नया इंडिया, 18 अगस्त 2014: पाकिस्तान में नई सरकार बने अभी सवा साल भी नहीं हुआ है और वहां एक बड़ा राजनीतिक संकट खड़ा हो गया है। आतंकवाद के खिलाफ जबर्दस्त फौजी अभियान तो चल ही रहा है, मियां नवाज़ शरीफ की सरकार के विरुद्ध दो जन-आंदोलन भी छिड़ गए हैं। एक तो इमरान खान की पार्टी तहरीके-इंसाफ का और दूसरा डॉ. ताहिरुल कादिरी की आवामी लीग का! पहले दोनों संगठन एक साथ मिलकर नवाज शरीफ सरकार पर … [Read more...] about पाकिस्तान का राजनीतिक संकट
Archives for August 2014
आज वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वेद प्रताप वैदिक सुनाएंगे हाफिज सईद के साथ अपनी मुलाकात की कहानी
समाचार4मीडिया ब्यूरो, 17 अगस्त 2014 : हाल की अपनी पाकिस्तान यात्रा से चर्चा में आए वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वेद प्रताप वैदिक रविवार को देश के सामने अपनी मोस्ट वॉन्टेड आतंकवादी हाफिज सईद के साथ हुई बातचीत के बारे में बताएंगे। इंदौर में होने वाले नई दुनिया के संवाद कार्यक्रम में डॉ.वैदिक आनंद मोहन माथुर सभागार में 3.30 बजे इस विषय पर बातचीत करेंगे। उल्लेखनीय है कि डॉ.वैदिक द्वारा … [Read more...] about आज वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वेद प्रताप वैदिक सुनाएंगे हाफिज सईद के साथ अपनी मुलाकात की कहानी
समझ का हेर—फेर : रामबहादुर राय
यथावत अगस्त 2014 डॉ. वेद प्रताप वैदिक आजकल गुरु के गांव में रहते हैं। जो गुड़गांव कहलाता है। चाहे नया हो या पुराना, हर गुड़गांव वासी पर यह बात लागू हो या नहीं, पर वैदिक अपने गुरु आप हो गए हैं। अपने घर के एक कोने में वे मिले। उनके चेहरे पर तूफान में फंसे होने की कोई लकीर नहीं थी। उन्हें देखकर और सुनकर यह महसूस नहीं हआ कि यह व्यक्ति बेचैन है। लगा कि वे अपनी आंतरिक शांति में जी … [Read more...] about समझ का हेर—फेर : रामबहादुर राय
न्यायाधीशों की नियुक्ति?
नया इंडिया, 13 अगस्त 2014: भारत के मुख्य न्यायाधीश आरएम लोढ़ा ने उन लोगों को आड़े हाथों लिया है, जो ‘कॉलेजियम सिस्टम’याने निर्णायक मंडल पद्धति को बदनाम कर रहे हैं। कॉलेजियम सिस्टम का सीधा-सादा अर्थ यही है कि भारत के मुख्य न्यायाधीश की देखरेख में ही उच्च न्यायालयों और उच्चतम न्यायालयों के जजों की नियुक्ति होती है। इस परंपरा पर आजकल कई दिशाओं से प्रहार हो रहे हैं। कई जजों की … [Read more...] about न्यायाधीशों की नियुक्ति?
