नया इंडिया, 30 अगस्त 2014 : भाजपा और हरियाणा जनहित कांग्रेस का गठबंधन टूटना अच्छा नहीं है। अब भाजपा के नेता और हजका के कुलदीप बिश्नोई एक दूसरे पर अहंकारग्रस्त होने के आरोप लगा रहे हैं और ऐसा लगता है कि दोनों ही सही हैं। इसमें शक नहीं कि दोनों दलों में यह समझौता हुआ था कि वे दोनों 45-45 सीटों पर लड़ेंगे। हरयाणा विधानसभा की 90 सीटों पर ही दोनों पार्टियां मिलकर अपने उम्मीदवार खड़े … [Read more...] about निंदा करें , लेकिन संभलकर
Archives for August 2014
नेक सलाह लेकिन अव्यावहारिक
नया इंडिया, 29 अगस्त 2014: सर्वोच्च न्यायालय ने ऐसे विधायकों और सांसदों को मंत्री बनाने के बारे में अपनी राय दी है, जिन पर गंभीर अपराधों के लिए मुकदमे चल रहे हैं। इस तरह के लोगों को मंत्री बनाना गैर-कानूनी है, ऐसा न्यायालय ने नहीं कहा है लेकिन उसने प्रधानमंत्री से उम्मीद की है कि वह इस मामले में सख्ती बरते। याने स्वयं ही ऐसे आरोपित लोगों को शपथ न दिलाए। जजों ने प्रधानमंत्री या … [Read more...] about नेक सलाह लेकिन अव्यावहारिक
इस हार का मतलब क्या है?
नया इंडिया, 27 अगस्त 2014: चार राज्यों में हुए उपचुनावों में भाजपा की वैसी दुर्गति तो नहीं हुई, जैसी उत्तराखंड में हुई थी याने कोई राज्य ऐसा नहीं है, जहां भाजपा या उसकी सहयोगी पार्टी जीती न हो। भाजपा का पूरा सफाया कहीं नहीं हुआ है। हो भी कैसे सकता था? अभी तीन माह पहले हुए लोकसभा चुनावों में उसे जैसा प्रचंड बहुमत मिला था, उसे देखते हुए शतरंज का एकदम उलट जाना संभव नहीं था। पिछले … [Read more...] about इस हार का मतलब क्या है?
‘सीसेट’: प्रधानमंत्री की परीक्षा
नया इंडिया, 26 अगस्त 2014: संघ लोक सेवा आयोग के अधिकारी कितने निल्र्लज और ढींठ है, इसका प्रमाण है, सी सेट का ताजा प्रश्न-पत्र! 24 अगस्त को हुई परीक्षा में देश के 4.50 लाख छात्र बैठे थे। उन्हें जो प्रश्न-पत्र दिया गया, उसे आप देखें तो दांतों तले उंगली दबा लेंगे। आयोग की तरफ से सरकार ने संसद को जो आश्वासन दिए थे, इस प्रश्न-पत्र ने उनकी धज्जियां उड़ा दी हैं। सरकार ने दो आश्वासन दिए … [Read more...] about ‘सीसेट’: प्रधानमंत्री की परीक्षा
प्रतिपक्ष का नेता घोषित करें
नया इंडिया, 24 अगस्त 2014 : अब सर्वोच्च न्यायालय और सरकार में मुठभेड़ के लक्षण साफ़-साफ़ नजर आ रहे हैं। न्यायाधीशों की नियुक्ति के मामले में जब ये दोनों टकराएंगे, तब टकराएंगे, अभी तो लोकपाल की नियुक्ति को लेकर दोनों के बीच ऐसा कानूनी विवाद छिड़ गया है, जिसका राजनीतिक महत्व बहुत ज्यादा है। लोकपाल को लेकर देश में काफी बड़ा आंदोलन चला था। कांग्रेस-सरकार ने उसके दबाव में ही लोकपाल कानून … [Read more...] about प्रतिपक्ष का नेता घोषित करें
फिर पटरी पर लौटेगी भारत-पाक वार्ता
दैनिक भास्कर, 23 अगस्त 2014: भारत और पाकिस्तान के विदेश सचिवों की वार्ता स्थगित क्या हुई, देश के कई जाने-माने राजनेताओं और विशेषज्ञों को ऐसा लगा कि भारत-पाक संबंध दुबारा शीर्षासन की मुद्रा में आ गए हैं। उनके मन में घबराहट पैदा हो गई है कि अगले कुछ दिनों में कहीं फौजी मुठभेड़ की नौबत न आ जाए। दोनों परमाणु संपन्न पड़ोसी राष्ट्र अचानक पटरी से क्यों उतर गए? हुर्रियत से पाक-उच्चायुक्त … [Read more...] about फिर पटरी पर लौटेगी भारत-पाक वार्ता
पत्रकार जेम्स फोले का काटा सिर
नया इंडिया, 22 अगस्त 2014: अमेरिकी पत्रकार जेम्स फोले का सिर काटते हुए एक वीडियो सारी दुनिया में बड़े दुख के साथ देखा जा रहा है। जेम्स की मां डायना उसे ‘जिम’ कहती हैं।‘जिम’ को सीरिया के इस्लामिक आतंकवादियों ने नवंबर 2012 में सीरिया में गिरफ्तार कर लिया था। वह सीरिया में चल रहे आतंकवाद युद्ध में शुद्ध पत्रकारिता के लिए गया हुआ था। वह अमेरिकी पत्रकार था। उसने लीबिया के युद्ध की … [Read more...] about पत्रकार जेम्स फोले का काटा सिर
अदालतों से अंग्रेजी हटे
नया इंडिया, 21 अगस्त 2014 भारत को आजाद हुए 67 साल हो गए लेकिन हमारी न्याय-व्यवस्था अभी भी गुलामी की शिकार है। एक वकील ने सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की है और उसमें मांग की है कि सर्वोच्च न्यायालय और राज्यों के उच्च न्यायालयों में अब राजभाषा हिंदी का प्रयोग होना चाहिए। अभी भी इन अदालतों में अंग्रेजी का प्रयोग अनिवार्य है। सारी बहस और फैसले अंग्रेजी में होते हैं। ये राजभाषा … [Read more...] about अदालतों से अंग्रेजी हटे
भाजपा, हिंदुत्व और मुसलमान
बिहारी नेताओं का वाग्विनोद
नया इंडिया, 20 अगस्त 2014: भारत की राजनीति में नेता लोग एक दूसरे पर इतने तीखे और भद्दे प्रहार करते हैं कि टीवी देखने वालों और अखबार पढ़ने वाले करोड़ों लोगों का मज़ा किरकिरा हो जाता है। लोग सोचते हैं कि नेता वह है, जो आगे-आगे चले और लोग जिसके पीछे-पीछे चलें। संस्कृत में कहा भी गया है कि ‘नयति इति नेता’ याने जो लोगों को रास्ता दिखाए, उनका नयन करे, वह नेता है लेकिन आजकल नेतागण अपने … [Read more...] about बिहारी नेताओं का वाग्विनोद