नया इंडिया, 16 अक्टूबर 2013: केंद्र सरकार के आधे से ज्यादा मंत्रियों ने अभी तक अपनी निजी संपत्ति का ब्यौरा प्रधानमंत्री को नहीं सौंपा है। यह खबर ऐसी है कि इस पर कोई खास ध्यान नहीं देंगा। इस खबर को लेकर न देश में, न अखबारों में और न ही संसद में कोई हंगामा खड़ा होगा। मंत्रियों ने अपनी संपत्ति का हिसाब अपने नेता या प्रधानमंत्री से ही छुपाकर रखा हुआ है, यह इतना बड़ा मुद्दा नहीं है कि … [Read more...] about प्रधानमंत्री से कौन डरता है?
Archives for October 2013
प्रधानमंत्री दफ्तर क्यों नहीं दे रहा जवाब?
नया इंडिया, 15 अक्टूबर 2013 : अमेरिकी कंपनी वालमार्ट अब भारत सरकार की फालमार्ट बनती दिखाई दे रही है। फालमार्ट याने वह बाजार जहां हर चीज गिर रही हो। सरकार और कांग्रेस की इज्जत के गिरने का तो सवाल ही नहीं उठता। वह कहां गिरेगी, कितनी गिरेगी। वह तो पैंदे में बैठ चुकी है लेकिन अभी भी प्रधानमंत्री डा मनमोहन सिंह की प्रतिष्ठा व्यक्तिगत स्तर पर बची हुई है। उनके बारे में लोकमत यह है कि … [Read more...] about प्रधानमंत्री दफ्तर क्यों नहीं दे रहा जवाब?
मर्दानगी नहीं मुर्दानगी
नया इंडिया, 14 अक्टूबर 2013 : प्रधानमंत्री डा मनमोहन सिंह शीघ्र ही चीन की यात्रा करने वाले हैं लेकिन चीनियों को इस बात का जरा भी लिहाज नहीं है। उन्होंने अरुणाचल प्रदेश की दो युवतियों को वीजा देने में फिर कोताही कर दी। उनके पारपत्र (पासपोर्ट) पर बाकायदा चीनी वीजा छापने की बजाए उन्होंने वीजा के कागज हाथ में पकड़ा दिए। ये दो अरुणाचली युवतियां –मासेलो मीहू और सोरांग यूपी-धनुर्धर … [Read more...] about मर्दानगी नहीं मुर्दानगी
काठ के घोड़े पर सवार तीसरा मोर्चा
दैनिक भास्कर, 12 अक्टूबर 2013 : राजनीति भी अजीब बला है। अभी पहले और दूसरे मोर्चे का ही कुछ पता नहीं है कि कौन किधर जाएगा, लेकिन तीसरे मोर्चे की खिचड़ी पकने लगी है। जैसे कभी कर्नाटक के प्रांतीय नेता देवेगौड़ा और दिल्ली के ड्राइंग रूम नेता इंद्रकुमार गुजराल प्रधानमंत्री बन गए थे। वैसे ही अब चार-पांच प्रांतीय नेता भी प्रधानमंत्री बनने के सपने देख रहे हैं। वे सोचते हैं कि वे … [Read more...] about काठ के घोड़े पर सवार तीसरा मोर्चा
गुरुओं का गुरु राहुल
नया इंडिया, 12 अक्टूबर 2013 : राहुल गांधी ने खुद कहा है कि उनके दो गुरु हैं। एक तो उनकी मां और दूसरे, डा. मनमोहन सिंह! मां तो हर किसी की पैदाइशी गुरु होती है लेकिन मनमोहन सिंह जी को गुरु बताने का कारण क्या हो सकता है? राहुल ने अध्यादेश पर तेजाब छिड़कर प्रधानमंत्री की इज्जत को मटियामेट कर दिया था। यद्यपि हमारे प्रधानमंत्री अनंत धैर्य के स्वामी हैं लेकिन उस निंदा से वे भी विचलित … [Read more...] about गुरुओं का गुरु राहुल
भारत की भद्द न पिटे
नया इंडिया, 11 अक्टूबर 2013 : जम्मू-कश्मीर के नेताओं को हुआ क्या है? वे अपने ही पांव पर कुल्हाड़ी चलाने के लिए कमर कसे हुए हैं। नेशनल कांफ्रेंस और पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के नेताओं ने विधानसभा को यह कहकर सिर पर उठा लिया कि जनरल वी के सिंह को सदन में पेश किया जाए। जनरल का दोष यह बताया जा रहा है कि उन्होंने सभी कश्मीरी नेताओं को कलंकित कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि … [Read more...] about भारत की भद्द न पिटे
मालदीव में चुप रहना ठीक नहीं
दैनिक भास्कर, 10 अक्टूबर 2013 : मालदीव में अजीब तमाशा हो रहा है। पहले राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद के विरुद्ध ऐसी साजिश की गई कि उनका तख्ता-पलट हो गया और इस तरह हुआ कि वे शिकायत भी न कर सके और अब चुनाव हुए तो उनकी प्रचंड विजय को भी पराजय में बदलने की कोशिश हो रही है। पिछले माह हुए राष्ट्रपति के चुनाव में उन्हें 45 प्रतिशत से भी ज्यादा वोट मिले लेकिन क्योंकि वे 51 प्रतिशत से कम थे, … [Read more...] about मालदीव में चुप रहना ठीक नहीं
भारत-पाक में हो फौजी संवाद!
नया इंडिया, 09 अक्टूबर 2013 : पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष जनरल अशफाक परवेज़ कयानी ने खुद ही घोषणा कर दी कि वे ठीक समय पर अपनी चदरिया धर देंगे। ऐसा कम ही होता है। अक्सर पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष या तो अपना कार्यकाल बढ़वाने में जुटे रहते हैं या उनका वश चले तो वे अपने राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री का ही कार्यकाल खत्म कर देते हैं, जैसे कि जनरल अयूब खान या जिया-उल-हक या परवेज़ मुशर्रफ ने किया … [Read more...] about भारत-पाक में हो फौजी संवाद!
दिखाने के दांत छोटे और खाने के बड़े
नया इंडिया, 08 अक्टूबर 2013 : पिछले आम चुनाव में किस पार्टी ने कितना खर्चा किया और उसमें से कितना पैसा नकद आया और कितना चेक से, यह अभी चुनाव आयोग ने बताया है। ये आंकड़े चुनाव आयोग ने अपनी जांच-पड़ताल से इकट्ठे नहीं किए हैं। ये उन पार्टियों ने अपनी तरफ से दिए हैं। पहले हम इन आंकड़ों को देखें और फिर उनका विश्लेषण करें। 2009 के पिछले चुनाव में भाजपा का दावा है कि उसने 448 करोड़ … [Read more...] about दिखाने के दांत छोटे और खाने के बड़े
पोप करें क्रांति
नया इंडिया, 07 अक्टूबर 2013 : पोप फ्रांसिस ने आज एक बड़ी अदभुत बात कह दी। उन्होंने केथोलिक ईसाई भिक्षुणियों (नन्स) को कह दिया कि आप लोग जरा अपनी आध्यात्मिकता घटाएं। पोप को तो सारे ईसाई समाज का आध्यात्मिक अवतार माना जाता है। उन्होंने कैसे कह दिया कि आध्यात्मिकता को घटाइए? पोप ने भिक्षुणियों के उदास चेहरों और नीरस जीवन को देखते हुए यह टिप्पणी की है। पोप की इस टिप्पणी पर बहुत से … [Read more...] about पोप करें क्रांति