मोहन भागवत की चेतावनी
नया इंडिया, 12 अगस्त 2014: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक श्री मोहन भागवत ने कल भुवनेश्वर में जो कहा, वह सच तो है ही लेकिन वह एक चेतावनी भी है। इसका बड़ा महत्व है, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी के पीछे असली ताकत संघ के स्वयंसेवकों की ही है। मोहनजी के कहने का सार यह है कि इस बार जो नई सरकार बनी है, उसके कारण कही भाजपा या कोई नेता (याने नरेंद्र मोदी) फूलकर कुप्पा न हो जाएं। … [Read more...] about मोहन भागवत की चेतावनी
ताकि भ्रष्टाचारियों की रूह कांपे
दैनिक भास्कर, 9 अगस्त 2014: जनता समझती है कि उनके चुने हुए नेता सरकार चलाते हैं, लेकिन असलियत यह है कि नौकरशाह सरकार चलाते हैं । नेता तो थोड़े समय के मेहमान होते हैं। नौकरशाह सरकार के स्थायी मालिक होते हैं! नेता लोग हमारे नौकरशाहों के नौकर होते हैं। यदि नौकरशाही सुधर जाए तो कोई भी सरकार सचमुच जनता की सच्ची सेवक बन सकती है। प्रसन्नता की बात है कि सरकार ने नौकरशाहों के लिए एक नई … [Read more...] about ताकि भ्रष्टाचारियों की रूह कांपे
जेबें गर्म करने की लड़ाई
नया इंडिया, 6 अगस्त 2014: बीमा-विधेयक पर खूब तमाशा हो रहा है। अब भाजपा-सरकार बीमे के धंधे में विदेशी विनिवेश को 49 प्रतिशत तक बढ़ाना चाहती है लेकिन कांग्रेस और कई दल इसका विरोध कर रहे हैं। यदि वे अपनी बात पर डटे रहे तो यह विधेयक अधर में लटक जाएगा, क्योंकि राज्यसभा में सत्तारुढ़ गठबंधन का बहुमत नहीं है। यह विधेयक तभी पास हो सकता है, जबकि दोनों सदनों की संयुक्त बैठक बुलवाई जाए और … [Read more...] about जेबें गर्म करने की लड़ाई
नेपाल का दिल विजय
नया इंडिया, 5 अगस्त 2014: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी पहली यात्रा में ही नेपाल का दिल विजय कर लिया। दिग्विजय नहीं, दिल्विजय! नेपालियों का दिल जीतने के लिए मोदी ने क्या-क्या नहीं कहा और क्या-क्या नहीं किया? उन्होंने नेपाल की सबसे ज्यादा दुखती रग पर हाथ धर दिया। उन्होंने 1950 की भारत-नेपाल संधि के बारे में वही बात बोल दी, जो अब तक भारत का कोई प्रधानमंत्री नहीं बोल सका था। … [Read more...] about नेपाल का दिल विजय
आज सोनिया और राहुल ही आशा हैं
नया इंडिया, 04 अगस्त 2014: कांग्रेस जैसी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के नेताओं में अब थोड़ा-बहुत साहस पैदा हो गया है। वे मुंह खोलने लगे हैं। अपने मालिकों के सामने ‘जी-हुजूर’ बोलने के अलावा वे कुछ भी बोलने की हिम्मत नहीं करते थे। पंजाब के कांग्रेसी नेता जगमीतसिंह बरार ने काफी प्राणलेवा बयान दे दिया है। उन्होंने कहा है कि मां-बेटा अब दो साल तक कुर्सी खाली करें और कांग्रेस को अपने पांव … [Read more...] about आज सोनिया और राहुल ही आशा हैं
देशी भाषाओं में हों भर्ती परीक्षाएं
दैनिक भास्कर, 2 अगस्तर 2014 : संघ लोक सेवा आयोग की भर्ती-परीक्षा में ‘सीसेट’ के प्रश्न-पत्रों का इतना तगड़ा विरोध होगा, इसका अंदाज न तो पिछली सरकार को था और न ही वर्तमान सरकार को। पिछले साल दिल्ली के मुखर्जी नगर में जब इन छात्रों की पहली सभा को मैंने संबोधित किया था तो मुझे ऐसा जरुर लगा था कि यह आंदोलन पिछले कुछ हिंदी आंदोलनों की तरह बीच में ही ठप्प नहीं होगा। इसका कारण था। … [Read more...] about देशी भाषाओं में हों भर्ती परीक्षाएं