी कुछ पैसे दीजिए और उससे कोई भी काम करा लीजिए। वह काम करते समय व्यक्ति यह नहीं सोचता है कि अमुख काम उचित है या नहीं, शुभ है या नहीं, कानूनी है या नहीं, नैतिक है या नहीं? इस मामले में हमारे नेतागण सबसे आगे हैं। स्टिंग आपरेशन करने वाली वेबसाइट ‘कोबरापोस्ट’ ने अभी-अभी इस तरह का एक भांडाफोड़ किया … [Read more...] about पूरे कुएं में भांग पड़ी है!
क्रसत्ता-पत्ता के भंवरजाल में फंसा है लोकतंत्र
दैनिक भास्कर, 10 दिसंबर 2013 : नगर संवाददाता-!- उदयपुर भारतीय विदेश नीति परिषद के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार वेदप्रताप वैदिक ने कहा कि अकेले राजनीतिक नेतृत्व से देश नहीं चल सकता। इसके लिए नैतिक, आध्यात्मिक, बौद्घिक नेतृत्व भी जरूरी है। इन नेतृत्व के अभाव में आज भारतीय लोकतंत्र सत्ता से पत्ता और पत्ता से सत्ता के भंवरजाल में फंसकर रह गया है। लोकतंत्र का प्रतिनिधित्व आज उन … [Read more...] about क्रसत्ता-पत्ता के भंवरजाल में फंसा है लोकतंत्र
विदर्भ राज्य के पहले राज्यपाल के रूप में ली शपथ, प्रतीकात्मक सरकार का हुआ गठन
नागपुर, 6दिसंबर 2013:। प्रतीकात्मक विदर्भ राज्य के दो दिवसीय सत्र की शुरुआत गुरुवार को खामला स्थित पराते सभागृह में हुई। पूरे नियमों को ध्यान में रखते हुए विदर्भ विधानमंडल का कामकाज पूर्ण किया गया। विदर्भ के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल का चयन विदर्भ ज्वाइंट एक्शन कमेटी की ओर से किया गया। सर्वप्रथम विदर्भ के ६२ विधायकों का चुनाव किया गया। पूर्व विधायक और अधिवक्ता … [Read more...] about विदर्भ राज्य के पहले राज्यपाल के रूप में ली शपथ, प्रतीकात्मक सरकार का हुआ गठन
आज से पृथक विदर्भ का दो दिवसीय अधिवेशन (वैदिक होंगे राज्यपाल)
दैनिक भास्कर, 5 दिसंबर 2013। नागपुर करार के छह दशक बीतने के बाद भी विदर्भ के अपेक्षित विकास के अभाव को देखते हुए विदर्भ ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने विदर्भ राज्य का प्रतीकात्मक अधिवेशन 5 व 6 दिसंबर को खामला के पराते सभागृह में आहूत किया है। सुबह 11:30 बजे शुरू होने वाले अधिवेशन की पूर्व संध्या पर पत्रकार वार्ता में कमेटी के पदाधिकारियों व स्वयंभू विधायकों ने भी हिस्सा लिया। खास … [Read more...] about आज से पृथक विदर्भ का दो दिवसीय अधिवेशन (वैदिक होंगे राज्यपाल)