नया इंडिया, 31 अगस्त 2013 : अन्ना हजारे की सादगी पर कौन न मर जाए, या खुदा! अन्ना तो राहुल गांधी को भी मात कर रहे हैं। अमेरिका के डेलावियर में प्रवासी भारतीयों से बात करते हुए उन्होंने कह दिया कि वे नरेंद्र मोदी का समर्थन करेंगे बशर्ते कि वे भाजपा छोड़ दें। अन्ना के इस कथन पर उनके पूर्व-भक्त तो बिलबिला ही उठेंगे, बेचारे सेक्युलरवादियों की छाती पर भी सांप लोट जाएगा। अन्ना से कोई … [Read more...] about नरेंद्र मोदी और अन्ना हजारे
Archives for August 2013
आसाराम : खुद को सतों के संत सिद्घ करें
संतों और संन्यासियों के प्रति जिनके दिल में ज़रा भी सम्मान हो, उन्हें आसाराम जैसे बापुओं की दुर्गति देखकर कितना कष्ट होगा| जो लोग स्वयं सच्चे संत, महात्मा और संन्यासी हैं, उनके दुख की तो कोई सीमा ही नहीं है| हमारे भावुक और सतही बुद्घिवाले नेता, जो इन कथावाचक धंधेबाजों के आगे मत्था टेकते रहे हैं, वे अब अपना माथा ठोक रहे हैं| सबसे ज्यादा मरण तो उन अंधभक्तों की है, जो इन … [Read more...] about आसाराम : खुद को सतों के संत सिद्घ करें
उफ! आसाराम का यह आचरण
नया इंडिया, 29 अगस्त 2013 : आसाराम बापू का अपराध अभी तक सिद्ध नहीं हुआ है लेकिन वे जिस बदहवासी में एक जगह से दूसरी जगह भागते फिर रहे हैं और पुलिस को चकमा देने की कोशिश कर रहे हैं, उससे उनकी छवि कैसी बन रही है? क्या इतनी मोटी बात उनकी समझ में नहीं आ रही है? वे तो छवि-निर्माण के उंचे कलाकार हैं। सिर्फ छवियां दिखा-दिखाकर उन्होंने सैकड़ों ज़मीन कब्जाई हैं, करोड़ों रु. बनाए हैं और … [Read more...] about उफ! आसाराम का यह आचरण
भारत-पाक-अफगान बनाएं संयुक्त मोर्चा
नया इंडिया, 28 अगस्त 2013 : अफगानिस्तान के उपराष्ट्रपति पिछले हफ्ते भारत आए थे और उसके राष्ट्रपति इस हफ्ते इस्लामाबाद पहुंच गए। क्या इन दोनों यात्राओं में कोई संबंध है? शायद कोई नहीं? भारत से अफगानिस्तान हथियार चाहता है और पाकिस्तान से कह रहा है कि वह तालिबान पर लगाम लगाए। ये दो अलग-अलग बाते हैं और इन दोनों के लिए करज़ई सरकार ने दो अलग-अलग रास्ते पकड़ लिए हैं। क्या इन दोनों … [Read more...] about भारत-पाक-अफगान बनाएं संयुक्त मोर्चा
अयोध्या में मुठभेड़ या मिलीभगत?
नया इंडिया, 26 अगस्त 2013: इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने चौरासी कोसी परिक्रमा की याचिका को रद्द कर दिया है। इसे रद्द करते समय जो तर्क उसने दिए हैं, वे कोसी परिक्रमा के औचित्य और आग्रह पर कई प्रश्नचिन्ह लगा देते हैं। अदालत का कहना है कि परिक्रमा करना कोई धार्मिक अधिकार नहीं है और इसके अलावा याचिकाकर्ता यह नहीं बता सके कि कई वर्षों से यह क्यों नहीं हो रही थी? दूसरे शब्दों में इस समय … [Read more...] about अयोध्या में मुठभेड़ या मिलीभगत?
