नया इंडिया, 27 फरवरी 2014 : भाजपा के अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कुछ ऐसी बात कह दी है कि जिसे सुनकर भाजपाई और उनके विरोधी, दोनों ही चकित हैं। नरेंद्र मोदी और मुसलमानों के संबंधों को लेकर सारा देश पिछले 12 वर्षों से बहस में उलझा हुआ है। देश के अनेक मोदी-निंदक मांग करते रहे हैँ कि गुजरात में 2002 में हुए रक्तपात के लिए मोदी माफी मांगें। लेकिन मोदी ने उस तरह से माफी नहीं मांगी, जिस तरह … [Read more...] about भाजपा की मुसलमानों से माफी!
Archives for February 2014
प्रेस को वेश्या कहना!
नया इंडिया, 26 फरवरी 2014: ‘ए डीटर्स गिल्ड’ ने जनरल वी.के. सिंह और अरविंद केजरीवाल की आलोचना की है। गिल्ड ने दोनों सज्जनों द्वारा की गई पत्रकारों की निंदा को अनुचित बताया है और कहा है कि वे अपने शब्दों पर ध्यान दें। सचमुच इन दोनों सज्जनों ने पत्रकारों के खिलाफ प्राणलेवा शब्दों का प्रयोग किया है। जनरल सिंह ने उन पत्रकारों को, जिन्होंने जनवरी 2012 को फौज की टुकड़ियों की हलचल पर … [Read more...] about प्रेस को वेश्या कहना!
नालंदा विश्वविद्यालय भारतीय है या नहीं ?
नया इंडिया, 25 फरवरी 2014 : बिहार में बन रहे नालंदा विश्वविद्यालय का भी अजीब हाल है। आजकल उसके बारे में बहस यह चल रही है कि उसे अनाप-शनाप खर्च की अनुमति है या नहीं? यदि वह लगभग तीन हजार करोड़ रुपए खर्च करने में स्वतंत्र है, यदि वह अध्यापकों को पांच-पांच लाख रुपए महीना वेतन देने में स्वतंत्र है और विदेशियों को नियुक्त करने में स्वतंत्र है तो माना जाएगा कि वह सचमुच स्वायत्त है। … [Read more...] about नालंदा विश्वविद्यालय भारतीय है या नहीं ?
दलाई लामा से चीन खुद बात करे
नया इंडिया, 24 फरवरी 2014: अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा और दलाई लामा की भेंट ने चीन की त्यौरियां चढ़वा दी हैं। दलाई लामा 2011 में भी ओबामा से मिल थे। लेकिन इस बार चीन इतना घबराया हुआ है कि उसने इस भेंट को दो राष्ट्रपतियों की भेंट मानकर कठोर कूटनीतिक प्रतिक्रिया दे डाली है। दलाई लामा अगर तिब्बत में होते और उस पर चीन का कब्जा नहीं होता तो उनकी स्थिति तिब्बत के … [Read more...] about दलाई लामा से चीन खुद बात करे
दलाई लामा से चीन खुद बात करे
नया इंडिया, 24 फरवरी 2014: अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा और दलाई लामा की भेंट ने चीन की त्यौरियां चढ़वा दी हैं। दलाई लामा 2011 में भी ओबामा से मिल थे। लेकिन इस बार चीन इतना घबराया हुआ है कि उसने इस भेंट को दो राष्ट्रपतियों की भेंट मानकर कठोर कूटनीतिक प्रतिक्रिया दे डाली है। दलाई लामा अगर तिब्बत में होते और उस पर चीन का कब्जा नहीं होता तो उनकी स्थिति तिब्बत के … [Read more...] about दलाई लामा से चीन खुद बात करे
अन्ना और राहुल की बेजोड़ जोड़ी
नया इंडिया, 20 फरवरी 2014: अन्ना हजारे अपनी स्थिति निरंतर हास्यास्पद बनाते जा रहे हैं। अरविंद केजरीवाल को राजनीति से अलग रहने का उपदेश देने वाले गुरुवर अन्ना अब अपने चेले की ही राह पर चल पड़े हैं। सच्चाई तो यह है कि गुरु गुड़ रह गया है और चेला शक्कर बन गया है। चेले ने अपनी पार्टी खड़ी कर ली, खुद मुख्यमंत्री बन गया, अपनी सरकार खड़ी कर ली, चुनाव लड़ लिया और अच्छी खासी संख्या में … [Read more...] about अन्ना और राहुल की बेजोड़ जोड़ी
मुसलमानों से दुश्मनी क्यों?
नया इंडिया, 19 फरवरी 2014:मुसलमानों को शिक्षा और नौकरियों में आरक्षण दिलवाने के लिए केंद्र ने फिर एक नया मोर्चा खोल दिया है। उसने सर्वोच्च न्यायालय से अर्ज की है कि वह पिछड़ों के 27 प्रतिशत कोटे में से 4.5 प्रतिशत सीटें उन मुसलमानों को दे, जो पिछड़े हुए हैं। इसमें शक नहीं कि यदि पिछड़ों को आरक्षण दिया जा रहा है तो हर पिछड़े आदमी को आरक्षण मिलना चाहिए, चाहे उसका मज़हब कोई भी हो। किसी … [Read more...] about मुसलमानों से दुश्मनी क्यों?
कूटनीति का किया कूट-कूट कर कचरा
नया इंडिया, 18 फरवरी 2014: भारत के विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कंधार-यात्रा की और अफगानिस्तान के कृषि विश्वविद्यालय का उद्धाटन किया, वे बधाई के पात्र हैं। आप पूछ सकते हैं, इसमें बधाई की बात क्या है? उन्हें बधाई इसलिए कि कंधार जाने की हिम्मत उन्होंने की। कंधार और काबूल में फर्क है। काबुल कोई भी जा सकता है, क्योंकि वह शहर आजकल एक किले के समान है और वहां हामिद करजई के अलावा … [Read more...] about कूटनीति का किया कूट-कूट कर कचरा
किताब को कानून से नहीं, किताब से काटे
दैनिक भास्कर, 14 फरवरी 2014: वेंडी डॉनिगर की किताब, ‘द हिंदूज : एन ऑल्टरनेटिव हिस्ट्री’ को लेकर भारत के अंग्रेजी अखबारों में जबर्दस्त हाय-तौबा मची हुई है। शायद ही कोई अंग्रेजी अखबार ऐसा हो, जिसने उक्त पुस्तक या उसकी लेखिका के पक्ष में आंसू न बहाए हों। इस पुस्तक को अंतरराष्ट्रीय ख्याति के प्रकाशक ‘पेंगुइन’ ने छापा था और अब उसने इसे रद्द करके बेचने से मनाकर दिया है। उसने ऐसा … [Read more...] about किताब को कानून से नहीं, किताब से काटे
मोदी के दरवाजे पर अमेरिका
नया इंडिया, 12 फरवरी 2014: मोदी-विरोधियों के लिए अब एक धक्का और! आजकल मोदी-विरोध कुछ नेताओं के लिए इतना फेशनेबल बन गया है कि वे अपने इस शौक के खातिर दक्षिणपंथ-वाम जैसे भेद-भाव की भी परवाह नहीं करते। अमेरिका- जैसे धुर दक्षिणपंथी, पूंजीवादी राष्ट्र के साथ हमारे अनेक प्रगतिशील और वामपंथी नेता और समाजसेवी भी एकजुट दिखाई पड़ते थे। उनकी एकजुटता का एक मात्र कारण नरेंद्र मोदी रहे हैं। … [Read more...] about मोदी के दरवाजे पर अमेरिका