इस रविवार को उप्र में योगी आदित्यनाथ की शपथ हुई। इसके साथ-साथ हरियाणा और मणिपुर की सरकारों ने ऐसे दो अच्छे काम कर दिए, जिनकी तारीफ सभी करेंगे। हरियाणा में जाट आंदोलन और मणिपुर में नगा आंदोलन स्थगित हो गया। हरियाणा के जाट बहुत भड़के हुए हैं। वे अपने लिए सरकारी नौकरियों और शिक्षा संस्थाओं में भी आरक्षण मांग रहे हैं। उनका आंदोलन पहले भी हिंसक रुप धारण कर चुका हैं। कई लोग पहले मौत … [Read more...] about हरियाणा और मणिपुर राह दिखा रहे
Archives for March 2017
एक योगी का मुख्यमंत्री बनना!
योगी आदित्यनाथ को उप्र का मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया है, इस तथ्य ने सबको आश्चर्य में डाल दिया है, जैसा कि वहां के चुनाव-परिणामों ने डाल दिया था लेकिन उप्र के चुनाव-परिणाम और योगी की नियुक्ति में सहज-संबंध का एक अदृश्य तार जुड़ा हुआ है। आप पूछें कि उप्र में भाजपा कैसे इतना चमत्कार दिखा सकी तो इसका एक ही बड़ा उत्तर है कि वहां सांप्रदायिक ध्रुवीकरण हुआ। हिंदुओं ने नोटबंदी की … [Read more...] about एक योगी का मुख्यमंत्री बनना!
चीन के खातिर गिलगित का कत्ल
गिलगित और बलितस्तान को अब पाकिस्तान अपना पांचवां प्रांत घोषित करने वाला है। इस समय पाकिस्तान के चार प्रांत हैं- पंजाब, सिंध, बलूचिस्तान और खैबर-पख्तूनख्वाह। अब गि.ब. का इलाका, जो कश्मीर का हिस्सा है, लेकिन जिसे पाकिस्तान ने 1970 से स्वायत्त क्षेत्र बना रखा था, उसे वह पांचवां प्रांत इसलिए घोषित कर रहा है कि उस क्षेत्र से चीन का वह महामार्ग गुजरेगा, जो उसे सीधे यूरोप से … [Read more...] about चीन के खातिर गिलगित का कत्ल
स्वास्थ्य नीति थोड़ी बेहतर बनाएं
सरकार ने अपनी नई स्वास्थ्य नीति की घोषणा कल संसद में कर दी लेकिन देश के खबरतंत्र ने उस पर कोई खास ध्यान नहीं दिया। मैं समझता हूं कि अगर भारत को हमें महाशक्ति बनाना है तो दो बुनियादी चीजों पर तुरंत ध्यान देना होगा। वे हैं, शिक्षा और स्वास्थ्य! नई स्वास्थ्य नीति में इस बार दो बातें बड़ी अच्छी लगीं। एक तो सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्यों केंद्रों में आम लोगों को साधारण रोगों के लिए … [Read more...] about स्वास्थ्य नीति थोड़ी बेहतर बनाएं
बटन दबाएं या पर्ची डालें?
हमारे देश में चुनाव कैसे होने चाहिए, इस सवाल ने इधर जोर पकड़ लिया है। उप्र, उत्तराखंड और पंजाब के नतीजों को एकतरफा बताते हुए लगभग सभी हारी हुई पार्टियों ने आरोप लगाया है कि इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीनों से धांधली की गई है। अब सुझाव यह आ रहा है कि चुनाव, पर्ची डालकर होने चाहिए, मशीन का बटन दबाकर नहीं। हमारे चुनाव आयोग ने ऐसे आठ कारण गिनाए हैं, जिनकी वजह से मशीनी चुनाव में धांधली … [Read more...] about बटन दबाएं या पर्ची डालें?
कांग्रेस की डूबती नाव
गोवा और मणिपुर में सबसे ज्यादा सीटें जीतने के बावजूद वहां कांग्रेस की सरकारें क्यों नहीं बन रही हैं? इसका कारण यह तो है ही कि वहां भाजपा के राज्यपाल हैं और सीमांत प्रांतों के नेता केंद्र सरकार के साथ जाना ज्यादा पसंद करते हैं। ये कारण हैं, जरुर, लेकिन सबसे बड़ा कारण है, कांग्रेस की नेतृत्वविहीनता! दोनों राज्यों के कांग्रेसी विधायकों ने अपनी सरकार बनाने का दावा पेश किया, उसके … [Read more...] about कांग्रेस की डूबती नाव
‘‘मोदी ही भारत है’’
पांचों राज्यों में चुनाव हो गए हैं। अब हफ्ते भर में सारे राज्यों में मुख्यमंत्री भी बैठ जाएंगे। गोवा और मणिपुर में राष्ट्रपति शासन की आशंका कम ही है। अब देखना यह है कि भारत की राजनीति की दिशा क्या होगी। हम पहले भाजपा और फिर विरोधी दलों की राजनीति पर विचार करेंगे। जैसा कि हम पहले भी लिख चुके हैं, भाजपा में नरेंद्र मोदी का जैसा वर्चस्व अब कायम होगा, वह वैसा ही होगा, जैसा … [Read more...] about ‘‘मोदी ही भारत है’’
उप्र में मोदी की जीत का रहस्य
उप्र में मोदी की जितनी जर्बदस्त जीत हुई है और अखिलेश व मायावती की जितनी जबर्दस्त हार हुई है, इसकी कल्पना इन तीनों को भी नहीं थी। किसी एक्जिट पोल वाले को भी नहीं। मायावती ने अपनी हार से यह कहकर पिंड छुड़ा लिया कि यह ईवीएम मशीनों (इलेक्ट्रिक वोटिंग मशीनों) का चमत्कार है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने भी इन्हीं मशीनों की आड़ ले ली। अखिलेश ने कह दिया कि आरोप लगा है तो जांच होनी चाहिए। … [Read more...] about उप्र में मोदी की जीत का रहस्य
तेरा अल्लाह, मेरे भगवान से अलग है क्या?
कर्नाटक के मंगलूर शहर की एक युवा गायिका सुहाना सईद पर कुछ कट्टरपंथी इसलिए बरस पड़े कि वह भगवान व्यंकटेश की स्तृति में भजन गा रही थी। मुश्किल यह हुई कि वह मुसलमान है। कट्टरपंथियों ने सोशल मीडिया पर सुहाना के विरुद्ध जिहाद छेड़ दिया है। उनका आरोप है कि वह अपनी खूबसूरती की बेजा नुमाइश कर रही थी। वह मर्दों के सामने गा कर इस्लामी परंपरा का उल्लंघन कर रही थी। उसे इतना डराया-धमकाया गया … [Read more...] about तेरा अल्लाह, मेरे भगवान से अलग है क्या?
देश-प्रेम की अद्भुत मिसाल
भोपाल-उज्जैन रेलगाड़ी में विस्फोट करवाने वाला सैफुल्लाह तो मारा गया लेकिन उसके पिता सरताज ने अपने बेटे का शव लेने से मना कर दिया है और उन्होंने ऐसी बात कह दी है, जो कोई बाप अपने बेटे के लिए नहीं कहता। सरताज ने कहा है कि ‘जो अपने देश का नहीं हुआ, वह हमारा क्या होगा?’ उन्होंने यह भी कहा कि मेरा बेटा देशद्रोही निकला। देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले से हमारा कोई रिश्ता-नाता नहीं … [Read more...] about देश-प्रेम की अद्भुत मिसाल