बलात्कार तभी रुकेंगे
नया इंडिया, 25 अगस्त 2013: मुंबई की बलात्कार पीडि़ता को ज्यों ही होश आया, उसने अपनी मां से कहा कि उन बलात्कारियों को आजन्म कारावास होना चाहिए। आजन्म कारावास का प्रावधान कानून में तो है और अबसे पहले कई बार कइयों को ऐसे कारावास हो चुके हैं लेकिन इससे फर्क क्या पड़ा है? बलात्कार की घटनाएं बढ़ती ही चली जा रही हैं। वे लोग तो बलात्कार करते ही हैं, जो असभ्य हैं, अशिक्षित हैं, हताश … [Read more...] about बलात्कार तभी रुकेंगे
दाभोलकर के बलिदान का अर्थ
दैनिक भास्कर, 24 अगस्त 2013 : डॉ. दाभोलकर उस महान परंपरा के सपूत थे, जिसका सूत्रपात 19वीं सदी में महर्षि दयानंद सरस्वती और राजा राममोहन राय ने किया था। वे 30 साल पहले डॉक्टरी छोड़कर पूरा वक्त समाज सुधार में देेने लगे थे। उन्होंने महिलाओं को मंदिर प्रवेश का कानूनी अधिकार दिलवाया। डॉक्टर नरेंद्र दाभोलकर की हत्या पर देश में आक्रोश की जैसी आंधी उठनी चाहिए थी, नहीं उठी। आंधी … [Read more...] about दाभोलकर के बलिदान का अर्थ
फ्रांसिसजी: भारतीय ईसाईयों के मार्टिन लूथर
नया इंडिया, 23 अगस्त 2013: भारत का सांस्कृतिक पुर्नजागरण अधूरा ही रह गया। स्वाधीनता आने पर राजनीतिक जागृति तो फैल गई लेकिन भारतीय समाज के कई महत्वपूर्ण हिस्से सोते ही रह गए। हिंदुओं को जगाने का काम महर्षि दयानंद, राजाराम मोहन राय, वीर सावरकर, भीमराव आंबेडकर, ज्योतिबा फूले और राम मनोहर लोहिया जैसे महापुरुषों ने किया जरुर लेकिन वह भी अधूरा ही रह गया। और जहां तक मुस्लिम, ईसाई और … [Read more...] about फ्रांसिसजी: भारतीय ईसाईयों के मार्टिन लूथर
दांभोलकर अमर रहें
नया इंडिया, 22 अगस्त 2013 : समाज-सुधारकों के पथानुगामी थे दांभोलकर नरेंद्र दांभोलकर की नृशंस हत्या आखिर हो कैसे गई? दांभोलकर की सुरक्षा की जाए, यह बात राज्य या केंद्र सरकार को कभी क्यों नहीं सूझी? दांभोलकर पर 14 मुकदमे चल रहे थे और उनसे 14 करोड़ का हर्जाना मांगा जा रहा था और उन्हें रह-रहकर मौत के घाट उतारने की धमकियां दी जा रही थीं लेकिन सरकार ने उनकी कोई परवाह नहीं की। नतीजा … [Read more...] about दांभोलकर अमर रहें
मोदी, मुसलमान और कांग्रेस
नया इंडिया, 21 अगस्त 2013 : आजकल कांग्रेस बड़ी दुविधा में फंस गई है। पहले कांग्रेस सोच रही थी कि अगर भाजपा मोदी को अपना चेहरा बना ले तो सारे देश के मुस्लिम वोट उसकी झोली में आन पड़ेंगे। जहां तक हिंदू वोट का सवाल है, उनका थोक सौदा तो कभी हो नही सकता, क्योंकि वह तो जातियों, भाषाओं और वर्गों में बंटा हुआ है। इसीलिए यदि मज़हबी ध्रवीकरण हुआ तो भी हिंदू वोट बंटेगा। सारे हिंदू वोट … [Read more...] about मोदी, मुसलमान और कांग्रेस